एक्सप्लोरर

विराट कोहली स्वेपसन के आगे नहीं बना पाए थे रन, गेंदबाज ने खुद बताई अपनी कामयाबी की वजह

विराट कोहली तीसरे ट्वेंटी-ट्वेंटी मुकाबले में 85 रन की शानदार पारी खेलने में कामयाब रहे. कोहली को हालांकि स्वेपसन के आगे संघर्ष करते हुए देखा गया.

टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले गए आखिरी ट्वेंटी-ट्वेंटी मुकाबले में कप्तान विराट कोहली ने 85 रन की शानदार पारी खेली. लेकिन कप्तान कोहली ऑस्ट्रेलिया के लेग स्पिनर मिशेल स्वेपसन के खिलाफ रन बनाने में कामयाब नहीं हुए. स्वेपसन ने खुद सामने आकर कोहली के खिलाफ मिली इस कामयाबी की वजह बताई है.

लेग स्पिनर मिशेल स्वेपसन ने कहा कि आखिरी मैच के दौरान उन्हें पिच से कुछ टर्न मिला और इससे वह भारतीय कप्तान विराट कोहली पर अंकुश लगा पाए. वह हालांकि अपने पहले टी20 अंतरराष्ट्रीय विकेट के रूप में कोहली का विकेट नहीं ले पाये लेकिन भारतीय कप्तान उनके सामने खुलकर नहीं खेल पाये.

स्वेपसन ने कहा, ''मैं निश्चित तौर पर बहुत खुश हूं. मैंने पहले मैच की तुलना में आज जिस तरह से गेंदबाजी की उससे काफी खुश हूं. मैं पहले मैच में थोड़ा निराश था क्योंकि गेंद थोड़ा शार्ट पिच हो रही थी और मुझे इस तरह से गेंदबाजी करना पसंद नहीं है.''

टर्न करवाने पर रहा फोकस

तीसरे ट्वेंटी-ट्वेंटी में स्वेपसन का पूरा फोकस टर्न करवाने पर रहा. उन्होंने कहा, ''आज मैंने गेंद को स्पिन कराने पर ध्यान दिया और मुझे अच्छा टर्न भी मिला. इससे मुझे फायदा मिला और विराट पर अंकुश लगाने में मदद मिली.''

एक तरफ की सीमा रेखा 60 मीटर के करीब थी और स्वेपसन ने कहा कि उन्होंने कोहली को ऑफ स्टंप पर गेंदबाजी करके उस क्षेत्र में रन नहीं बनने दिए उन्होंने कहा, ''उनकी लेग साइड में छोटी बाउंड्री थी और मैंने वहां रन नहीं देने की कोशिश की और सौभाग्य से मैं इसमें सफल रहा.''

पिछले कुछ सालों में लेग स्पिन गेंदबाजी विराट कोहली की कमजोरी के तौर पर उभर सामने आई है. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ लिमिटिड ओवर सीरीज में कोहली ने हालांकि लेग स्पिन गेंदबाज एडम जाम्पा के खिलाफ जमकर रन बनाए.

ऑस्ट्रेलिया को लगा एक और झटका, वार्नर के बाद यह खिलाड़ी भी हुआ टीम से बाहर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांग्लादेश की क्रिकेट टीम में कितने हिन्दू क्रिकेटर? लिटन दास हैं कप्तान
बांग्लादेश की क्रिकेट टीम में कितने हिन्दू क्रिकेटर? लिटन दास हैं कप्तान
टेस्ट में सबसे ज्यादा मैच हारने वाली टॉप-7 टीम, जानें किसके नाम यह शर्मनाक रिकॉर्ड
टेस्ट में सबसे ज्यादा मैच हारने वाली टॉप-7 टीम, जानें किसके नाम यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सेलेक्टर्स पर बुरी तरह भड़के इरफान पठान, टीम इंडिया के चयन पर उठाए सवाल
सेलेक्टर्स पर बुरी तरह भड़के इरफान पठान, टीम इंडिया के चयन पर उठाए सवाल
मेहदी हसन की छुट्टी, हिंदू खिलाड़ी बना बांग्लादेश का नया कप्तान
मेहदी हसन की छुट्टी, हिंदू खिलाड़ी बना बांग्लादेश का नया कप्तान

वीडियोज

7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!
Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बागी गुट को लेकर की ये मांग
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बागी गुट को लेकर की ये मांग
उद्धव ठाकरे बोले, 'हां, मेरा परिवारवाद है लेकिन उसकी एक...'
उद्धव ठाकरे बोले, 'हां, मेरा परिवारवाद है लेकिन उसकी एक...'
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
श्रीलंका सीरीज से पहले ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान
श्रीलंका सीरीज से पहले ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान
Xप्लेन: राहुल गांधी के 'दो बोल' से बवाल! जानें सदन के अंदर और बाहर का हाल?
राहुल गांधी के 'दो बोल' से बवाल! जानें सदन के अंदर और बाहर का हाल?
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर? जानकर नम हो जाएंगी आखें
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर?
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
Indian AI Engineer loss US Job: US में नौकरी गई, प्रोजेक्ट चला गया भारत...भारतीय AI इंजीनियर की कहानी वायरल
US में नौकरी गई, प्रोजेक्ट चला गया भारत...भारतीय AI इंजीनियर की कहानी वायरल
Embed widget