एक्सप्लोरर

IND Vs ENG: रिषभ पंत से मार खाने के बाद बुरी तरह से डर गया था यह गेंदबाज, दोबारा क्रिकेट खेलने का नहीं था भरोसा

IND Vs ENG: रिषभ पंत ने पहले टेस्ट की पहली पारी में 88 गेंद पर 91 रन की शानदार पारी खेली थी. पंत ने पहली पारी में इंग्लैंड के स्पिन गेंदबाज लीच को निशाने पर लिया था. लीच पंत से मार खाने के बाद इतना डर गए थे कि उन्हें दोबारा क्रिकेट खेलने का भरोसा ही नहीं था.

IND Vs ENG: चेन्नई के चेपक मैदान पर टीम इंडिया और इंग्लैंड के बीच 13 फरवरी से दूसरा टेस्ट मैच शुरू होने जा रहा है. दूसरे टेस्ट में एक बार फिर से सभी की नज़रें रिषभ पंत और जैक लीच के बीच होने वाली टक्कर पर रहेंगी. पहले टेस्ट की पहली पारी में पंत ने लीच की जमकर धुनाई की थी. लीच ने खुलासा किया है पंत से मार पड़ने के बाद उन्हें दोबारा टेस्ट क्रिकेट खेलने पर भरोसा नहीं रहा था.

जैक लीच ने हालांकि मैच के चौथे और पांचवें दिन शानदार वापसी की. लीच ने पहली पारी में दो और दूसरी पारी में चार विकेट लेकर इंग्लैंड की 227 रन से जीत में अहम भूमिका निभायी. लीच ने कहा, ''यह मेरा भारत का पहला दौरा है और शुरुआत बेहद कड़ी रही. पहले टेस्ट मैच में जीत के दौरान कई तरह की भावनाओं से गुजरा और मुझे लगता है कि यही वजह है कि हम क्रिकेट को इतना पसंद करते हैं.''

लीच को दोबारा क्रिकेट खेलने का भरोसा नहीं था. उन्होंने कहा, ''तीसरे दिन आठ ओवर में 77 रन गंवाने के बाद मुझे यकीन नहीं था कि मैं फिर से क्रिकेट खेलना चाहूंगा इसलिए मुझे वास्तव में गर्व है कि मैंने वापसी की और टीम की जीत में योगदान दिया.''

लीच का खेलना तय

लीच ने जो विकेट लिए उनमें भारतीय सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा का विकेट भी शामिल था जो एक शानदार गेंद थी जिसका बल्लेबाज के पास कोई जवाब नहीं था. लीच ने कहा, ''चौथे दिन के आखिर में मैंने जिस गेंद पर रोहित शर्मा को आउट किया था उसको मैं आगामी मैचों में भी ध्यान में रखूंगा. मुझे उन जैसे बल्लेबाज को शानदार गेंद पर आउट करके अच्छा लगा.''

लीच ने कहा कि इंग्लैंड को अगले तीन मैचों में विकेटकीपर बल्लेबाज जोस बटलर की कमी खलेगी जो इंग्लैंड की रोटेशन नीति के कारण स्वदेश लौट गये हैं. लीच का हालांकि दूसरे टेस्ट में खेलना तय है. लीच को बैस या फिर मोइन अली का साथ मिल सकता है.

क्या वसीम जाफर ने फील्ड में मौलवियों को बुलाया? जानिए- पूर्व क्रिकेटर का जवाब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चेतेश्वर पुजारा ने चुनी वर्तमान की सर्वश्रेष्ठ टेस्ट इलेवन, 5 भारतीय खिलाड़ियों को दी जगह
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी वर्तमान की सर्वश्रेष्ठ टेस्ट इलेवन, 5 भारतीय खिलाड़ियों को दी जगह
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
BCCI को नहीं मिल रहा टाइटल स्पॉन्सर, होश उड़ाने वाली है वजह
BCCI को नहीं मिल रहा टाइटल स्पॉन्सर, होश उड़ाने वाली है वजह
कोलंबो में इतिहास रचेंगे रवींद्र जडेजा, ऐसा करने वाले होंगे पहले भारतीय
कोलंबो में इतिहास रचेंगे रवींद्र जडेजा, ऐसा करने वाले होंगे पहले भारतीय

वीडियोज

यूपी पुलिस का एक्सपर्ट गालीबाज अफसर !
राखी से पहले लुधियाना में बड़ी कार्रवाई, गंदगी में बन रही थीं मिठाइयां!
UP से Bengaluru तक सड़कें बेहाल! आखिर कब सुधरेगी हालत?
एथेनॉल की कीमत...चीनी पर असर?
Akhilesh Yadav के चवन्नी वाले बयान से बवाल,Jayant ही नहीं अब जाट के सम्मान पर बात !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
Sugar Alternatives: चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
मौत के 8 साल बाद भी पत्नी को रोज फूल देता है ये ड्राइवर- रुला देगा वीडियो
मौत के 8 साल बाद भी पत्नी को रोज फूल देता है ये ड्राइवर- रुला देगा वीडियो
Embed widget