एक्सप्लोरर

IND vs AUS: ऋषभ पंत और केएल राहुल की बॉक्सिंग डे टेस्ट में वापसी तय, पृथ्वी शॉ समेत इन खिलाड़ियों की होगी छुट्टी

छुट्ठी पर गए कप्तान विराट कोहली की जगह लोकेश राहुल को जगह मिलना तय है जबकि चोट के कारण सीरीज से बाहर हुए मोहम्मद शमी की जगह मोहम्मद सिराज का दावा मजबूत है. करियर के आखिरी पड़ाव पर चल रहे 36 साल के साहा की जगह टीम मैनेजमेंट अगले तीनों मैचों में पंत को आजमा सकता है.

India vs Australia 2nd Test: एडिलेड टेस्ट में खराब प्रदर्शन के बाद अनुभवी विकेटकीपर - बल्लेबाज रिद्धिमान साहा और युवा सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ का आगामी टेस्ट के लिए प्लेइंग इलेवन में चुने जाने की संभावना कम है. टीम इंडिया 26 दिसंबर से खेले जाने वाले बॉक्सिंग डे टेस्ट में कई बदलाव के साथ मैदान पर उतरना चाहेगी. अनुभवी रोहित शर्मा तीसरे टेस्ट से पहले टीम से नहीं जुड़ सकेंगे, ऐसे में प्रेक्टिस मैचों में शानदार बल्लेबाजी करने वाले शुभमन गिल को सलामी बल्लेबाज के तौर पर मौका मिल सकता है.

पहले टेस्ट की दोनों पारियों में नाकाम रहने वाले रिद्धिमान साहा टीम मैनेजमेंट का विश्वास जीतने में नाकाम रहे हैं. ऐसे में ऋषभ पंत को मौका मिलना तय है. पंत ने प्रैक्टिस मैच में शतक लगाया था. उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के पिछले दौरे (2018) पर भी एक शतकीय पारी खेली थी. वहीं रवींद्र जडेजा अपनी चोट से उबर चुके हैं लेकिन प्लेइंग इलेवन में उन्हें जगह मिलना मुश्किल है.

किन खिलाड़ियों को मिलेगा मौका छुट्ठी पर गए कप्तान विराट कोहली की जगह लोकेश राहुल को जगह मिलना तय है जबकि चोट के कारण सीरीज से बाहर हुए मोहम्मद शमी की जगह मोहम्मद सिराज का दावा मजबूत है. करियर के आखिरी पड़ाव पर चल रहे 36 साल के साहा की जगह टीम मैनेजमेंट अगले तीनों मैचों में पंत को आजमा सकता है. पंत का प्रदर्शन ऑस्ट्रेलिया में अगर अच्छा रहा तो उन्हें इंग्लैंड के खिलाफ घरेलू टेस्ट सीरीज में भी मौका मिलना तय है.

पूर्व चयनकर्ता एमएसके प्रसाद ने कहा कि उनके कार्यकाल के दौरान साहा और पंत को लेकर योजना थी. कोहली की गैरमौजूदगी में भारतीय टीम हनुमा विहारी को पांचवें क्रम पर बल्लेबाजी के लिए उतार सकती है जिसका प्रसाद ने समर्थन किया. शमी की जगह टीम में स्थान पाने के लिए सिराज और नवदीप सैनी के बीच कड़ा मुकाबला है. प्रैक्टिस मैचों में बेहतर प्रदर्शन करने वाले सिराज का दावा हालांकि अधिक मजबूत है.

विहारी की बल्लेबाजी को करीब से देखने वाले प्रसाद ने कहा, "विहारी के पास टेस्ट के लिए बहुत अच्छी तकनीक और सोच है. वह इस टेस्ट टीम की लंबे समय तक रह सकते हैं. विराट की अनुपस्थिति, उनके और लोकेश (राहुल) के लिए शानदार मौका होगा. मैं अगले कुछ टेस्ट मैचों में विहारी को चौथे या पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी करते देखना पसंद करूंगा. वह एक निडर लड़का है और मुझे भरोसा है कि वह अच्छा करेगा. राहुल इस सीरीज में छठे नंबर पर बेहतर बल्लेबाज हो सकता है."

