एक्सप्लोरर

IND vs BAN: मेहंदी और महमूदुल्लाह ने रचा इतिहास, भारत के खिलाफ दूसरे वनडे में बना दिया विशाल रिकॉर्ड

India vs Bangladesh: मेहदी हसन मिराज और महमूदुल्लाह ने दूसरे वनडे में भारतीय गेंदबाजों को नाकों चने चबवा दिए. इस दौरान दोनों बल्लेबाजों ने सातवें विकेट के लिए 148 रन जोड़े.

India vs Bangladesh 1st ODI: भारत के खिलाफ बांग्लादेश के बीच मीरपुर ढाका में खेले जा रहे दूसरे वनडे मैच में मेहंदी हसन मिराज और महमूदुल्लाह रियाद ने इतिहास रच दिया. इन दोनों बल्लेबाजों ने भारत के खिलाफ सातवें विकेट के लिए किसी भी टीम की तरफ से सबसे बड़ी साझेदारी की. इस दौरान महमूदुल्लाह और मेहदी हसन ने भारतीय गेंदबाजों को खूब छकाया. बांग्लादेश का स्कोर जब 69 रन था तब उसका छठा विकेट गिरा था. उसके बाद इन दोनों खिलाड़ियों ने सातवें विकेट के लिए 148 रन जोड़े. महमूदुल्लाह 77 रन बनाकर आउट हुए. उन्हें उमरान मलिक ने अपना शिकार बनाया.

सबसे बड़ी साझेदारी

महमूदुल्लाह और मेहदी हसन के बीच हुई 148 रन की पार्टनरशिप एकदिवसीय क्रिकेट में भारत के खिलाफ सातवें विकेट के लिए किसी भी टीम की तरफ से सबसे बड़ी साझेदारी है. इससे पहले भारत के खिलाफ बांग्लादेश की तरफ से सातवें विकेट के लिए सबसे बड़ी साझेदारी का रिकॉर्ड मोहम्मद सैफुद्दीन और शब्बीर रहमान के बीच में था. इन दोनों बल्लेबाजों ने साल 2019 में भारतीय टीम के खिलाफ सातवें विकेट के रूप में 66 रन जोड़े थे. आंकड़ों को गहराई से देखें तो यह बांग्लादेश की अब तक की किसी भी विकेट के लिए सबसे बड़ी साझेदारी है. इससे पहले साल 2014 में मुश्फिकुर रहीम और अनामुल हक ने तीसरे विकेट के लिए 133 रन जोड़े थे. 

भारत को जीत जरूरी

बांग्लादेश के खिलाफ वनडे सीरीज में बने रहने के लिए भारत को हर हाल सें दूसरा मैच जीतना है. अगर टीम इंडिया के हाथ से दूसरा मैच फिसल जाता है तो वह सीरीज हार जाएगी. तीन वनडे मैचों की सीरीज में बांग्लादेश की टीम पहला मुकाबला जीतकर 1-0 से आगे है. मेहमान टीम ने भारत के सामने जीत के लिए 272 रन का टारगेट रखा है. बांग्लादेश के सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाने में मेहदी हसन मिराज का योगदान सबसे ज्यादा रहा. उन्होंने 83 गेंद पर 100 रन की नाबाद पारी खेली.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
ऋषभ पंत ने तोड़ा गिलक्रिस्ट का महारिकॉर्ड, 1 छक्के से रचा नया इतिहास
ऋषभ पंत ने तोड़ा गिलक्रिस्ट का महारिकॉर्ड, 1 छक्के से रचा नया इतिहास
बांग्लादेश के मेहदी हसन मिराज ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले पहले एशियाई स्पिनर
बांग्लादेश के मेहदी हसन मिराज ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले पहले एशियाई स्पिनर
अगर ड्रॉ हुआ भारत-श्रीलंका का पहला टेस्ट, फिर WTC फाइनल में पहुंच पाएगी टीम इंडिया?
अगर ड्रॉ हुआ भारत-श्रीलंका का पहला टेस्ट, फिर WTC फाइनल में पहुंच पाएगी टीम इंडिया?

वीडियोज

Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
बांग्लादेश के मेहदी हसन मिराज ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले पहले एशियाई स्पिनर
बांग्लादेश के मेहदी हसन मिराज ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले पहले एशियाई स्पिनर
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget