एक्सप्लोरर

IND vs AUS: ऋषभ पंत की खराब विकेटकीपिंग से नाखुश हैं रिकी पोंटिंग, कैच छोड़ने को लेकर कही ये बड़ी बात

रिकी पोंटिंग ने कहा, "टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू के बाद से उसने दुनिया में किसी अन्य विकेटकीपर से ज्यादा कैच छोड़े हैं. इससे दिखता है कि उसे अपनी विकेटकीपिंग पर कुछ काम करने की जरूरत है. आज जो दो कैच छूटे, उन्हें लपका जाना चाहिए था, यह बिलकुल सरल बात है."

सिडनी: भारतीय क्रिकेट टीम के विकेटकीपर ऋषभ पंत को सिडनी में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट में अपनी खराब विकेटकीपिंग के कारण आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है. गुरुवार को पंत ने सिडनी में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट के पहले दिन ऑस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज़ विल पुकोवस्की के दो कैचे छोड़े. पंत की इस खराब विकेटकीपिंग से पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान रिकी पोंटिंग काफी निराश हैं. उन्होंने पंत की आलोचना करते हुए कहा कि इस युवा भारतीय ने अपने डेब्यू के बाद किसी अन्य विकेटकीपर से ज्यादा कैच छोड़े हैं और उसे कड़ी मेहनत करने की जरूरत है.

पोंटिंग ने ‘क्रिकेट डॉट कॉम डॉट एयू’ से कहा, "टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू के बाद से उसने दुनिया में किसी अन्य विकेटकीपर से ज्यादा कैच छोड़े हैं. इससे दिखता है कि उसे अपनी विकेटकीपिंग पर कुछ काम करने की जरूरत है. आज जो दो कैच छूटे, उन्हें लपका जाना चाहिए था, यह बिलकुल सरल बात है."

पोंटिंग ने कहा कि बल्लेबाजों के मुफीद सपाट पिच पर पुकोवस्की और भी खतरनाक साबित हो सकते थे. पोंटिंग इंडियन प्रीमियर लीग फ्रेंचाइजी दिल्ली कैपिटल्स के मुख्य कोच हैं जिसमें पंत भी शामिल हैं. पोंटिंग ने कहा कि ऋषभ शायद भाग्यशाली रहा कि पुकोवस्की ने इतने शानदार विकेट पर शतक या दोहरा शतक नहीं जमाया.

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि पंत ने पुकोव्सकी के 26 और 32 रन पर बेहद आसान कैच छोड़े थे. इसका फायदा उठाते हुए पुकोव्सकी ने अपने डेब्यू मैच में 62 रनों की शानदार पारी खेली और पहले दिन ऑस्ट्रेलिया को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया.

ऐसा रहा सिडनी टेस्ट का पहला दिन

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर खेले जा रहे तीसरे टेस्ट का पहला दिन मेज़बान ऑस्ट्रेलिया के नाम रहा. पहले दिन का खेल खत्म होने तक ऑस्ट्रेलिया ने दो विकेट खोकर 166 रन बना लिए हैं. मार्नस लाबुशेन 67* और स्टीव स्मिथ 31* रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं. इससे पहले डेब्यू मैन विल पुकोव्सकी ने भी 62 रनों की बेहतरीन अर्धशतकीय पारी खेली. हालांकि, बारिश की वजह से पहले दिन सिर्फ 55 ओवर का ही खेल हो सका. भारत के लिए डेब्यू मैन नवदीप सैनी और मोहम्मद सिराज ने एक-एक विकेट झटका.

यह भी पढ़ें- 

न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज हारने के बाद पाकिस्तान के कोच मिस्बाह उल हक बोले- हम आलोचना के हकदार हैं

IND vs AUS: मोहम्मद सिराज ने बताया- क्यों अश्विन पर हावी हो गए स्टीव स्मिथ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जो रूट के कप्तान बनने पर हैरी ब्रूक ने तोड़ी चुप्पी, जानें क्या कहा
जो रूट के कप्तान बनने पर हैरी ब्रूक ने तोड़ी चुप्पी, जानें क्या कहा
गॉल टेस्ट के चौथे दिन कैसा रहेगा मौसम, बारिश बिगाड़ेगी टीम इंडिया का खेल? जानिए
गॉल टेस्ट के चौथे दिन कैसा रहेगा मौसम, बारिश बिगाड़ेगी टीम इंडिया का खेल? जानिए
रवींद्र जडेजा ने 350 विकेट लेकर रचा इतिहास, ऐसा करने वाले बने दूसरे भारतीय
रवींद्र जडेजा ने 350 विकेट लेकर रचा इतिहास, ऐसा करने वाले बने दूसरे भारतीय
टेस्ट में बिना शतक के सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 3 बल्लेबाज
टेस्ट में बिना शतक के सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 3 बल्लेबाज

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
गॉल टेस्ट के चौथे दिन कैसा रहेगा मौसम, बारिश बिगाड़ेगी टीम इंडिया का खेल? जानिए
गॉल टेस्ट के चौथे दिन कैसा रहेगा मौसम, बारिश बिगाड़ेगी टीम इंडिया का खेल? जानिए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
एक्सप्रेसवे पर दौड़ता रहा घोड़ा, पीछे भागी NHAI टीम- वीडियो वायरल
एक्सप्रेसवे पर दौड़ता रहा घोड़ा, पीछे भागी NHAI टीम- वीडियो वायरल
Bhawana Kanth: IAF की भावना कंठ बनीं पहली महिला फाइटर कॉम्बैट लीडर, कितनी मिलेगी सैलरी?
IAF की भावना कंठ बनीं पहली महिला फाइटर कॉम्बैट लीडर, कितनी मिलेगी सैलरी?
Embed widget