एक्सप्लोरर

IND vs AUS Final: 'शायद यहां टॉस ज्यादा मायने नहीं रखेगा', अहमदाबाद की पिच को लेकर और क्या-क्या बोले पैट कमिंस

Ahmedabad Pitch: वर्ल्ड कप 2023 में अहमदाबाद की पिच पर पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम को संघर्ष करते हुए देखा गया है. हालांकि पैट कमिंस का मानना है कि यहां टॉस मायने नहीं रखेगा.

Pat Cummins on Ahmedabad Pitch: वर्ल्ड कप 2023 फाइनल मुकाबले के पहले ऑस्ट्रेलियाई टीम के कप्तान पैट कमिंस ने अहमदाबाद की पिच को लेकर पूछे गए सवालों पर विस्तार से जवाब दिए हैं. प्री-मैच प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने बताया है कि वह पिच को अच्छे से पढ़ने में माहिर नहीं हैं लेकिन उन्हें यह विकेट ठीक-ठाक नजर आ रही है. उन्होंने यह भी कहा कि इस पिच पर टॉस ज्यादा मायने नहीं रखेगा.

पैट कमिंस ने कहा, 'मैंने हाल ही में पिच देखी है. मैं पहले यह कहूंगा कि मैं एक अच्छा पिच रीडर नहीं हूं लेकिन यह पिच ठोस नजर आ रही है. इस पर सिर्फ पानी दिया गया है. अभी 24 घंटे दीजिए, उसके बाद देखने पर पिच का मिजाज साफ हो पाएगा. वैसे यह एक अच्छी विकेट नजर आ रही है.' इसके बाद पैट कमिंस ने कहा, 'मुझे लगता है वर्ल्ड कप के बाकी जितने भी वेन्यू थे, उनकी तुलना में यहां टॉस इतना मायने नहीं रखेगा. हम यहां हर परिस्थिति का सामना करने के लिए तैयार रहेंगे.'

भारतीय पिचों पर गेंदबाजी में आने वाली चुनौतियों से जुड़े सवाल पर भी पैट कमिंस ने विस्तार से जवाब दिया. उन्होंने कहा, 'आपको यहां कुछ तरह की गेंद फेंकने के लिए बहादुर बनना पड़ता है. आपको स्लोअर बॉल और बाउंसर्स फेंकने के बीच संतुलन बनाना पड़ता है. हमने अब तक अपनी गेंदबाजी में अलग-अलग तरह की गेंदों के मिश्रण का अच्छा संतुलन बनाकर रखा है. भारत की पिचों पर हमने यह भी देखा है कि पारियों के आखिरी में यहां कटर बॉल जितना काम करती है, वह दुनिया में और कहीं नहीं करती.'

अहमदाबाद में है वर्ल्ड कप फाइनल
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच वर्ल्ड कप फाइनल मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम पर खेला जाना है. यहां अब तक इस वर्ल्ड कप में चार मुकाबले हुए हैं. चारों डे-नाइट मैच रहे हैं. इनमें से तीन में रन चेज़ करने वाली टीमों को आसान जीत मिली है. वहीं एक मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने करीब से जीत हासिल की है. यहां हुए इन मैचों का विश्लेषण किया जाए तो पता चलता है कि पिच शुरू से ही धीमी रहती है और एक वक्त बाद यह थोड़ी सेट हो जाती है. यहां तेज गेंदबाज के साथ ही स्पिनर्स को भी अच्छी मदद मिलती है.

यह भी पढ़ें...

IND vs AUS Final: मार्श और मैक्सवेल से रहना होगा सावधान, भारत के खिलाफ चौंकाने वाले रहे हैं दोनों के आंकड़े

