एक्सप्लोरर

IND vs AUS Final: क्रिकेट की दुनिया का सबसे बड़ा स्टेडियम.. सबसे बड़ा मुकाबला.. और दो दिग्गज टीमें; जानें वर्ल्ड कप फाइनल से जुड़ी खास बातें

WC 2023 Final: क्रिकेट की दुनिया का सबसे बड़ा स्टेडियम क्रिकेट जगत के सबसे बड़े मुकाबले के लिए तैयार है. ऑस्ट्रेलिया अपने छठे वर्ल्ड कप टाइटल और भारत तीसरी बार चैंपियन बनने के लिए मैदान में उतरेगा.

IND vs AUS World Cup 2023 Final: हर चार साल में एक दिन क्रिकेट की दुनिया का सबसे बड़ा मुकाबला खेला जाता है. आज वही दिन फिर आ गया है. क्रिकेट वर्ल्ड कप का फाइनल मुकाबला है और क्रिकेट जगत के सबसे बड़े स्टेडियम में क्रिकेट वर्ल्ड की दो दिग्गज टीमें टकराने वाली हैं. पांच बार की वर्ल्ड चैंपियन ऑस्ट्रेलिया और दो बार की वर्ल्ड कप विजेता भारतीय टीम के बीच यह मुकाबला दोपहर दो बजे शुरू होना है.

इस बड़े मुकाबले के पहले और बीच में कई सारे इवेंट्स हैं. एयर शो और दुआ लीपा की परफॉर्मेंस के साथ ही और भी बहुत कुछ है. देश-विदेश की कई बड़ी शख्सियतें भी इस दौरान स्टेडियम में मौजूद रहने वाली हैं. फिर अहमदाबाद के जिस नरेंद्र मोदी स्टेडियम में यह मुकाबला खेला जाना है, उसकी दर्शक क्षमता भी सवा लाख से ज्यादा है. ऐसे में इस मुकाबले के माहौल को शब्दों में बयां कर पाना असंभव ही होगा. अब तक हुए क्रिकेट वर्ल्ड कप फाइनल्स में शायद यह सबसे भव्य आयोजन साबित हो. आयोजन की भव्यता तो क्रिकेट के इस महामुकाबले का उत्साह बड़ा ही रही है, लेकिन असल रोमांच तभी शुरू होगा जब मैच की पहली गेंद फेंकी जाएगी.

वर्ल्ड कप 2023 में भारत और ऑस्ट्रेलिया दोनों ही टीमें चैंपियंस की तरह खेली हैं. टीम इंडिया ने अपने सभी 10 मुकाबले जीतते हुए फाइनल में एंट्री की है, वहीं ऑस्ट्रेलिया ने शुरुआती दो मुकाबले गंवाने के बाद लगातार 8 मैच जीतते हुए चैंपियन बनने की ओर कदम बढ़ाया है. क्रिकेट की दुनिया में दोनों टीमों की अच्छी खासी राइवलरी भी है.

कैसा रहा है हेड टू हेड रिकॉर्ड?
दोनों टीमों के बीच अब तक 150 मुकाबले हुए हैं. इनमें ज्यादातर जीत ऑस्ट्रेलिया के हिस्से आई हैं. कंगारू टीम ने कुल 83 मैच जीते हैं. वहीं भारतीय टीम के हिस्से 57 जीत आई हैं. बाकी मुकाबले बेनतीजा रहे हैं. वैसे, दोनों टीमों के बीच पिछले 5 मुकाबलों को देखा जाए तो भारतीय टीम हावी रही है. टीम इंडिया ने तीन मैच जीते हैं. जिस मैदान पर आज का फाइनल खेला जाना है, वहां भी यह दोनों टीमें तीन बार पहले भी टकरा चुकी हैं. यहां भी टीम इंडिया ने दो मुकाबले जीते हैं. 

कैसा होगा अहमदाबाद की पिच का मिजाज?
अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में इस वर्ल्ड कप के चार मुकाबले खेले गए हैं. इनमें तीन बार रन चेज़ करने वाली टीम को आसान जीत मिली है. वहीं, एक बार पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने भी करीबी जीत दर्ज की है. ऐसे में यहां रन चेज़ ही आसान रहने की उम्मीद है. यानी टॉस महत्वपूर्ण हो सकता है. हालांकि दोनों टीमों के कप्तान टॉस को ज्यादा महत्वपूर्ण नहीं मान रहे हैं.

इस वर्ल्ड कप में यह भी देखा गया है कि पिच पर बल्लेबाजों की तुलना में गेंदबाज हावी रहे हैं. पहली पारी में एक बार भी 300 रन का आंकड़ा पार नहीं हो पाया है. तेज गेंदबाज और स्पिनर्स दोनों को बराबर मदद मिल रही है. कई मौकों पर पिच धीमी नजर आई है. आज के मैच में भी पिच के इस मिजाज में बदलाव की गुंजाइश नजर नहीं आ रही है. 

यह मुकाबला उसी पिच पर खेला जाएगा, जहां भारत-पाकिस्तान का लीग मुकाबला हुआ था. इस मुकाबले में पाक टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 200 रन भी नहीं बना पाई थी और भारत ने आसानी से लक्ष्य हासिल कर लिया था. अब टॉस के वक्त ही पता चल पाएगा कि आखिर तब और अब की पिच के मिजाज में कोई परिवर्तन आने वाला है या नहीं.

