एक्सप्लोरर

IND vs AUS: कोहली-जम्पा और सिराज-वॉर्नर समेत पहले वनडे में दिखेंगी यह बड़ी बैटल, जब आमने-सामने होंगे ये खिलाड़ी

India vs Australia: 17 मार्च से भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच में 3 मैचों की वनडे सीरीज का आगाज देखने को मिलेगा, जिसका पहला मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा.

India vs Australia, ODI Series: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच में 17 मार्च से 3 मैचों की वनडे सीरीज का आगाज देखने को मिलेगा. इस सीरीज का पहला मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा. साल 2023 के आखिर में होने वाले वनडे वर्ल्ड कप को ध्यान में रखते हुए दोनों ही टीमों के लिए यह वनडे सीरीज काफी अहम मानी जा रही, जिसमें कुछ खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर भी सभी की नजरें रहने वाली हैं.

इस वनडे सीरीज के पहले मुकाबले में जहां भारत की तरफ से हार्दिक पांड्या कप्तानी का जिम्मा संभालेंगे वहीं ऑस्ट्रेलिया के लिए वनडे सीरीज में कप्तानी की जिम्मेदारी स्टीव स्मिथ संभालने वाले हैं. वहीं ऑस्ट्रेलिया के लिए वनडे सीरीज में कुछ अहम खिलाड़ियों की वापसी भी टीम में देखने को मिली है, जिसमें डेविड वॉर्नर के अलावा ग्लेन मैक्सवेल पूरी तरह से फिट होने के बाद फिर से मैदान पर वापसी करने जा रहे हैं.

मुंबई में खेले जाने वाले पहले वनडे मैच के दौरान कुछ ऐसी भी भिड़ंत देखने को मिलेंगे जिसका सभी काफी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. इसमें सबसे अहम भिड़ंत विराट कोहली और ऑस्ट्रेलियाई लेग स्पिनर एडम जंपा देखने को मिलेगी. दरअसल कंगारू लेग स्पिनर के सामने विराट कोहली अक्सर संघर्ष करते हुए दिखाई दिए हैं और लिमिटेड ओवर्स फॉर्मेट में जंपा ने उन्हें 8 बार अपना शिकार अभी तक बनाया है, जिसमें वनडे फॉर्मेट में 5 बार जबकि टी20 फॉर्मेट में 3 बार कोहली आउट हुए हैं.

मोहम्मद सिराज बनाम डेविड वॉर्नर और जडेजा बनाम स्मिथ

इस पहले वनडे मैच में अन्य भिड़ंत को लेकर बात की जाए तो उसमें मोहम्मद सिराज और डेविड वॉर्नर के बीच में गेंद और बल्ले के बीच होने वाली जंग को देखने में सभी को काफी आनंद आने वाला है. मौजूदा वर्ल्ड नंबर-1 वनडे गेंदबाज मोहम्मद सिराज के लिए पिछला एक साल काफी शानदार बीता है और डेविड वॉर्नर के लिए वह नई गेंद से काफी बड़ा खतरा बन सकते हैं.

टेस्ट सीरीज के दौरान स्टीव स्मिथ और रवींद्र जडेजा के बीच में भिड़ंत देखने में सभी फैंस को काफी मजा आया था. अब दोनों ही खिलाड़ियों के बीच में वनडे सीरीज के दौरान भी कुछ ऐसा ही देखने को मिल सकता है, हालांकि वनडे फॉर्मेट में जडेजा सिर्फ 1 बार ही स्टीव स्मिथ को अपना शिकार बनाने में कामयाब हुए हैं.

यह भी पढ़ें...

IPL 2023: सौरव गांगुली बने दिल्ली कैपिटल्स के 'डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट', 2019 में रह चुके हैं टीम के मेंटर; जानें अपनी वापसी पर क्या बोले दादा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

फाइनल हारी काव्या मारन की सनराइजर्स, जानें चैंपियन टीम को कितनी मिली प्राइज मनी
फाइनल हारी काव्या मारन की सनराइजर्स, जानें चैंपियन टीम को कितनी मिली प्राइज मनी
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
ऋषभ पंत ने तोड़ा गिलक्रिस्ट का महारिकॉर्ड, 1 छक्के से रचा नया इतिहास
ऋषभ पंत ने तोड़ा गिलक्रिस्ट का महारिकॉर्ड, 1 छक्के से रचा नया इतिहास
बांग्लादेश के मेहदी हसन मिराज ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले पहले एशियाई स्पिनर
बांग्लादेश के मेहदी हसन मिराज ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले पहले एशियाई स्पिनर

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget