एक्सप्लोरर

IND vs ENG 3rd Test: 'कैब बुक कर लेना, लंच के बाद...', वाशिंगटन सुंदर ने लाइव कैमरा पर यूं दी इंग्लैंड को चेतावनी

India vs England 3rd Test: भारत और इंग्लैंड के बीच लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड पर खेले जा रहे तीसरे टेस्ट का आज आखिरी दिन है. भारतीय टीम के ऑलराउंडर वाशिंगटन सुंदर ने कहा कि इस टेस्ट को हम ही जीतेंगे.

भारतीय क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर वाशिंगटन सुंदर ने तीसरे टेस्ट के पांचवे दिन को लेकर कहा कि हम इस मैच में लंच के बाद जीत दर्ज कर लेंगे. लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड पर खेले जा रहे भारत बनाम इंग्लैंड तीसरे टेस्ट का आज पांचवा और आखिरी दिन है. हालांकि ऐसा बिलकुल नहीं है कि भारत जीत की दहलीज पर खड़ा है, क्योंकि इंग्लैंड भी इस मैच को जीत सकती है.

भारत ने दूसरी पारी में 58 रन बना लिए, लेकिन 4 विकेट भी गंवा दिए हैं. भारत को अब भी जीतने के लिए 135 रन चाहिए और 6 विकेट हाथ में हैं. चौथे दिन का खेल खत्म होने के बाद वाशिंगटन सुंदर स्काई स्पोर्ट्स क्रिकेट के साथ जुड़े. उनके साथ कुमार संगाकारा और नासिर हुसैन भी थे. सुंदर से मैच को लेकर पूछा गया तो उन्होंने कहा कि, "बेशक कल हम ही जीतेंगे." इस पर मजाकिए अंदाज में उनसे पूछा गया कि आप पांचवे दिन कब तक जीत जाओगे ताकि हम अपनी कैब बुक कर लें.

वाशिंगटन सुंदर ने कहा कि, "बेशक कल हम ही जीतेंगे. शायद लंच के बाद हम जीत दर्ज कर लेंगे. आज एक विकेट पर स्टंप होता तो बेहतर होता, लेकिन जिस तरह से आज हमारे तेज गेंदबाजों ने दबाव बनाया, अच्छी गेंदबाजी की वो अद्भुत था. सुबह जब शुरुआत हुई तो हमे उम्मीद थी कि हार्ड गेंद से सीम होगी, जिस तरह से सिराज ने गेंदबाजी की, आकाश दीप ने हैरी ब्रूक का विकेट लिया, वो अच्छा रहा."

वाशिंगटन सुंदर ने लिए 4 विकेट

दूसरी पारी में सुंदर ने 4 बड़े विकेट चटकाए. उन्होंने जो रुट, बेन स्टोक्स, जैमी स्मिथ और शोएब बशीर को आउट किया. पहली पारी में उन्हें कोई विकेट नहीं मिला था. इंग्लैंड की दूसरी पारी 192 रनों पर सिमट गई, भारत को जीत के लिए 193 का लक्ष्य मिला.

चौथे दिन का खेल खत्म होने से पहले भारत की दूसरी पारी शुरू हुई, लेकिन शुरुआत अच्छी नहीं हुई. यशस्वी जायसवाल शून्य पर आउट हुए, करुण नायर (14) ने एक बार फिर निराश किया. कप्तान शुभमण गिल 6 रन बनाकर आउट हुए. दिन का खेल खत्म होने से पहले गेंदबाज आकाश दीप को पांचवे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए भेजा गया, वह 1 रन बनाकर आउट हुए.

