एक्सप्लोरर

IND vs AUS: दूसरे वनडे में ऐसी हो सकती है भारत और ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग इलेवन, जानें पिच रिपोर्ट और मैच प्रिडिक्शन

IND vs AUS 2nd ODI: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला रविवार, 24 सितंबर को इंदौर में खेला जाएगा. जानिए इस मैच में किसकी जीत होगी.

India vs Australia 2nd ODI: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैचों की सीरीज का दूसरा वनडे रविवार, 24 सितंबर को इंदौर के होल्कर स्टेडियम में खेला जाएगा. दोनों टीमें छह साल बाद इस मैदान पर आमने-सामने होंगी. इससे पहले दोनों टीमें पहले वनडे में मोहाली में भिड़ी थीं. उस मैच में टीम इंडिया ने 5 विकेट से बाज़ी मारी थी. तीन मैचों की सीरीज में भारतीय टीम 1-0 से आगे है. जानिए दूसरे वनडे में दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन कैसी हो सकती है. 

ऑस्ट्रेलियाई टीम कर सकती है दो बदलाव

पहले वनडे में ऑस्ट्रेलियाई टीम की बॉलिंग काफी कमजोर लग रही थी. टीम सिर्फ एक मुख्य तेज गेंदबाज और मुख्य स्पिनर के साथ उतरी थी. बाकी सभी ऑलराउंडर थे. ऐसे में दूसरे वनडे में टीम गेंदबाजी विभाग में बदलाव कर सकती है. दूसरे वनडे के लिए ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग इलेवन में जोश हेजलवुड और तनवीर सांघा की एंट्री हो सकती है. 

बिना बदलाव के उतर सकती है टीम इंडिया 

पहले वनडे में शार्दुल ठाकुर को छोड़कर टीम के सभी खिलाड़ियों ने अच्छा प्रदर्शन किया था. बल्लेबाजी विभाग में शुभमन गिल, रुतुराज गायकवाड़, सूर्यकुमार यादव और केएल राहुल ने अर्धशतक जड़े थे. वहीं मोहम्मद शमी ने पांच विकेट चटकाए थे. ऐसा में दूसरे वनडे में टीम इंडिया बिना किसी बदलाव के उतर सकती है. 

इंदौर के होल्कर स्टेडियम की पिच रिपोर्ट

इंदौर के होल्कर स्टेडियम में ऐसे तो बल्लेबाजों को मदद मिलती है, लेकिन रविवार को यहां हल्की बारिश की उम्मीद है. साथ ही मैच के दौरान बादल छाए रहेंगे. ऐसे में शुरुआती ओवरों में यहां तेज गेंदबाजों को मदद मिल सकती है. हालांकि, गेंद पुरानी होने के बाद रन बनाना आसान हो जाएगा. 

मैच प्रिडिक्शन 
 
भारतीय टीम एक बार फिर अपने स्टार खिलाड़ियों के बिना मैदान पर उतरेगी. फिर भी केएल राहुल की अगुवाई वाली टीम इस मैच में फेवरेट रहेगी. हालांकि, कंगारू उलटफेर कर सकते हैं. मैच में इंडिया का पलड़ा भारी है, लेकिन ऑस्ट्रेलियाई टीम कड़ी टक्कर दे सकती है. चेज़ करने वाली टीम के जीतने के ज्यादा चांस हैं. 

भारतीय टीम की संभावित प्लेइंग 11- शुभमन गिल, ऋतुराज गायकवाड़, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर/कप्तान), ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव, रवींद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन, शार्दुल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद शमी. 

ऑस्ट्रेलिया की संभावित प्लेइंग 11- डेविड वॉर्नर, मिचेल मार्श, स्टीव स्मिथ, मार्नस लाबुशेन, कैमरून ग्रीन, जोश इंगलिस (विकेटकीपर), मार्कस स्टोइनिस, तनवीर सांघा, पैट कमिंस (कप्तान), जोश हेजलवुड और एडम ज़म्पा.

ये भी पढ़ें-

World Cup 2023: वर्ल्ड कप के लिए देर से भारत आएगी पाकिस्तान की टीम, अब इसे लेकर फंसा पेंच; जानिए पूरा मामला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'वो देश के लिए जान न्योछावर कर देगा', रोहित शर्मा के लिए मोहम्मद कैफ का इमोशनल वीडियो
'वो देश के लिए जान न्योछावर कर देगा', रोहित शर्मा के लिए मोहम्मद कैफ का इमोशनल वीडियो
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा; जानें क्या कहा
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा
राजस्थान रॉयल्स विवाद में अदालत का आदेश, राज कुंद्रा को चुकाने होंगे 50 करोड़ रुपये
राजस्थान रॉयल्स विवाद में अदालत का आदेश, राज कुंद्रा को चुकाने होंगे 50 करोड़ रुपये
IPL में मोटी रकम में बिक सकते हैं इंग्लैंड के ये 3 खिलाड़ी, टूट सकता है सबसे महंगे विदेशी प्लेयर का रिकॉर्ड
IPL में मोटी रकम में बिक सकते हैं इंग्लैंड के ये 3 खिलाड़ी, टूट सकता है सबसे महंगे विदेशी प्लेयर का रिकॉर्ड

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा; जानें क्या कहा
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
Embed widget