एक्सप्लोरर

IND vs AUS: ऑस्ट्रेलिया को दिल्ली टेस्ट के लिए पूर्व खिलाड़ी ने दिया जीत का मंत्र, बताया कहां बदलाव की जरूरत

Delhi Test: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टेस्ट सीरीज का दूसरा मैच दिल्ली में खेला जाएगा. इस मुकाबले से पहले ऐलन बॉर्डर ने ऑस्ट्रेलियाई टीम को खास सुझाव दिया है.

India vs Australia Delhi Test : पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान ऐलन बॉर्डर ने बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के दूसरे टेस्ट के लिए महत्वपूर्ण बदलाव का सुझाव दिया है. उनका माना है कि ऑस्ट्रेलिया को तीन तेज गेंदबाज और सिर्फ एक स्पिनर के साथ उतरना चाहिए. बॉर्डर ने एसईएन ब्रेकफास्ट पर कहा, "हम उन पिचों को देखते हैं जो टर्न वाली हैं और कहते हैं कि हमें कुछ स्पिनरों के साथ खेलना चाहिए. मैं थोड़ा अलग सोचता हूं. मुझे लगता है कि हमें अपनी ताकत के साथ जाना चाहिए, अपने तेज गेंदबाजों को मौका देना चाहिए. हमें अपनी बल्लेबाज के लिए योजना बनानी चाहिए. इसलिए चयन में कुछ महत्वपूर्ण बदलाव करके तीन तेज गेंदबाज और सिर्फ एक स्पिनर के साथ खेलना चाहिए."

उन्होंने कहा, उस फॉर्मूले ने आम तौर पर हमारे लिए काम किया है. जब हमने अतीत में भारत में ग्लेन मैकग्राथ, माइकल क्रेसप्रोविज, जेसन गिलेस्पी को मौका दिया है. उन्होंने शानदार गेंदबाजी की है. हमारे लिए और 20 विकेट हासिल करने के लिए तेज गेंदबाज वास्तव में अच्छा काम कर रहे हैं. जैसा कि लाइनअप में किस स्पिनर को होना चाहिए, बॉर्डर ने ऑस्ट्रेलिया को एक कठिन फैसला लेने को कहा है. उन्हें टॉड मर्फी की जगह नाथन लियोन को तरजीह देने के लिए कहा है.

उन्होंने कहा, आपको लियोन के साथ दूसरे टेस्ट में जाना चाहिए. उन्होंने कई सालों से अच्छी गेंदबाजी की है. उनके पास ऐसी पिचों पर काफी अनुभव भी है."

युवा टॉड मर्फी को बाहर करना एक कठिन निर्णय होने जा रहा है, मुझे पता है कि विकेट टर्न लेने वाला है, लेकिन मुझे लगता है कि हमारे सफल होने का फॉर्मूला तीन तेज गेंदबाज और एक स्पिनर है. ऑस्ट्रेलियाई महान ने पहले टेस्ट के लिए ट्रेविस हेड को बाहर करने के फैसले के लिए चयनकर्ताओं को भी फटकार लगाते हुए कहा कि यह बल्लेबाज नागपुर टेस्ट में खेलने का हकदार था.

टेस्ट में हाल के दिनों में हेड ऑस्ट्रेलियाई टीम के लिए जबरदस्त फॉर्म में रहे हैं. भारत दौरे से पहले, हेड ने वेस्टइंडीज और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ घर में पांच टेस्ट खेले, जिसमें 175 के उच्चतम स्कोर के साथ 603 रन बनाए.

यह भी पढ़ें : IND vs AUS: दिल्ली में बदला भारतीय टीम का होटल, जानिए क्यों खिलाड़ियों से अलग रह रहे हैं विराट कोहली?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट में 3 स्पिनर के साथ उतरेगा भारत, कोच ने दिए संकेत
श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट में 3 स्पिनर के साथ उतरेगा भारत, कोच ने दिए संकेत
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
'अगर मैं कोच होता', मेसी का जिक्र कर हरभजन सिंह ने विराट-रोहित के वर्ल्ड कप खेलने पर दिया बयान
'अगर मैं कोच होता', मेसी का जिक्र कर हरभजन ने विराट-रोहित के वर्ल्ड कप खेलने पर दिया बयान
अफगानिस्तानी क्रिकेटर से होगी इस बॉलीवुड एक्ट्रेस की शादी? खुद दिया जवाब
अफगानिस्तानी क्रिकेटर से होगी इस बॉलीवुड एक्ट्रेस की शादी? खुद दिया जवाब

वीडियोज

Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?
अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'फैसला लीजिए, नहीं तो...', फूड पैकेट पर सुप्रीम कोर्ट से FSSAI को फटकार
'फैसला लीजिए, नहीं तो...', फूड पैकेट पर सुप्रीम कोर्ट से FSSAI को फटकार
Sukhbir Badal News: सुखबीर सिंह बादल पर हुए हमले की होगी जांच, CM फडणवीस का आदेश
सुखबीर सिंह बादल पर हुए हमले की होगी जांच, CM फडणवीस का आदेश
Awarapan 2 Advance Booking: 'आवारापन 2' ने एडवांस बुकिंग में अक्षय कुमार की फिल्मों के उड़ाए परखच्चे, साल की टॉप 5 प्री सेल में की एंट्री
'आवारापन 2' का एडवांस बुकिंग में कहर, तोड़ा अक्षय की फिल्म का रिकॉर्ड
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
'पहली बार सरकार को इतना डरा-सहमा...', कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले गौरव गोगोई
'पहली बार सरकार को इतना डरा-सहमा...', कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले गौरव गोगोई
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
Girls Fight Viral Video : 15 सेकंड में 14 थप्पड़, बॉयफ्रेंड को लेकर आपस में लड़ीं पापा की परियां
15 सेकंड में 14 थप्पड़, बॉयफ्रेंड को लेकर आपस में लड़ीं पापा की परियां
UPSC NDA-NA 2 परीक्षा की तारीख घोषित, 13 सितंबर को दो शिफ्ट में होगा एग्जाम
UPSC NDA-NA 2 परीक्षा की तारीख घोषित, 13 सितंबर को दो शिफ्ट में होगा एग्जाम
Embed widget