कैसी होगी दोनों टीमों की प्लेइंग-11?
टीम इंडिया पिछले 6 मुकाबलों से समान प्लेइंग-11 के साथ मैदान में उतर रही है. फाइनल मुकाबले में भी वह इसमें कोई बदलाव करना नहीं चाहेगी. हालांकि ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि अगर अहमदाबाद की पिच धीमी पाई जाती है तो शायद सिराज की जगह अश्विन खेल सकते हैं. उधर, कंगारू टीम में एक बदलाव संभावित है. मार्नस लाबुशेन की जगह मार्कस स्टोयनिस को एंट्री मिल सकती है.

टीम इंडिया: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, रवींद्र जडेजा, मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज/आर अश्विन.

ऑस्ट्रेलिया: ट्रेविस हेड, डेविड वॉर्नर, मिचेल मार्श, स्टीव स्मिथ, मार्नस लाबुशेन/मार्कस स्टोयनिस, ग्लेन मैक्सवेल, जोश इंगलिस (विकेटकीपर), पैट कमिंस (कप्तान), मिशेल स्टार्क, एडम जाम्पा, जोश हेजलवुड.

यह भी पढ़ें...

IND vs AUS Final: 'शायद यहां टॉस ज्यादा मायने नहीं रखेगा', अहमदाबाद की पिच को लेकर और क्या-क्या बोले पैट कमिंस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IND vs SL 2nd Test Live Score: भारत का दूसरा विकेट गिरा, यशस्वी जायसवाल आउट; पडिक्कल-गिल क्रीज पर मौजूद
Live: भारत का दूसरा विकेट गिरा, यशस्वी जायसवाल आउट; पडिक्कल-गिल क्रीज पर मौजूद
दूसरे टेस्ट से क्यों बाहर हुए कुलदीप यादव? BCCI ने बताई असली वजह
दूसरे टेस्ट से क्यों बाहर हुए कुलदीप यादव? BCCI ने बताई असली वजह
दलीप ट्रॉफी में नहीं चला वैभव सूर्यवंशी का बल्ला, इस गेंदबाज ने किया आउट
दलीप ट्रॉफी में नहीं चला वैभव सूर्यवंशी का बल्ला, इस गेंदबाज ने किया आउट
कौन हैं सारांश जैन, 33 साल की उम्र में कैसे मिली टीम इंडिया में जगह; जानिए
कौन हैं सारांश जैन, 33 साल की उम्र में कैसे मिली टीम इंडिया में जगह; जानिए

वीडियोज

यूपी पुलिस का एक्सपर्ट गालीबाज अफसर !
राखी से पहले लुधियाना में बड़ी कार्रवाई, गंदगी में बन रही थीं मिठाइयां!
UP से Bengaluru तक सड़कें बेहाल! आखिर कब सुधरेगी हालत?
एथेनॉल की कीमत...चीनी पर असर?
Akhilesh Yadav के चवन्नी वाले बयान से बवाल,Jayant ही नहीं अब जाट के सम्मान पर बात !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नए काल चक्र की शुरुआत', PM मोदी ने नेशनल स्पेस डे पर शेयर किया दिलचस्प वीडियो
'नए काल चक्र की शुरुआत', PM मोदी ने नेशनल स्पेस डे पर शेयर किया दिलचस्प वीडियो
'बहन आपसे ज्यादा समझदार...', राहुल गांधी पर BJP सांसद ने कसा तंज
'बहन आपसे ज्यादा समझदार...', राहुल गांधी पर BJP सांसद ने कसा तंज
50 भाषाओं में रिलीज होगी 'वाराणसी', डबिंग के लिए लिए जाएंगे 1500 वॉइस सैंपल
50 भाषाओं में रिलीज होगी 'वाराणसी', डबिंग के लिए लिए जाएंगे 1500 वॉइस सैंपल
दूसरे टेस्ट से क्यों बाहर हुए कुलदीप यादव? BCCI ने बताई असली वजह
दूसरे टेस्ट से क्यों बाहर हुए कुलदीप यादव? BCCI ने बताई असली वजह
आरक्षण के खिलाफ प्रदर्शन: क्या है NDA में शामिल दलित नेताओं का स्टैंड?
आरक्षण के खिलाफ प्रदर्शन: क्या है NDA में शामिल दलित नेताओं का स्टैंड?
जापान में 5.9 की तीव्रता का भूकंप, भयानक झटकों से दहला टोक्यो
जापान में 5.9 की तीव्रता का भूकंप, भयानक झटकों से दहला टोक्यो
48 शिक्षकों को मिलेगा National Teacher Award, राष्ट्रपति करेंगी सम्मानित 
48 शिक्षकों को मिलेगा National Teacher Award, राष्ट्रपति करेंगी सम्मानित 
सुबह 6 बच्चे उठकर कुत्तों को बिस्कुट खिलाता है ये मासूम, वीडियो देख भर आएंगी आंखें
सुबह 6 बच्चे उठकर कुत्तों को बिस्कुट खिलाता है ये मासूम, वीडियो देख भर आएंगी आंखें
Embed widget