एक्सप्लोरर

IND Vs AUS: मजबूत स्थिति के बावजूद विराट कोहली इस बात से हैं परेशान, रिएक्शन ने बयां की सारी चिंता

IND Vs AUS: टीम इंडिया ने पहले टेस्ट के दूसरे दिन ऑस्ट्रेलियाई टीम पर पहली पारी में 53 रन की बढ़त हासिल कर अपनी स्थिति बेहद मजबूत की है. लेकिन एक बात ऐसी है जो कि विराट कोहली की परेशानी का सबब बन गई है.

एडिलेड ओवल मैदान पर खेले जा रहे डे-नाइट टेस्ट में टीम इंडिया ने दूसरे दिन अपनी स्थिति बेहद मजबूत कर ली है. लेकिन कप्तान विराट कोहली के लिए भारतीय फील्डिंग चिंता का सबसे बड़ा सबब बनकर उभरी है. दूसरे दिन शुक्रवार को भारतीय फील्डरों ने आस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों के कई कैच छोड़े. भारतीय गेंदबाजों ने आस्ट्रेलिया को पहली पारी में 192 रनों पर ढेर दिया लेकिन यह स्कोर और कम हो सकता, अगर भारतीय फील्डर कैच पकड़ लेते तो. भारतीय फील्डरों ने चार कैच गिराए.

आस्ट्रेलिया की तरफ से कप्तान टिम पेन ने नाबाद 73 रन बनाए. पेन को भी जीवनदान मिला. 55वें ओवर की पांचवीं गेंद पर बुमराह की बाउंसर को पेन ने स्कावयर लेग की तरफ खेला जहां खड़े मयंक अग्रवाल ने उनका कैच छोड़ दिया.

इसके बाद 59वें ओवर की आखिरी गेंद पर विकेटकीपर रिद्धिमान साहा ने मिशेल स्टार्क का कैच छोड़ दिया, हालांकि यह कैच काफी मुश्किल था. गेंदबाज बुमराह ही थे जिनकी बाउंसर स्टार्क के बल्ले का ऊपरी किनारा ले हवा में गई. साहा पीछे दौड़े लेकिन गेंद को जज नहीं कर पाए और कैच छूट गया.

लाबुशेन को मिले कई जीवनदान

पेन के बाद आस्ट्रेलिया के सर्वोच्च स्कोर मार्नस लाबुशैन रहे जिन्होंने 47 रन बनाए, लेकिन लाबुशैन को 12 और 21 रनों के निजी स्कोर पर दो जीवनदान मिले. दिन के पहले सत्र में मोहम्मद शमी की गेंद को लाबुशैन ने फाइनलेग पर खेला और वहां खड़े बुमराह ने उनका कैच छोड़ दिया. बुमराह को लगा कि वह सीमा रेख से टकरा जाएंगे इसलिए गेंद को लपक कर बाहर फेंकने की जल्दी में वह कैच छोड़ बैठे.

इसके बाद 21 के निजी स्कोर पर 23वें ओवर की चौथी गेंद पर लाबुशैन को पृथ्वी शॉ ने जीवनदान दिया. रविचंद्रन अश्विन की गेंद पर कप्तान विराट कोहली ने जब नाथन लॉयन का कैच लिया तो कैच पकड़ने के बाद कोहली ने राहत की सांस ली उनका रिएक्शन बताता है कि वह टीम की फिल्डिंग से ज्यादा खुश नहीं हैं.

IND Vs AUS: शानदार प्रदर्शन के बाद बेहद खुश हैं अश्विन, खुद को इसलिए बताया दूसरों से अलग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा; जानें क्या कहा
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा
राजस्थान रॉयल्स विवाद में अदालत का आदेश, राज कुंद्रा को चुकाने होंगे 50 करोड़ रुपये
राजस्थान रॉयल्स विवाद में अदालत का आदेश, राज कुंद्रा को चुकाने होंगे 50 करोड़ रुपये
IPL में मोटी रकम में बिक सकते हैं इंग्लैंड के ये 3 खिलाड़ी, टूट सकता है सबसे महंगे विदेशी प्लेयर का रिकॉर्ड
IPL में मोटी रकम में बिक सकते हैं इंग्लैंड के ये 3 खिलाड़ी, टूट सकता है सबसे महंगे विदेशी प्लेयर का रिकॉर्ड
इस खिलाड़ी ने जीता ICC 'प्लेयर ऑफ द मंथ' अवॉर्ड, दावेदारों में भारतीय कप्तान शुभमन गिल भी थे शामिल
इस खिलाड़ी ने जीता ICC 'प्लेयर ऑफ द मंथ' अवॉर्ड, दावेदारों में भारतीय कप्तान शुभमन गिल भी थे शामिल

वीडियोज

BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए
Sonam Wangchuk: सोनम वांगचुक अस्पताल में भर्ती.. अब अभिजीत दीपके करेंगे अनशन! कर दिया बड़ा ऐलान!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 16 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 16 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
नेतन्याहू होंगे गिरफ्तार? न्यूयार्क के मेयर ममदानी के बयान पर आया ट्रंप का रिएक्शन, बोले - 'इजरायल के PM को...'
नेतन्याहू होंगे गिरफ्तार? ममदानी के बयान पर आया ट्रंप का रिएक्शन, बोले - 'इजरायल के PM को...'
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा; जानें क्या कहा
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
राहुल गांधी का PM मोदी पर निशाना, 'वाजिब मुद्दे उठाने वाले छात्र घसीटे-पीटे जाते हैं'
राहुल गांधी का PM मोदी पर निशाना, 'वाजिब मुद्दे उठाने वाले छात्र घसीटे-पीटे जाते हैं'
Embed widget