एक्सप्लोरर

IND vs AUS 2nd ODI: राहुल,धवन-विराट की दमदार बल्लेबाजी, भारत ने 6 विकेट खोकर बनाए 340 रन

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरा वनडे मुकाबला राजकोट में चल रहा था जहां पहले इनिंग्स में भारत ने 6 विकेट खोकर 340 रन बना लिए हैं.

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरा वनडे मुकाबला राजकोट में चल रहा है जहां टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 विकेट के नुकसान पर 340 रन बनाए. ऐसे में अब ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए 341 रन बनाने हैं. यहां ऑस्ट्रेलियाई टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी और फिर भारत को बल्लेबाजी के लिए निमंत्रण दिया. टीम इंडिया की तरफ से ओपनर रोहित शर्मा और शिखर धवन ने टीम को शानदार शुरूआत दी जहां दोनों बल्लेबाजों के बीच 81 रनों की साझेदारी देखने को मिली. रोहित शर्मा ने 42 रनों की पारी खेली तो वहीं ओपनर के तौर पर 7000 रन बनाने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बने. रोहित के आउट होने के बाद क्रीज पर बिना किसी एक्सपेरिमेंट के विराट कोहली बल्लेबाजी करने आए. विराट और धवन ने धीरे धीरे टीम इंडिया के पारी को आगे बढ़ाना शुरू किया. ऐसे में धवन का मनोबल काफी ऊंचा था और वो शानदार बल्लेबाजी कर रहे थे. विराट और धवन के बीच 103 रनों की साझेदारी हुई. भारत का स्कोर जब 184 पर था तब धवन महज 4 रनों से अपने शतक से चूक गए और 96 रन बनाकर पवेलियन लौटे. इसके बाद विराट दमदार बल्लेबाजी कर रहे थे. विराट ने पहले तो अपना अर्धशतक पूरा किया लेकिन उनका साथ देने आए श्रेयस अय्यर ज्यादा देर मैदान पर टिक नहीं पाए और सिर्फ 7 रन बनाकर पवेलियन लौट गए. अब क्रीज पर विराट और राहुल की जोड़ी थी. दोनों अच्छी बल्लेबाजी कर रहे थे लेकिन तभी पिछले मैच में विराट का विकेट लेने वाले जाम्पा ने एक बार फिर विराट को अपना शिकार बनाया. विराट 78 रन बनाकर आउट हुए. इस मैच में टीम 11 में मनीष पांडेय को मौका तो मिला लेकिन वो सिर्फ 2 रन बनाकर आउट हो गए. इसके बाद राहुल ने अपना अर्धशतक पूरा किया. राहुल ने जडेजा के साथ मिलकर टीम को स्कोर को 300 के पार पहुंचाया. दोनों बल्लेबाजों ने इसके बाद टीम इंडिया के खाते में 30 रन और जोड़े लेकिन तभी राहुल 338 के स्कोर पर 80 रन बनाकर पवेलियन लौट गए. अंत में शमी और जडेजा ने मिलकर टीम को स्कोर को 6 विकेट के नुकसान पर 340 रन तक पहुंचाया. ऑस्ट्रेलिया की तरफ से सबसे ज्यादा जाम्पा ने 3 और एंडरसन ने 2 विकेट लिए. इसके अलावा एक भी गेंदबाज कोई और विकेट नहीं ले पाया.
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जापान में भूकंप के भयानक झटके, रिक्टर स्केल पर 7.6 मापी गई तीव्रता; सुनामी का अलर्ट
जापान में भूकंप के भयानक झटके, रिक्टर स्केल पर 7.6 मापी गई तीव्रता; सुनामी का अलर्ट
Bihar Teacher Salary: नीतीश सरकार ने दी शिक्षकों को बड़ी खुशखबरी, अब हर महीने इस तारीख को मिलेगा वेतन
नीतीश सरकार ने दी शिक्षकों को बड़ी खुशखबरी, अब हर महीने इस तारीख को मिलेगा वेतन
वंदे मातरम् पर बहस क्यों जरूरी? राजनाथ सिंह ने संसद में ही दिया प्रियंका गांधी के सवाल का जवाब
वंदे मातरम् पर बहस क्यों जरूरी? राजनाथ सिंह ने संसद में ही दिया प्रियंका गांधी के सवाल का जवाब
IND vs SA T20 Head to Head: भारत या दक्षिण अफ्रीका, जानिए हेड टू हेड में किसका पलड़ा भारी; किसने नाम सबसे ज्यादा रन और विकेट
भारत या दक्षिण अफ्रीका, जानिए हेड टू हेड में किसका पलड़ा भारी; किसने नाम सबसे ज्यादा रन और विकेट

वीडियोज

'Nehru नहीं होते तो...' Vande Matram चर्चा पर Priyanka Gandhi ने Lok Sabha में क्या कहा? सुनिए
Khabar Filmy Hain: Dharmendra को याद कर क्यो रोए सलमान
Saas Bahu Aur Saazish: मंगल- कुसुम जा रहें है जोर्जिया
IT Refund Delay का असली कारण! हजारों Taxpayers के Refund क्यों रुके हैं? |Paisa Live
Amritsar पहुंचीं Cm Rekha Gupta, दरबार साहिब जाकर टेका माथा | Breaking | ABP News

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जापान में भूकंप के भयानक झटके, रिक्टर स्केल पर 7.6 मापी गई तीव्रता; सुनामी का अलर्ट
जापान में भूकंप के भयानक झटके, रिक्टर स्केल पर 7.6 मापी गई तीव्रता; सुनामी का अलर्ट
Bihar Teacher Salary: नीतीश सरकार ने दी शिक्षकों को बड़ी खुशखबरी, अब हर महीने इस तारीख को मिलेगा वेतन
नीतीश सरकार ने दी शिक्षकों को बड़ी खुशखबरी, अब हर महीने इस तारीख को मिलेगा वेतन
वंदे मातरम् पर बहस क्यों जरूरी? राजनाथ सिंह ने संसद में ही दिया प्रियंका गांधी के सवाल का जवाब
वंदे मातरम् पर बहस क्यों जरूरी? राजनाथ सिंह ने संसद में ही दिया प्रियंका गांधी के सवाल का जवाब
IND vs SA T20 Head to Head: भारत या दक्षिण अफ्रीका, जानिए हेड टू हेड में किसका पलड़ा भारी; किसने नाम सबसे ज्यादा रन और विकेट
भारत या दक्षिण अफ्रीका, जानिए हेड टू हेड में किसका पलड़ा भारी; किसने नाम सबसे ज्यादा रन और विकेट
Theatre Releases This Week: इस हफ्ते मिलेगा कॉमेडी-एक्शन का तगड़ा डोज, 'किस किस को प्यार करूं 2' समेत रिलीज होंगी ये फिल्में
इस हफ्ते मिलेगा कॉमेडी-एक्शन का तगड़ा डोज, थिएटर्स में रिलीज होंगी ये फिल्में
Swiss Bank Interest: स्विस बैंक में पैसा रखने पर कितना मिलता है इंट्रेस्ट, यहां 1000000 लाख जमा किए तो पांच साल में हो जाएंगे कितने?
स्विस बैंक में पैसा रखने पर कितना मिलता है इंट्रेस्ट, यहां 1000000 लाख जमा किए तो पांच साल में हो जाएंगे कितने?
Video: पागल बनाया तुमको! बिग बॉस में सलमान खान ने फैंस के साथ किया खेल, वायरल वीडियो देख हैरान रह गए लोग
पागल बनाया तुमको! बिग बॉस में सलमान खान ने फैंस के साथ किया खेल, वायरल वीडियो देख हैरान रह गए लोग
सफदरजंग में एडवांस्ड न्यूरोमॉड्यूलेशन ट्रीटमेंट फैसिलिटी शुरू, डिप्रेशन–OCD मरीजों का फ्री होगा इलाज
सफदरजंग में एडवांस्ड न्यूरोमॉड्यूलेशन ट्रीटमेंट फैसिलिटी शुरू, डिप्रेशन–OCD मरीजों का फ्री होगा इलाज
Embed widget