एक्सप्लोरर

IND vs AUS Final: ऑस्ट्रेलिया का पक्का दुश्मन बन चुका है यह भारतीय खिलाड़ी; जहां मिला मौका, धो दिया

WTC 2023 Final: टीम इंडिया के तेज गेंदबाज शार्दुल ठाकुर का ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अब तक अच्छा प्रदर्शन रहा है. उन्होंने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की पहली पारी में अर्धशतक भी लगाया.

WTC 2023 Final India vs Australia: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल मैच लंदन में खेला जा रहा है. ऑस्ट्रेलिया ने मैच के चौथे दिन शनिवार को भारत को जीत के लिए 444 रनों का लक्ष्य दिया. टीम ने 270 रन बनाकर दूसरी पारी घोषित कर दी. भारत के लिए मुकाबले की पहली पारी में शार्दुल ठाकुर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अर्धशतक लगाया था. उन्होंने 51 रनों का पारी खेली थी. शार्दुल को जब भी मौका मिला है, उन्होंने ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों को धो डाला है.

शार्दुल का ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अब तक रिकॉर्ड अच्छा रहा है. उन्होंने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल की पहली पारी में भारत के लिए 109 गेंदों का सामना करते हुए 51 रन बनाए. शार्दुल ने इस पारी में 6 चौके लगाए. वे इससे पहले भी कई बार शानदार प्रदर्शन कर चुके हैं. शार्दुल ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ कुल 9 टेस्ट मैच खेले हैं. इस दौरान उन्होंने 15 पारियों में 305 रन बनाए हैं. शार्दुल ने दो अर्धशतक लगाए हैं. उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 67 रन रहा है.

गौरतलब है कि मैच के चौथे दिन भारत को जीत के लिए 444 रनों का लक्ष्य मिला. ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में ऑल आउट होने तक 469 रन बनाए थे. इसके बाद टीम ने 270 रन बनाकर दूसरी पारी घोषित कर दी. भारत ने पहली पारी में 296 रन बनाए थे. अब टीम इंडिया दूसरी पारी खेल रही है. भारत के लिए पहली पारी में अजिंक्य रहाणे ने अहम भूमिका निभाई थी. उन्होंने 89 रन बनाए थे. शार्दुल ने अर्धशतक लगाया था. रवींद्र जडेजा ने भी 48 रनों की अहम पारी खेली थी. टीम इंडिया को फाइनल मैच जीतने के लिए काफी मशक्कत करनी होगी. टीम ने चौथे दिन दूसरे सेशन के बाद टी-ब्रेक तक एक विकेट के नुकसान के साथ 41 रन बनाए. शुभमन गिल 19 गेंदों में 18 रन बनाकर आउट हुए.

यह भी पढ़ें : Watch: उमेश यादव की गेंद पर लाबुशेन ने पुजारा को थमाया आसान कैच, देखें कैसे गंवा बैठे विकेट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

2027 वर्ल्ड कप को लेकर क्यों हो रहा विवाद? जानें एसोसिएट देशों के नाखुश होने की वजह
2027 वर्ल्ड कप को लेकर क्यों हो रहा विवाद? जानें एसोसिएट देशों के नाखुश होने की वजह
क्या बांग्लादेश का दौरा करेगी टीम इंडिया? BCCI की तरफ से आया लेटेस्ट अपडेट
क्या बांग्लादेश का दौरा करेगी टीम इंडिया? BCCI की तरफ से आया लेटेस्ट अपडेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
KKR में आने के लिए हार्दिक पांड्या ने रखी ये शर्त, ट्रेड डील को लेकर आया नया अपडेट
KKR में आने के लिए हार्दिक पांड्या ने रखी ये शर्त, ट्रेड डील को लेकर आया नया अपडेट

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget