एक्सप्लोरर

IND vs AUS: 'अपने आप टीम छोड़ देंगे रोहित', गावस्कर ने 'हिटमैन' के करियर पर ये क्या कह दिया

Border Gavaskar Trophy: भारतीय टीम BGT 2024-25 में अपना बेस्ट देने में विफल हो रही है. रोहित शर्मा भी इन दिनों अपनी खराब फॉर्म के कारण सुर्खियों में हैं. इस बीच सुनील गावस्कर ने भी बड़ा दावा किया है.

Sunil Gavaskar on Rohit Sharma Captaincy: बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2024-25 का तीसरा मैच गाबा में खेला जा रहा है. इस सीरीज में अब तक भारतीय टीम के कई खिलाड़ियों की खराब फॉर्म सामने आ चुकी है. विराट कोहली और रोहित शर्मा जैसे सीनियर खिलाड़ी सस्ते में आउट हो रहे हैं. क्रिकेट के दिग्गजों के अलावा आलोचक भी इन खिलाड़ियों की फॉर्म पर सवाल उठा रहे हैं. हाल ही में रोहित शर्मा की खराब फॉर्म और टीम इंडिया की हार को देखते हुए उनकी कप्तानी पर भी सवाल उठ रहे हैं. सुनील गावस्कर ने रोहित शर्मा की कप्तानी पर सवाल उठाए हैं.

रोहित शर्मा की कप्तानी पर उठे सवाल
रोहित शर्मा इन दिनों टेस्ट क्रिकेट में अपनी फॉर्म को लेकर आलोचनाओं का सामना कर रहे हैं. दिग्गज बल्लेबाज सुनील गावस्कर ने हाल ही में कहा था कि अगर रोहित मेलबर्न और सिडनी में होने वाले अगले दो टेस्ट मैचों में रन बनाने में नाकाम रहते हैं तो वह खुद टीम की कप्तानी छोड़ने का फैसला कर सकते हैं.

सुनील गावस्कर ने मंगलवार को एबीसी स्पोर्ट से बातचीत में कहा, "मुझे लगता है कि रोहित को अगले दो मैचों में खेलने का मौका मिलेगा. लेकिन अगर वह रन नहीं बना पाए, तो मुझे विश्वास है कि वह खुद ही कप्तानी छोड़ देंगे. वह भारतीय क्रिकेट के लिए बेहद समर्पित हैं और टीम पर बोझ नहीं बनना चाहेंगे."

पुजारा-कार्तिक ने दिए अहम सुझाव
बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा का मानना ​​है कि रोहित की समस्या स्टंप लाइन पर गेंदों से जुड़ी है. उन्होंने ईएसपीएनक्रिकइंफो से कहा, "स्टंप लाइन की गेंदें उन्हें बार-बार परेशान कर रही हैं. वह लगातार एलबीडब्ल्यू और बोल्ड हो रहे हैं, जो उनके लिए बड़ी चुनौती बन गई है."

वहीं, विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक का कहना है कि रोहित की गिरती फॉर्म का कारण उनकी आत्मविश्वास की कमी हो सकती है. कार्तिक ने क्रिकबज़ से बातचीत में कहा, "रोहित शर्मा 17 साल से इंटरनेशनल क्रिकेट खेल रहे हैं. उनकी तकनीक पर सवाल उठाना गलत होगा. हालांकि, उन्हें इस समय आत्मविश्वास के साथ खेलते हुए खुद को साबित करना होगा."

उन्होंने आगे कहा, "रोहित को अपने खेल को लेकर आत्मविश्वास दिखाना होगा और क्रीज पर टिकने की कोशिश करनी होगी. टीम इंडिया को इस समय एक मानसिक रूप से मजबूत रोहित शर्मा की जरूरत है. अगर वह ठान लें, तो अपनी फॉर्म में वापसी कर सकते हैं."

