एक्सप्लोरर

IND Vs AUS 2nd ODI: ऑस्ट्रेलिया ने भारत को दी 390 रन की विशाल चुनौती

IND Vs AUS: ऑस्ट्रेलिया ने अपना शानदार फॉर्म जारी रखते हुए आखिरी 20 ओवरों में 200 से ज्यादा रन बनाए. स्मिथ के शतक के अलावा चार ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों ने फिफ्टी जड़ी.

आस्ट्रेलिया के बल्लेबाजी क्रम ने एक बार फिर भारत की लचर गेंदबाजी पर जमकर रन बटोरे और रविवार को सिडनी क्रिकेट ग्राउंड (एससीजी) पर खेले जा रहे दूसरे वनडे मैच में 50 ओवरों में चार विकेट खोकर 389 रनों का पहाड़ जैसा स्कोर खड़ा किया है. आस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों ने पहले मैच के फॉर्म को जारी रखा और भारतीय गेंदबाजों के चेहरे निराशा में डूबे नजर आए. पहले वनडे मैच में आस्ट्रेलिया ने 374 रन बनाए थे जो उसका वनडे में भारत के खिलाफ सर्वोच्च स्कोर था जिसे एक दिन बाद ही उसने पार कर लिया और नया स्कोर बनाया.

आस्ट्रेलिया के शीर्ष पांच बल्लेबाजों ने 50 से ज्यादा रन बनाए. स्टीव स्मिथ ने शतक जमाया और बाकी चार ने अर्धशतक. डेविड वार्नर (83) और एरॉन फिंच फिंच की सलामी जोड़ी ने पहले विकेट के लिए 142 रनों का साझेदारी की. यह इस जोड़ी की भारत के खिलाफ लगातार दूसरी शतकीय साझेदारी है. इसी मैदान पर खेले गए पहले वनडे मैच में इन दोनों ने 156 रन जोड़े थे.

वनडे में यह लगातार तीसरा मौका है जब भारत के खिलाफ पहले विकेट के लिए शतकीय साझेदारी की हो और यह एक रिकार्ड भी है. 978 वनडे मैचों के इतिहास में पहली बार हुआ है कि भारत के खिलाफ लगातार तीन बार वनडे में पहले विकेट के लिए शतकीय साझेदारी हुई हो. इन दो वनडे मैचों से पहले माउंट माउनगानुई में न्यूजीलैंड की मार्टिन गुप्टिल और हेनरी निकोलस की जोड़ी ने पहले विकेट के लिए 106 रन जोड़े थे.

वार्नर और फिंच ने पहले मैच की तरह ही इस मैच में भी बड़ी आसानी से रन बनाए. मोहम्मद शमी ने फिंच को 142 के कुल स्कोर पर आउट कर भारत को पहली सफलता दिलाई. फिंच का कैच विराट कोहली ने पकड़ा. 156 के कुल स्कोर पर वार्नर को श्रेयस अय्यर ने रन आउट कर दिया. फिंच ने 69 गेंदों की पारी में छह चौके और एक छक्का मारा. वार्नर ने 77 गेंदें खेलीं जिसमें से सात पर चौके और तीन पर छक्के लगाए.

स्मिथ ने किया कमाल

इन दोनों के बाद भी भारत की मुसीबतें कम नहीं हुईं. पहले मैच के शतकवीर स्मिथ और युवा बल्लेबाज मार्नस लाबुशैन ने रनगति को लगातार तेजी दी. इन दोनों बल्लेबाजों ने तीसरे विकेट के लिए 132 रनों साझेदारी निभाई. स्मिथ ने एक और शतक पूरा किया. पहले मैच की तरह इस मैच में भी शतक पूरा करने के बाद स्मिथ ज्यादा देर टिक नहीं सके.

लंबे अरसे बाद गेंदबाजी करने आए हार्दिक पांड्या की गेंद पर वह शमी को कैच दे बैठे. स्मिथ ने 64 गेंदों पर 104 रन बनाए. उन्होंने 14 चौके और दो छक्के मारे. स्मिथ का यह भारत के खिलाफ वनडे में लगातार तीसरा शतक है.

इससे पहले उन्होंने भारत के खिलाफ इसी साल जनवरी में बेंगलुरू में 131, पिछले मैच में 105 और इस मैच में शतक जमाया. वह चौथे ऐसे बल्लेबाज हैं जिन्होंने वनडे में भारत के खिलाफ लगातार तीन शतक लगाए हों. स्मिथ से पहले पाकिस्तान के जहीर अब्बास, नासिर जमशेद और दक्षिण अफ्रीका के क्विटंन डी कॉक वनडे में भारत के खिलाफ लगातार तीन शतक जमा चुके हैं.

लाबुशैन ने स्मिथ के जाने के बाद अपने पचास रन पूरे किए और भारतीय गेंदबाजों को पिटाई जारी रखी. जसप्रीत बुमराह ने लाबुशैन को मयंक अग्रवाल के हाथों कैच कराया. ग्लैन मैक्सवेल 29 गेंदों पर चार चौके और चार छक्कों की मदद से 63 रन बनाकर नाबाद लौटे. भारत के लिए बुमराह, शमी, पांड्या ने एक-एक विकेट लिया.

IND vs AUS: भारत के खिलाफ वार्नर-फिंच ने खेली ताबड़तोड़ पारी, 12वीं बार की शतकीय साझेदारी, इन दिग्गजों को पछाड़ा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

फिर फ्लॉप हो गए वैभव सूर्यवंशी, लगातार तीसरी बार नहीं चला बल्ला; फिर आर्चर का बने शिकार
फिर फ्लॉप हो गए वैभव सूर्यवंशी, लगातार तीसरी बार नहीं चला बल्ला; फिर आर्चर का बने शिकार
चौथे टी20 के बीच टीम इंडिया को लगे दो बड़े झटके, 2 खूंखार खिलाड़ी इंग्लैंड सीरीज से बाहर
चौथे टी20 के बीच टीम इंडिया को लगे दो बड़े झटके, 2 खूंखार खिलाड़ी इंग्लैंड सीरीज से बाहर
ZIM vs BAN: जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
IND vs ENG 4th T20: श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, भारत की प्लेइंग इलेवन में 2 बदलाव; संजू सैमसन को नहीं मिला मौका
श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, भारत की प्लेइंग इलेवन में 2 बदलाव; संजू सैमसन को नहीं मिला मौका

वीडियोज

UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |
Shivangi Joshi के आंसुओं पर Harshad Chopda का तीखा रिएक्शन
Shivangi Joshi के आंसुओं पर भड़के Harshad Chopda
Gautami ने खोला Content Creation का सच, बोलीं- मेहनत दिखती नहीं, लेकिन होती बहुत है

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Video: मौत के बाद भी सुरक्षित नहीं खामेनेई! शव को ईराक से ईरान फाइटर जेट के घेरे में लाया गया
Video: मौत के बाद भी सुरक्षित नहीं खामेनेई! शव को ईराक से ईरान फाइटर जेट के घेरे में लाया गया
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
ZIM vs BAN: जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
दक्षिण-पश्चिम मानसून ने लिया प्रचंड रूप, देश के 18 राज्यों में तेज आंधी और मूसलाधार बारिश का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी
मानसून ने लिया प्रचंड रूप, देश के 18 राज्यों में तेज आंधी और मूसलाधार बारिश का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
Embed widget