एक्सप्लोरर

IND Vs AUS: टीम इंडिया ने जीत की तरफ बढ़ाए कदम, ऑस्ट्रेलिया के लिए मैच में वापसी बेहद मुश्किल

IND Vs AUS: तीसरे दिन के खेल का अंत होने पर टीम इंडिया बेहद ही मजबूत स्थिति में है. ऑस्ट्रेलिया टीम ने पहली पारी में 131 रन के पिछड़ने के बाद 6 विकेट गंवा दिए हैं और उसके पास सिर्फ 2 रन की बढ़त है.

IND Vs AUS 2nd Test Day 3 Highlights: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के तीसरे दिन का अंत होने पर टीम इंडिया जीत के बेहद करीब पहुंच गई. आस्ट्रेलिया ने दूसरे टेस्ट के तीसरे दिन का अंत दूसरी पारी के स्कोर छह विकेट के नुकसान पर 133 रनों के साथ किया है. इसी के साथ आस्ट्रेलिया ने भारत द्वारा ली गई 131 रनों की लीड को उतार कर मेहमान टीम पर दो रनों की बढ़त ले ली है.

भारत ने पहली पारी में आस्ट्रेलिया को 195 रनों पर ऑल आउट कर दिया था और फिर अपनी पहली पारी में 326 रन बना कर 131 रनों की बढ़त ले ली थी. तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक कैमरून ग्रीन 17 और पैट कमिंस 15 रन बनाकर खेल रहे हैं. इन दोनों ने 34 रनों की साझेदारी कर ली है.

आस्ट्रेलिया के लिए अभी तक इस पारी में मैथ्यू वेड 40 रनों के साथ सर्वोच्च स्कोरर हैं. उनके बाद मार्नस लाबुशैन हैं जिन्होंने 28 रन बनाए. भारत के लिए रवींद्र जडेजा ने दो विकेट लिए. अश्विन, सिराज, बुमराह और उमेश यादव एक-एक विकेट लेने में कामयाब रहे हैं.

ऑस्ट्रेलियाई टीम की दूसरी पारी में शुरुआत बेहद ही खराब रही. बर्न्स चार रन बनाकर ही पवेलियन वापस लौट गए. लाबुशेन ने 28 रन की पारी खेलकर ऑस्ट्रेलियाई पारी को संभालने की कोशिश की. लेकिन अश्विन ने उनका अहम विकेट लिया.

स्मिथ फिर से नाकाम हुए

स्टीव स्मिथ का खराब फॉर्म भी जारी रहा. स्मिथ 8 रन बनाकर बुमराह की गेंद पर बोल्ड हो गए. टीम इस सीरीज की चार पारियों में एक बार भी दहाई का आंकड़ा पार नहीं कर पाए हैं. हेड 15 और पेन एक रन बनाकर पवेलियन वापस लौट गए.

भारत ने दिन की शुरुआत पांच विकेट के नुकसान पर 277 रनों के साथ की. कप्तान अजिंक्य रहाणे 112 रन बनाकर रन आउट हो गए. जडेजा ने 57 रन बनाए. टीम इंडिया ने हालांकि 32 रन के अंतराल में अपने आखिरी पांच विकेट गंवाए.

ऑस्ट्रेलिया ने एडिलेड टेस्ट में 8 विकेट से जीत दर्ज चार मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना रखी है. टीम इंडिया के पास ऑस्ट्रेलिया को मात देकर सीरीज में वापसी करने का बेहतरीन मौका है.

