एक्सप्लोरर

IND vs ENG 3rd Test: ऋषभ पंत की चोट कितनी गंभीर, तीसरे टेस्ट से बाहर हो जाएंगे उपकप्तान? BCCI ने दिया अपडेट

Update on Rishabh Pant Injury: भारत और इंग्लैंड के बीच लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड पर खेले जा रहे पहले टेस्ट के पहले दिन ऋषभ पंत चोटिल होकर मैदान से बाहर चले गए. अब बीसीसीआई ने उनकी चोट पर अपडेट दिया है.

ऋषभ पंत की चोट ने टीम इंडिया की चिंता को बढ़ा दिया है. लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड पर खेले जा रहे भारत बनाम इंग्लैंड तीसरे टेस्ट के पहले दिन उपकप्तान पंत चोटिल हो गए, जिसके बाद मैदान पर ही उनका उपचार किया गया लेकिन फिर उन्हें मैदान छोड़कर बाहर ही जाना पड़ा. दिन का खेल खत्म होने तक ध्रुव जुरेल ने ही उनकी जगह विकेट कीपिंग की. भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने आधिकारिक बयान जारी करते हुए बताया कि पंत के बाएं हाथ की तर्जनी उंगली में चोट लगी है.

ऋषभ पंत की चोट पर अपडेट

उपकप्तान की चोट पर बीसीसीआई ने बयान में कहा, "भारतीय टीम के उपकप्तान ऋषभ पंत के बाएं हाथ की तर्जनी उंगली पर चोट लग गई है. अभी उनका उपचार चल रहा है और वह मेडिकल टीम की निगरानी में हैं. ऋषभ पंत की गैरमौजूदगी में विकेट कीपिंग ध्रुव जुरेल कर रहे हैं." बता दें कि चोट लगने के बाद ऋषभ पंत को मैदान पर कुछ देर तक उपचार दिया गया था, उनकी उंगली पर स्प्रे आदि भी लगाया लेकिन उन्हें राहत नहीं मिली.

ऋषभ पंत को कैसे लगी थी चोट?

लॉर्ड्स टेस्ट के पहले दिन इंग्लैंड की पहली के दौरान जसप्रीत बुमराह द्वारा डाले गए 34वें ओवर में लेग साइड पर जाती गेंद को रोकने के लिए ऋषभ पंत ने छलांग लगाई थी, इसके बाद उन्हें चोट लगी और वह दर्द से कराह रहे थे. गेंद पर उनका हाथ लगा लेकिन वह इसे पूरी तरह रोक भी नहीं पाए. इसके बाद मेडिकल स्टाफ ग्राउंड पर आया और कुछ देर तक मैच रुका रहा. मैच वापस शुरू होने से पहले ऋषभ पंत मैदान छोड़कर जा चुके थे.

क्या तीसरे टेस्ट से बाहर हो गए ऋषभ पंत?

इंग्लैंड के पूर्व कप्तान नासिर हुसैन ने भी ऋषभ पंत को लेकर अपडेट दिया. उन्होंने बताया कि उनके बाएं हाथ की तर्जनी उंगली पर चोट लगी है, उनका नाखून टूट गया है, जिसमे बहुत दर्द होता है. लेकिन उंगली में फ्रैक्चर नहीं है, ड्रेसिंग रूम में आइस लगाकर उन्हें उपचार दिया जा रहा है. हालांकि संभावना बहुत कम है कि ऋषभ पंत तीसरे टेस्ट से बाहर होंगे. वह बल्लेबाजी के लिए आ सकते हैं.

इससे पहले बेन स्टोक्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. नितीश कुमार रेड्डी ने 14वें ओवर में दोनों ओपनर्स जैक क्रॉली (18) और बेन डकेट (23) को आउट किया. इसके बाद ओली पोप और जो रुट ने शतकीय (109) साझेदारी की. पोप 44 रन बनाकर रवींद्र जडेजा की गेंद पर आउट हो गए. इसके बाद जसप्रीत बुमराह ने हैरी ब्रूक को सस्ते (11) में आउट किया. पहले दिन का खेल खत्म होने तक इंग्लैंड ने 4 विकेट खोकर 251 रन बना लिए हैं. जो रुट 99 रन पर बेन स्टोक्स (39*) के साथ नाबाद हैं.

About the author शिवम

शिवम फरवरी 2025 से एबीपी की स्पोर्ट्स टीम के साथ जुड़े हैं. इससे पहले शिवम ने 3 साल इनसाइडस्पोर्ट में बतौर सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम किया है. शिवम ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई जामिया मिल्लिया इस्लामिया से की है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

2026 खत्म होने से पहले ये 4 भारतीय क्रिकेटर ले सकते हैं संन्यास, रोहित शर्मा के अलावा ये 3 नाम शामिल
2026 खत्म होने से पहले ये 4 भारतीय क्रिकेटर ले सकते हैं संन्यास, रोहित शर्मा के अलावा ये 3 नाम शामिल
पाकिस्तानी क्रिकेटर पर चला ICC का चाबुक, बैन लगाया और मिटा दिया इतिहास; जानें पूरा मामला
पाकिस्तानी क्रिकेटर पर चला ICC का चाबुक, बैन लगाया और मिटा दिया इतिहास
'आखिरी मैच में 100 बना दे यार...', रोहित शर्मा के लिए आकाश चोपड़ा का भावुक मैसेज; कह दी इमोशनल बात
'आखिरी मैच में 100 बना दे यार', रोहित शर्मा के लिए आकाश चोपड़ा का भावुक मैसेज
'मैं खेलना छोड़ दूंगा...', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी; जानें रिटायरमेंट पर क्या कहा
'मैं खेलना छोड़ दूंगा', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी

वीडियोज

Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive
Ethanol Petrol पर गडकरी का ये Interview Viral है

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
जॉर्डन में जहां खड़े थे अमेरिकी विमान, वहां ईरान ने ड्रोन- बैलिस्टिक मिसाइल से किया अटैक
जॉर्डन में जहां खड़े थे अमेरिकी विमान, वहां ईरान ने ड्रोन- बैलिस्टिक मिसाइल से किया अटैक
हार्डकोर हिंदुत्व की पिच पर CM योगी? जिन्ना पर दिया बयान तो भड़क उठे AIMIM और सपा के नेता
हार्डकोर हिंदुत्व की पिच पर CM योगी? जिन्ना पर दिया बयान तो भड़क उठे AIMIM और सपा के नेता
'मैं खेलना छोड़ दूंगा...', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी; जानें रिटायरमेंट पर क्या कहा
'मैं खेलना छोड़ दूंगा', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
कुवैत में खारे पानी को मीठा करता है जो फिल्टर प्लांट, उस पर ईरान का हमला, क्यों घबरा उठा रेगिस्तानी देश?
कुवैत में खारे पानी को मीठा करता है जो फिल्टर प्लांट, उस पर ईरान का हमला, क्यों घबरा उठा रेगिस्तानी देश?
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
संसद में पेश होने से पहले ही वंदे मातरम बिल पर छिड़ गई बहस, कांग्रेस ने बताया संविधान के खिलाफ, जानें सरकार का तर्क
संसद में आने से पहले ही 'वंदे मातरम' पर बहस, कांग्रेस बोली-संविधान के खिलाफ, जानें सरकार का तर्क
Embed widget