एक्सप्लोरर

IND vs BAN: बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज में अश्विन रच सकते हैं इतिहास, यह बड़ा रिकॉर्ड कर सकते हैं अपने नाम

R Ashwin: भारत के दिग्गज स्पिनर आर अश्विन बांग्लादेश के खिलाफ बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर सकते हैं. वह सबसे तेज 450 विकेट लेने वाले स्पिन गेंदबाज बन सकते हैं.

R Ashwin Bowling Records: भारत और बांग्लादेश के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज की शुरूआत बुधवार 14 दिसंबर से होने वाली है. इस टेस्ट सीरीज के लिए दोनों टीमें पूरी तरह से तैयार है. वहीं बांग्लादेश के खिलाफ इस श्रंख्ला में भारत के दिग्गज स्पिनर आर अश्विन के पास इतिहास रचने का शानदार मौका है. दरअसल, अश्विन इस सीरीज में सबसे तेज 450 टेस्ट विकेट लेने वाले गेंदबाज बन सकते हैं.

अश्विन रच सकते हैं इतिहास
भारत के दिग्गज स्पिनर आर अश्विन बांग्लादेश के खिलाफ आगामी दो मैचों की टेस्ट सीरीज में इतिहास रच सकते हैं. दरअसल, अश्विन के पास भारत के पूर्व दिग्गज स्पिनर अनिल कुंबले को पछाड़ने का शानदार मौका है. कुंबले ने 93वें टेस्ट मैच में 450 टेस्ट विकेट अपने नाम किया था. वहीं अश्विन 86 टेस्ट मैचों में 442 विकेट ले चुके हैं. ऐसे में अगर अश्विन बांग्लादेश के खिलाफ आगामी मुकाबले या सीरीज में 8 विकेट लेने में कामयाब होते हैं तो वह सबसे कम टेस्ट मैचों में 450 टेस्ट विकेट लेने वाले स्पिन गेंदबाज बन जाएंगे.

टेस्ट सीरीज का शेड्यूल
भारत और बांग्लादेश के बीच पहला टेस्ट 14 से 18 दिसंबर के बीच चटगांव में खेला जाएगा. वहीं दूसरा और अंतिम टेस्ट 22 से 26 दिसंबर के बीच ढाका मीरपुर के शेर-ए-बांग्ला स्टेडियम में खेला जाएगा. बता दें कि इन्हीं स्टेडियम में तीन मैचों की वनडे सीरीज के मैच खेले गए थे, जिसमें भारत को 1-2 से हार का सामना करना पड़ा.

टेस्ट सीरीज के लिए भारत और बांग्लादेश का स्कॉवड
भारत - लोकेश राहुल (कप्तान), अभिमन्यु ईश्वरन, चेतेश्वर पुजारा (उपकप्तान), श्रेयस अय्यर, शुबमन गिल, विराट कोहली, अक्षर पटेल, रविचंद्रन अश्विन, रविंद्र जडेजा, ऋषभ पंत (विकेट कीपर), श्रीकर भारत (विकेट कीपर), जयदेव उनादकट, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, शार्दुल ठाकुर, उमेश यादव.        

बांग्लादेश- शाकिब अल हसन (कप्तान), नजमुल होसैन, मोमिनुल हक़, यासिर अली, मुश्फिकुर रहीम, लिटन दस, नुरुल हसन, मेहदी हसन, ताइजुल इस्लाम, तस्कीन अहमद, खालिद अहमद, इबादत होसैन, शरीफुल इस्माल, जाकिर हसन, महमूदुल हसन, रजौर रहमान, अनामुल हक़.

यह भी पढ़ें:

IND vs BAN: टेस्ट सीरीज के पहले बांग्लादेश को लग सकता है बड़ा झटका, कप्तान शाकिब चोट के बाद गए हॉस्पिटल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

2027 वर्ल्ड कप को लेकर क्यों हो रहा विवाद? जानें एसोसिएट देशों के नाखुश होने की वजह
2027 वर्ल्ड कप को लेकर क्यों हो रहा विवाद? जानें एसोसिएट देशों के नाखुश होने की वजह
क्या बांग्लादेश का दौरा करेगी टीम इंडिया? BCCI की तरफ से आया लेटेस्ट अपडेट
क्या बांग्लादेश का दौरा करेगी टीम इंडिया? BCCI की तरफ से आया लेटेस्ट अपडेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
KKR में आने के लिए हार्दिक पांड्या ने रखी ये शर्त, ट्रेड डील को लेकर आया नया अपडेट
KKR में आने के लिए हार्दिक पांड्या ने रखी ये शर्त, ट्रेड डील को लेकर आया नया अपडेट

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget