एक्सप्लोरर

IND vs AUS 2nd ODI: रोमांचक मुकाबले में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 8 रन से हराकर सीरीज में बनाई 2-0 की बढ़त

पांच वनडे मैचों की सीरीज के दूसरे मुकाबले में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 8 रन से हराते हुए सीरीज में 2-0 की बढ़त बना ली है.

कप्तान विराट कोहली के शतक और गेंदबाजों के दमदार प्रदर्शन से भारत ने दूसरे वनडे मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया को 8 रन से हरा दिया. इस जीत के साथ ही भारतीय टीम ने सीरीज में 2-0 की बढ़त बना ली है. वनडे क्रिकेट में भारतीय टीम की यह 500वीं जीत थी.

टॉस हार कर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने 49.3 ओवर में 250 रन बनाकर ऑलआउट हो गई. इस स्कोर के जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम 49.3 ओवर में 242 रन पर सिमट गई.

ऑस्ट्रेलिया के लिए ऑलराउंडर मार्कस स्टोयनिस ने सबसे अधिक 65 गेंदों में 52 रनों की पारी खेली. स्टोयनिस को विजय शंकर ने आखिरी ओवर की पहली गेंद पर एलबीडबल्यू आउट कर मैच भारत के पक्ष में कर दिया.

स्टोयनिस के अलावा ऑस्ट्रेलिया के लिए पिटर हैंड्सकॉम्ब ने 48 रन, उस्मान ख्वाजा ने 38 रन और कप्तान एरॉन फिंच ने 37 रनों का योगदान दिया. निचले क्रम की बल्लेबाजी में एलेक्स कैरी ने 22 रन बनाए जबकि शॉन मार्श ने 16 रन बनाए.

भारत के लिए गेंदबाजी में सबसे अधिक तीन विकेट लिए. कुलदीप के अलावा विजय शंकर और जसप्रीत बुमराह को दो-दो विकेट मिले जबकि रविंद्र जडेजा और केदार जादव को एक-एक सफलता मिली.

इससे पहले भारत की ओर से कप्तान विराट कोहली ने 120 गेंदों पर 10 चौकों की मदद से 116 रनों की पारी खेली. कोहली ने साथ ही इस मैदान के एक रिकॉर्ड को कायम रखा है. इस मैदान पर जब भी मैच हुआ है भारत के किसी ने किसी बल्लेबाज ने शतक जमाया. कोहली ने इस मैच में इस रिकॉर्ड को कायम रखा है. कोहली का वीसीए मैदान पर यह दूसरा शतक है.

ऑस्ट्रेलियाई कप्तान एरॉन फिंच ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी. रोहित शर्मा पहले ओवर की आखिरी गेंद पर पैट कमिंस का शिकार बने. रोहित जब आउट हुए तब टीम का खाता भी नहीं खुला था. कोहली मैदान पर आए और शिखर धवन (21) के साथ टीम को 38 के कुल स्कोर तक ले गए. ग्लैन मैक्सवेल ने धवन को एलबीडब्ल्यू आउट कर दिया.

अंबाती रायडू (18) ऑफ स्पिनर नाथन लॉयन का शिकार हो गए. भारत का स्कोर तीन विकेट के नुकसान पर 75 रन हो गया था. टीम मैनेजमेंट ने विजय शंकर को ऊपर भेजा जो कारगर साबित हुआ. शंकर ने कुछ अच्छे शॉट्स लगाए और पांच चौकों तथा एक छक्के की मदद से 46 रनों की पारी खेली. कोहली और शंकर के बीच चौथे विकेट के लिए 81 रनों की साझेदारी हुई. यह साझेदारी शंकर के रन आउट होने पर टूटी. शंकर दुर्भाग्यशाली तरीके से रन आउट हुए.

कोहली ने एडम जाम्पा की गेंद पर सीधा शॉट खेला जो जाम्पा की उंगली से टकरा कर विकेटों पर जा लगा. यहां शंकर क्रिज से बाहर थे और उन्हें पवेलियन लौटना पड़ा.

पिछले मैच के हीरो केदार जाधव (11) और महेंद्र सिंह धोनी (0) को जाम्पा ने एक ही ओवर में आउट कर भारत को संकट में ला दिया. कोहली हालांकि एक छोर पर खड़े रहे. रवींद्र जडेजा (21) ने कोहली के साथ 87 रन जोड़ टीम को अच्छे स्कोर की तरफ ले जाना जारी रखा, लेकिन कमिंस की गेंद पर जडेजा 238 के कुल स्कोर पर उस्मान ख्वाजा के हाथों लपके गए.

अपने करियर का 40वां शतक लगाने वाले कोहली की पारी का अंत भी कमिंस ने 48वें ओवर में किया. कुलदीप यादव तीन रनों का योगदान दे सके. नाथन कल्टर नाइल ने जसप्रीत बुमराह को आउट कर भारतीय पारी का अंत किया.

 

 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत और दक्षिण अफ्रीका के शेड्यूल में बड़ा बदलाव, CSA ने किया एलान
भारत और दक्षिण अफ्रीका के शेड्यूल में बड़ा बदलाव, CSA ने किया एलान
श्रीलंका टेस्ट सीरीज से पहले शुभमन गिल को लगी चोट, बढ़ गई टेंशन
श्रीलंका टेस्ट सीरीज से पहले शुभमन गिल को लगी चोट, बढ़ गई टेंशन
IND vs SL 1st Test से पहले एक और खिलाड़ी चोटिल, गॉल टेस्ट से बाहर!
IND vs SL 1st Test से पहले एक और खिलाड़ी चोटिल, गॉल टेस्ट से बाहर!
टी20 में 500 से ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज, देखें लिस्ट में कितने भारतीय
टी20 में 500 से ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज, देखें लिस्ट में कितने भारतीय

वीडियोज

Bollywood News: आवारापन 2 ट्रेलर में इमरान हाशमी का शिवम पंडित अवतार, बदले की शुरुआत (06.08.26)
गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गृह मंत्री अमित शाह से मिले TMC के 3 बागी मुस्लिम सांसद, की ये बड़ी मांग
गृह मंत्री अमित शाह से मिले TMC के 3 बागी मुस्लिम सांसद, की ये बड़ी मांग
'सम्राट चौधरी मरवा देंगे हमको', गोपाल मंडल ने ऐसा क्यों कहा?
'सम्राट चौधरी मरवा देंगे हमको', गोपाल मंडल ने ऐसा क्यों कहा?
बारिश में राहुल-प्रियंका की बातचीत, अमित शाह खुद थामे दिखे छाता
बारिश में राहुल-प्रियंका की बातचीत, अमित शाह खुद थामे दिखे छाता
पाकिस्तानी क्रिकेटर पर लगा 2 साल का बैन, जानिए क्यों मिली इतनी बड़ी सजा
पाकिस्तानी क्रिकेटर पर लगा 2 साल का बैन, जानिए क्यों मिली इतनी बड़ी सजा
'अपनी आत्मा बेची', 'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
तरुण तेजपाल को 10 साल की सजा, रेप केस में हाई कोर्ट ने पलटा फैसला
तरुण तेजपाल को 10 साल की सजा, रेप केस में हाई कोर्ट ने पलटा फैसला
रांची: आज सरकार से बातचीत संभव, छात्रों ने तय किए 11 प्रतिनिधि
रांची: आज सरकार से बातचीत संभव, छात्रों ने तय किए 11 प्रतिनिधि
Embed widget