ये भी पढ़ें- 'विराट सेना' की शर्मनाक हार देख फैन ने सोनू सूद से मांगी मदद, एक्टर ने कहा- 'ऑस्ट्रेलिया टीम को घर लेकर आएंगे'

लियोनेल मेसी ने रचा इतिहास, पेले के बेहद ही खास रिकॉर्ड की बराबरी की

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

WPL 2027 का शेड्यूल, 22 मैच, 2 मैदान, RCB-MI की पहली भिड़ंत; देखें पूरा कार्यक्रम
WPL 2027 का शेड्यूल, 22 मैच, 2 मैदान, RCB-MI की पहली भिड़ंत; देखें पूरा कार्यक्रम
दमदार प्रदर्शन पर अंशुल कंबोज ने भरी हुंकार; बोले- 'एक खराब मैच करियर तय नहीं करता'
दमदार प्रदर्शन पर अंशुल कंबोज ने भरी हुंकार; बोले- 'एक खराब मैच करियर तय नहीं करता'
मिचेल स्टार्क फिर बने टेस्ट के नंबर-1 गेंदबाज, श्रेयस अय्यर ने भी लगाई छलांग
मिचेल स्टार्क फिर बने टेस्ट के नंबर-1 गेंदबाज, श्रेयस अय्यर ने भी लगाई छलांग
0 पर आउट होने वाले रोहित ने बदला मैच! NZ को पहला वनडे हराकर शुभमन गिल का बड़ा बयान
0 पर आउट होने वाले रोहित ने बदला मैच! NZ को पहला वनडे हराकर शुभमन गिल का बड़ा बयान

वीडियोज

Horrifying Crime Story: दहशत की 20 रातों की कहानी... आधी रात को 'आत्मा' Calling और हत्या का खुलासा!
US Politics News Live: 'ट्रंप कार्ड' पड़ा फीका! डेमोक्रेटिक पार्टी की बल्ले-बल्ले
US Midterm Election Results: काम के,ना धाम के...Donald प्रेसिडेंट रहेंगे सिर्फ नाम के! | Republican
Sandeep Chaudhary: 'US जनादेश' से भारत को राहत या जारी रहेगी आफत? सटीक विश्लेषण! US Midterm Election
US Midterm Election Results: चुनावों में ट्रंप की हार...डेमोक्रेट्स की बहार! | Donald Trump

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नतीजों को वैध मानें...', इजरायल के राष्ट्रपति इसाक हर्जोग ने चुनाव को दी कानूनी मान्यता
'नतीजों को वैध मानें...', इजरायल के राष्ट्रपति इसाक हर्जोग ने चुनाव को दी कानूनी मान्यता
CM सम्राट के क्राइम और अपराध वाले बयान पर प्रशांत किशोर का रिएक्शन, कह दी ये बात
CM सम्राट के क्राइम और अपराध वाले बयान पर प्रशांत किशोर का रिएक्शन, कह दी ये बात
ट्रंप की हार से इंडिया-यूएस रिश्तों पर कैसा असर, किस पैरामीटर पर तय होगा आगे का भविष्य?
ट्रंप की हार से इंडिया-यूएस रिश्तों पर कैसा असर, किस पैरामीटर पर तय होगा आगे का भविष्य?
WPL 2027 का शेड्यूल, 22 मैच, 2 मैदान, RCB-MI की पहली भिड़ंत; देखें पूरा कार्यक्रम
WPL 2027 का शेड्यूल, 22 मैच, 2 मैदान, RCB-MI की पहली भिड़ंत; देखें पूरा कार्यक्रम
तुषार कपूर के बाद अब आयुष्मान खुराना को भी मिली धमकी, आरोपी ने मांगे करोड़ों, जांच में जुटी पुलिस
तुषार कपूर के बाद अब आयुष्मान खुराना को मिली धमकी, करोड़ों की भी की गई मांग
सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और EC को भेजा नोटिस, चुनाव आयुक्तों से जुड़ी याचिका पर मांगा जवाब
सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और EC को भेजा नोटिस, चुनाव आयुक्तों से जुड़ी याचिका पर मांगा जवाब
Explained: US कांग्रेस में डेमोक्रेट्स को रोकने की पूरी तैयारी! ट्रंप के पास कौन से 5 रास्ते बचे?
डेमोक्रेटिक कांग्रेस को रोकने की पूरी तैयारी! ट्रंप के पास कौन से 5 रास्ते बचे?
'73% युवाओं ने बुलाया है', PM मोदी को डिबेट के लिए चैलेंज के बाद अब राहुल ने किया ये ट्वीट
'73% युवाओं ने बुलाया है', PM मोदी को डिबेट के लिए चैलेंज के बाद अब राहुल ने किया ये ट्वीट
Embed widget