IND Vs AUS: टीम इंडिया को लग सकता है तगड़ा झटका, BCCI ने उमेश यादव पर मेडिकल अपडेट जारी किया
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अचानक बदला अफगानिस्तान का कप्तान, स्टार खिलाड़ी ने छोड़ दी कप्तानी; जानें अब किसे मिली कमान
अचानक बदला अफगानिस्तान का कप्तान, स्टार खिलाड़ी ने छोड़ दी कप्तानी; जानें अब किसे मिली कमान
इंडियन एक्ट्रेस के साथ रिलेशनशिप पर जैकब बैथेल का बयान वायरल, यहां जानें क्या ही इसकी सच्चाई
इंडियन एक्ट्रेस के साथ रिलेशनशिप पर जैकब बैथेल का बयान वायरल, यहां जानें क्या ही इसकी सच्चाई
IPL 2027 की ऑक्शन में इंग्लैंड के ये 2 खिलाड़ी हो सकते हैं मालामाल, एक बिक सकता है सबसे महंगा
IPL 2027 की ऑक्शन में इंग्लैंड के ये 2 खिलाड़ी हो सकते हैं मालामाल, एक बिक सकता है सबसे महंगा
टीम इंडिया में लगातार हो रहे थे इग्नोर, अब कुलदीप यादव ने इस टीम का थामा हाथ; जानें कब खेलेंगे पहला मैच
टीम इंडिया में लगातार हो रहे थे इग्नोर, अब कुलदीप यादव ने इस टीम का थामा हाथ

वीडियोज

Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE
Honda ZR-V expected price in India: Kodiaq से ज़्यादा? #honda #hondazrv #autolive
Ravi Dubey के Lakshman बनने पर भावुक हुईं Sargun Mehta, बोलीं- ‘सालों की मेहनत और तपस्या का फल’
Lock Upp 2 में फिर आमने-सामने होंगी Hina Khan और Shilpa Shinde? पुराने विवाद से मचेगा बड़ा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
धर्मेन्द्र प्रधान का इस्तीफा, हिंसा करने वाले पुलिस एक्शन और पीएम मोदी…, राहुल गांधी ने रखी ये 3 मांगें
धर्मेन्द्र प्रधान का इस्तीफा, हिंसा करने वाले पुलिस एक्शन और PM मोदी…, राहुल गांधी ने रखी ये 3 मांगें
अस्पताल से सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखी चिट्ठी, अनशन खत्म करने को तैयार, रखी शर्त
अस्पताल से सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखी चिट्ठी, अनशन खत्म करने को तैयार, रखी शर्त
अखिलेश यादव स्पीकर की किस बात से हुए नाराज? भिड़ गए, ओम बिरला ने तुरंत दिया जवाब- 'आपके आपस के विवाद...'
अखिलेश यादव स्पीकर की किस बात से हुए नाराज? भिड़ गए, ओम बिरला ने तुरंत दिया जवाब- 'आपके आपस के विवाद...'
टीम इंडिया में लगातार हो रहे थे इग्नोर, अब कुलदीप यादव ने इस टीम का थामा हाथ; जानें कब खेलेंगे पहला मैच
टीम इंडिया में लगातार हो रहे थे इग्नोर, अब कुलदीप यादव ने इस टीम का थामा हाथ
कीचड़ में नंगे पैर चलकर प्रेमानंद महाराज के आश्रम पहुंचे विराट-अनुष्का, छात्र प्रदर्शन पर चुप्पी; उठे सवाल 
कीचड़ में नंगे पैर चलकर प्रेमानंद महाराज के आश्रम पहुंचे विराट-अनुष्का, छात्र प्रदर्शन पर चुप्पी
'जब हिंसा होती है तो पुलिस को कार्रवाई करनी पड़ती है', हाईकोर्ट में केन्द्र सरकार ने दी ये दलील
'जब हिंसा होती है तो पुलिस को कार्रवाई करनी पड़ती है', हाईकोर्ट में केन्द्र सरकार ने दी ये दलील
आमिर खान ने छोड़ी अश्नीर ग्रोवर की बायोपिक, राहुल मोदी संग क्रिएटिव डिफरेंसेस की वजह से लिया फैसला!
आमिर खान ने छोड़ी अश्नीर ग्रोवर की बायोपिक, राहुल मोदी संग क्रिएटिव डिफरेंसेस की वजह से लिया फैसला!
राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक में आज क्या-क्या हुआ? अब 2 सितंबर को फाइनल होगा महासचिव और CEO का नाम!
राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक में आज क्या-क्या हुआ? अब 2 सितंबर को फाइनल होगा महासचिव और CEO का नाम!
Embed widget