About the author शिवम

शिवम फरवरी 2025 से एबीपी की स्पोर्ट्स टीम के साथ जुड़े हैं. इससे पहले शिवम ने 3 साल इनसाइडस्पोर्ट में बतौर सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम किया है. शिवम ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई जामिया मिल्लिया इस्लामिया से की है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

टेस्ट, वनडे और टी20... तीनों फॉर्मेट में शतक लगाने वाले 7वें भारतीय बने श्रेयस अय्यर
टेस्ट, वनडे और टी20... तीनों फॉर्मेट में शतक लगाने वाले 7वें भारतीय बने श्रेयस अय्यर
'इतिहास आपको हमेशा...', गौतम गंभीर ने यूं दी अजीत अगरकर को विदाई
'इतिहास आपको हमेशा...', गौतम गंभीर ने यूं दी अजीत अगरकर को विदाई
IND vs WI: वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने बताए पहले टी20 में हार के कारण
वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने बताए पहले टी20 में हार के कारण
न्यूजीलैंड दौरे के टेस्ट मैचों के लिए 'टीम इंडिया' का एलान, ध्रुव जुरेल बनें कप्तान
न्यूजीलैंड दौरे के टेस्ट मैचों के लिए 'टीम इंडिया' का एलान, ध्रुव जुरेल बनें कप्तान

वीडियोज

Rahul And Priyanka Gandhi Detained: Vote Chori पर विपक्ष की हुंकार! | Gyanesh Kumar | Breaking
SIR Controversy | INDIA Bloc March: ज्ञानेश 'SIR' पर संग्राम..सियासत..सवाल | Gyanesh Kumar | BJP
Breaking | Rahul-Priyanka Gandhi Detained: CEC के खिलाफ विपक्ष का 'ग्राउंड अटैक'! | Congress
Sandeep Chaudhary: सवालों में ज्ञानेश कुमार...BJP -कांग्रेस में तकरार! सटीक विश्लेषण | Rahul Gandhi
India Alliance March | Congress: दिल्ली में आर-पार, निशाने पर Gyanesh Kumar! | Rahul-Priyanka | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP का 10 अक्टूबर के प्रदर्शन से पहले बड़ा कदम, पुलिस से मिल सौरव दास बोले- 'जब तक...'
CJP का 10 अक्टूबर के प्रदर्शन से पहले बड़ा कदम, पुलिस से मिल सौरव दास बोले- 'जब तक...'
बिहार में टूट जाएगा NDA गठबंधन? उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी ने बढ़ाई टेंशन!
बिहार में टूट जाएगा NDA गठबंधन? उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी ने बढ़ाई टेंशन!
CEC नियुक्ति कानून पर फैसला लेगा सुप्रीम कोर्ट? CJI बोले- 'विचार करेंगे'
CEC नियुक्ति कानून पर फैसला लेगा सुप्रीम कोर्ट? CJI बोले- 'विचार करेंगे'
चेक बाउंस केस : राजपाल यादव ने सुप्रीम कोर्ट में जमा किए 1.15 करोड़, बाकी रकम के भुगतान का दिया भरोसा
चेक बाउंस केस : राजपाल यादव ने सुप्रीम कोर्ट में जमा किए 1.15 करोड़, बाकी रकम के भुगतान का दिया भरोसा
भारत करेगा 2036 ओलंपिक की मेजबानी? रेस में और 6 देश भी शामिल; आया IOA का बयान
भारत करेगा 2036 ओलंपिक की मेजबानी? रेस में और 6 देश भी शामिल; आया IOA का बयान
विराट कोहली के बयान पर फलाहारी महाराज की प्रतिक्रिया, 'उनके घर 3 करोड़ रुपये...'
विराट कोहली के बयान पर फलाहारी महाराज की प्रतिक्रिया, 'उनके घर 3 करोड़ रुपये...'
कपिल सिब्बल को नापसंद करने वाले किरेन रिजिजू कर रहे उनकी तारीफ, बोले- 'मुझे अब वो...'
कपिल सिब्बल को नापसंद करने वाले किरेन रिजिजू कर रहे उनकी तारीफ, बोले- 'मुझे अब वो...'
गाय-भैंस के थन में दिखें ये बदलाव तो हो जाएं सावधान, घट सकता है दूध
गाय-भैंस के थन में दिखें ये बदलाव तो हो जाएं सावधान, घट सकता है दूध
Embed widget