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तमिलनाडु विधानसभा में हुआ राष्ट्रगान का अपमान? राज्यपाल का भाषण पढ़ने से इनकार, छोड़ा सदन
तमिलनाडु विधानसभा में हुआ राष्ट्रगान का अपमान? राज्यपाल का भाषण पढ़ने से इनकार, छोड़ा सदन
12 साल की उम्र में ही प्रतीक ने किया था प्रपोज, इंग्लैंड से पढ़कर आईं अपर्णा यादव, जानें जिंदगी के बारे में सबकुछ
12 साल की उम्र में ही प्रतीक ने किया था प्रपोज, इंग्लैंड से पढ़कर आईं अपर्णा यादव, जानें जिंदगी के बारे में सबकुछ
'हम रूस से रिश्ते खराब...', बच्चे के साथ मॉस्को भागी रूसी महिला का पता लगाने का आदेश देते हुए केंद्र से क्या बोला SC?
'हम रूस से रिश्ते खराब...', बच्चे के साथ मॉस्को भागी रूसी महिला का पता लगाने का आदेश देते हुए केंद्र से क्या बोला SC?
ये 5 भारतीय क्रिकेटर जो इस साल ले सकते हैं संन्यास, टीम इंडिया में मौका मिलना असंभव
ये 5 भारतीय क्रिकेटर जो इस साल ले सकते हैं संन्यास, टीम इंडिया में मौका मिलना असंभव

वीडियोज

Namaste Bharat: BJP की कमान नबीन के हाथ, आस्था से की शुरुआत! | BJP New President | Nitin Nabin
BJP New President: ताजपोशी से पहले भगवान के दर्शन कर आशीर्वाद लेने मंदिर पहुंचे Nitin Nabin
BJP New President: नई कमान की शुरुआत...BJP के नए अध्यक्ष का स्वागत धूमधाम से होगा | Nitin Nabin
BJP New President: BJP मुख्यालय में बड़ा कार्यक्रम, नई कमान संभालेंगे Nitin Nabin | ABP News
Karnataka DGP रामचंद्र राव सस्पेंड, अश्लील Video Viral | Breaking | ABP News

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तमिलनाडु विधानसभा में हुआ राष्ट्रगान का अपमान? राज्यपाल का भाषण पढ़ने से इनकार, छोड़ा सदन
तमिलनाडु विधानसभा में हुआ राष्ट्रगान का अपमान? राज्यपाल का भाषण पढ़ने से इनकार, छोड़ा सदन
12 साल की उम्र में ही प्रतीक ने किया था प्रपोज, इंग्लैंड से पढ़कर आईं अपर्णा यादव, जानें जिंदगी के बारे में सबकुछ
12 साल की उम्र में ही प्रतीक ने किया था प्रपोज, इंग्लैंड से पढ़कर आईं अपर्णा यादव, जानें जिंदगी के बारे में सबकुछ
'हम रूस से रिश्ते खराब...', बच्चे के साथ मॉस्को भागी रूसी महिला का पता लगाने का आदेश देते हुए केंद्र से क्या बोला SC?
'हम रूस से रिश्ते खराब...', बच्चे के साथ मॉस्को भागी रूसी महिला का पता लगाने का आदेश देते हुए केंद्र से क्या बोला SC?
ये 5 भारतीय क्रिकेटर जो इस साल ले सकते हैं संन्यास, टीम इंडिया में मौका मिलना असंभव
ये 5 भारतीय क्रिकेटर जो इस साल ले सकते हैं संन्यास, टीम इंडिया में मौका मिलना असंभव
सनी देओल की 'बॉर्डर 2' में तबू को क्यों नहीं किया गया कास्ट? प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
'बॉर्डर 2' में तबू को क्यों नहीं किया गया कास्ट? प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
भारत या पाकिस्तान, कहां की लड़कियां होती हैं ज्यादा लंबी, क्या है इसकी वजह?
भारत या पाकिस्तान, कहां की लड़कियां होती हैं ज्यादा लंबी, क्या है इसकी वजह?
Cooker Dal Overflowing: कुकर में सीटी लगाने पर बाहर निकलती है दाल, अपनाएं ये हैक्स
कुकर में सीटी लगाने पर बाहर निकलती है दाल, अपनाएं ये हैक्स
IIT खड़गपुर में प्रोफेसर बनने का मौका, लाखों में मिलेगी सैलरी; जानें डिटेल्स
IIT खड़गपुर में प्रोफेसर बनने का मौका, लाखों में मिलेगी सैलरी; जानें डिटेल्स
Embed widget