एक्सप्लोरर

IND vs ENG: तीसरे टेस्ट में इस खिलाड़ी को मिलेगा डेब्यू का मौका? केएस भरत के लगातार फ्लॉप होने से बना रास्ता

IND vs ENG 3rd Test: भारत और इंग्लैंड के बीच 15 फरवरी से राजकोट में तीसरा टेस्ट मैच खेला जाएगा. तीसरे टेस्ट में एक युवा खिलाड़ी को डेब्यू का मौका मिल सकता है.

India Playing 11 Vs 3rd Test: भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का तीसरा मुकाबला 15 फरवरी से राजकोट में खेला जाएगा. भारतीय टीम इस मैच में कई बदलाव के साथ उतर सकती है. रिपोर्ट्स की मानें तो तीसरे टेस्ट में युवा विकेटकीपर ध्रुव जुरैल को डेब्यू का मौका मिल सकता है. दरअसल, केएस भरत के लगातार फ्लॉप होने से जुरैल के लिए भारतीय टीम का रास्ता साफ हो गया है. 

पांच मैचों की टेस्ट सीरीज फिलहाल 1-1 की बराबरी पर है. अब तीसरा टेस्ट मैच 15 से 19 फरवरी के बीच राजकोट के सौराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला जाएगा. रिपोर्ट्स के मुताबिक, राजकोट में स्पिन ट्रैक देखने को मिल सकता है. 

ध्रुव जुरैल को मिल सकता है डेब्यू का मौका 

इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट में केएस भरत की जगह ध्रुव जुरैल को मौका दिया जा सकता है. टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, ध्रुव जुरैल को तीसरे टेस्ट में डेब्यू का मौका मिलेगा. दरअसल, केएस भरत के लगातार फ्लॉप होने की वजह से जुरैल के लिए रास्ता आसान हो गया है. ध्रुव जुरैल ने अब तक 15 फर्स्ट क्लास मैचों में करीब 47 की औसत से 790 रन बनाए हैं. इस दौरान उनके बल्ले से एक शतक और पांच अर्धशतक निकले हैं. 

केएस भरत के आंकड़े 

इस सीरीज के दो टेस्ट मैचों की चार पारियों में भरत के बल्ले से सिर्फ 92 रन निकले हैं. वहीं अगर भरत के टेस्ट करियर की बात करें तो वह अब तक सात टेस्ट मैच खेल चुके हैं. इस दौरान उन्होंने सिर्फ 221 रन बनाए हैं. सात टेस्ट मैचों में भरत अब तक एक अर्धशतक भी नहीं लगा सके हैं. टेस्ट क्रिकेट में उनका सर्वाधिक स्कोर 44 रन है. 

सरफराज को मौका मिलना मुश्किल

तीसरे टेस्ट में भी सरफराज खान को मौका मिलना मुश्किल है. माना जा रहा है कि अभी सरफराज को डेब्यू के लिए और इंतजार करना पड़ सकता है. दरअसल, कप्तान रोहित शर्मा चार नंबर पर एक बार फिर रजत पाटीदार को मौका दे सकते हैं. वहीं पांच नंबर पर केएल राहुल खेलते दिखेंगे. हालांकि, अगर राहुल मैच फिट नहीं होते हैं तो फिर सरफराज को डेब्यू का मौका मिलना तय है. 

यह भी पढ़ें-

Under 19 World Cup 2024: फाइनल में यह 'भारतीय' बना टीम इंडिया की हार की सबसे बड़ी वजह, ऐसे बिगाड़ा खेल

मोहम्मद वाहिद वर्तमान में abp न्यूज़ में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर के पद पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. वाहिद abp न्यूज़ के डिजिटल विंग में स्पोर्ट्स इन्चार्ज हैं. वाहिद मई 2020 से abp न्यूज़ में काम कर रहे हैं. लखनऊ के रहने वाले वाहिद ने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत इंडिया टीवी के साथ की थी. अपने 9 साल के करियर में वाहिद ने स्पोर्ट्स के अलावा राजनीति और क्राइम की बीट को भी कवर किया है. वाहिद ने पत्रकारिता में ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वेस्टइंडीज के खिलाड़ी ने पाकिस्तान के खिलाफ खेलने से किया इनकार, मच गया बवाल; जानें पूरा मामला
वेस्टइंडीज के खिलाड़ी ने पाकिस्तान के खिलाफ खेलने से किया इनकार, मच गया बवाल; जानें पूरा मामला
सेमीफाइनल में होगी भारत-पाकिस्तान की टक्कर! श्रीलंका सीरीज के बाद इस टूर्नामेंट में भिड़ेंगे दोनों; जानें तारीख और वेन्यू
सेमीफाइनल में होगी भारत-पाकिस्तान की टक्कर! श्रीलंका सीरीज के बाद इस टूर्नामेंट में भिड़ेंगे दोनों
हार्दिक पांड्या की वापसी पर बड़ी खबर, कर रहे जीतोड़ मेहनत; जानें कब लौटेंगे मैदान पर
हार्दिक पांड्या की वापसी पर बड़ी खबर, कर रहे जीतोड़ मेहनत; जानें कब लौटेंगे मैदान पर
'धर्मेन्द्र प्रधान से पहले गौतम गंभीर का इस्तीफा...', Student Protest के बीच उठी कोच गंभीर को हटाने की मांग
'धर्मेन्द्र प्रधान से पहले गौतम गंभीर का इस्तीफा', स्टूडेंट प्रोटेस्ट के बीच उठी कोच गंभीर को हटाने की मांग

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
NEET Paper Leak: नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए एक्टर्स को मिल रहे हैं पैसे? एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी के खुलासे से मचा हड़कंप
'एक्टर्स को प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे', आकांक्षा पुरी का चौंकाने वाला खुलासा
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
Explained: AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे सबसे ज्यादा खतरा?
AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे ज्यादा खतरा?
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है चर्चा में आयी ये ग्रे हुडी गर्ल
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है ये ग्रे हुडी गर्ल
छात्रों के समर्थन में उत्तराखंड के कॉन्स्टेबल ने छोड़ी नौकरी! पुलिस अधिकारियों का दावा-उनपर रिश्वत लेने का आरोप
छात्रों के समर्थन में उत्तराखंड के कॉन्स्टेबल ने छोड़ी नौकरी! पुलिस अधिकारियों का दावा-उनपर रिश्वत लेने का आरोप
Embed widget