यह भी पढ़ें:
'वापस लौटेगा किंग कोहली...', आगबबूला हुए विराट के बचपन के कोच; सुनील गावस्कर पर तीखा प्रहार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अचानक बदला अफगानिस्तान का कप्तान, स्टार खिलाड़ी ने छोड़ दी कप्तानी; जानें अब किसे मिली कमान
अचानक बदला अफगानिस्तान का कप्तान, स्टार खिलाड़ी ने छोड़ दी कप्तानी; जानें अब किसे मिली कमान
इंडियन एक्ट्रेस के साथ रिलेशनशिप पर जैकब बैथेल का बयान वायरल, यहां जानें क्या ही इसकी सच्चाई
इंडियन एक्ट्रेस के साथ रिलेशनशिप पर जैकब बैथेल का बयान वायरल, यहां जानें क्या ही इसकी सच्चाई
IPL 2027 की ऑक्शन में इंग्लैंड के ये 2 खिलाड़ी हो सकते हैं मालामाल, एक बिक सकता है सबसे महंगा
IPL 2027 की ऑक्शन में इंग्लैंड के ये 2 खिलाड़ी हो सकते हैं मालामाल, एक बिक सकता है सबसे महंगा
टीम इंडिया में लगातार हो रहे थे इग्नोर, अब कुलदीप यादव ने इस टीम का थामा हाथ; जानें कब खेलेंगे पहला मैच
टीम इंडिया में लगातार हो रहे थे इग्नोर, अब कुलदीप यादव ने इस टीम का थामा हाथ

वीडियोज

Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE
Honda ZR-V expected price in India: Kodiaq से ज़्यादा? #honda #hondazrv #autolive
Ravi Dubey के Lakshman बनने पर भावुक हुईं Sargun Mehta, बोलीं- ‘सालों की मेहनत और तपस्या का फल’
Lock Upp 2 में फिर आमने-सामने होंगी Hina Khan और Shilpa Shinde? पुराने विवाद से मचेगा बड़ा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
धर्मेन्द्र प्रधान का इस्तीफा, हिंसा करने वाले पुलिस एक्शन और पीएम मोदी…, राहुल गांधी ने रखी ये 3 मांगें
धर्मेन्द्र प्रधान का इस्तीफा, हिंसा करने वाले पुलिस एक्शन और PM मोदी…, राहुल गांधी ने रखी ये 3 मांगें
अस्पताल से सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखी चिट्ठी, अनशन खत्म करने को तैयार, रखी शर्त
अस्पताल से सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखी चिट्ठी, अनशन खत्म करने को तैयार, रखी शर्त
अखिलेश यादव स्पीकर की किस बात से हुए नाराज? भिड़ गए, ओम बिरला ने तुरंत दिया जवाब- 'आपके आपस के विवाद...'
अखिलेश यादव स्पीकर की किस बात से हुए नाराज? भिड़ गए, ओम बिरला ने तुरंत दिया जवाब- 'आपके आपस के विवाद...'
Commonwealth Games 2026 India Schedule: कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का पूरा शेड्यूल, फ्री में कैसे देखें लाइव? नीरज चोपड़ा भी आएंगे नजर
कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का पूरा शेड्यूल, फ्री में कैसे देखें लाइव? नीरज चोपड़ा भी आएंगे नजर
कीचड़ में नंगे पैर चलकर प्रेमानंद महाराज के आश्रम पहुंचे विराट-अनुष्का, छात्र प्रदर्शन पर चुप्पी; उठे सवाल 
कीचड़ में नंगे पैर चलकर प्रेमानंद महाराज के आश्रम पहुंचे विराट-अनुष्का, छात्र प्रदर्शन पर चुप्पी
'जब हिंसा होती है तो पुलिस को कार्रवाई करनी पड़ती है', हाईकोर्ट में केन्द्र सरकार ने दी ये दलील
'जब हिंसा होती है तो पुलिस को कार्रवाई करनी पड़ती है', हाईकोर्ट में केन्द्र सरकार ने दी ये दलील
आमिर खान ने छोड़ी अश्नीर ग्रोवर की बायोपिक, राहुल मोदी संग क्रिएटिव डिफरेंसेस की वजह से लिया फैसला!
आमिर खान ने छोड़ी अश्नीर ग्रोवर की बायोपिक, राहुल मोदी संग क्रिएटिव डिफरेंसेस की वजह से लिया फैसला!
राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक में आज क्या-क्या हुआ? अब 2 सितंबर को फाइनल होगा महासचिव और CEO का नाम!
राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक में आज क्या-क्या हुआ? अब 2 सितंबर को फाइनल होगा महासचिव और CEO का नाम!
Embed widget