एक्सप्लोरर

T20 क्रिकेट में जलवा बिखरने के लिए तैयार हैं टी नटराजन, किया यह दावा

टी नटराजन को आखिरी वनडे में डेब्यू करने का मौका मिला. अपनी यार्कर गेंदबाजी की वजह से नटराजन टी20 सीरीज में भारत के लिए सबसे अहम गेंदबाज साबित हो सकते हैं.

29 साल की उम्र में टीम इंडिया के लिए डेब्यू करने वाले टी नटराजन टी20 सीरीज से पहले चर्चा का विषय बने हुए हैं. बुधवार को खेले गए आखिरी वनडे मैच में नटराजन ने इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू किया और पूरी संभावना है कि शुक्रवार को वह अपने करियर का पहला टी20 मुकाबला खेलेंगे. नटराजन ने टी20 सीरीज सीरीज की शुरुआत से पहले टीम इंडिया का प्रतिनिधित्व करने को शानदार अनुभव बताया है.

नटराजन का कहना है कि टीम इंडिया के लिए खेलने से उनका मनोबल काफी बढ़ गया है. तीसरे वनडे में नटराजन ने दो विकेट हासिल करके 13 रन से ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मिली जीत में अहम भूमिका निभाई.

नटराजन ने कहा, ''देश का प्रतिनिधित्व करना बेहतरीन अनुभव था. शुभकामनाओं के लिये सभी का शुक्रिया.'' इसके साथ ही नटराजन ने भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार होने का दावा भी किया है.

IPL में किया शानदार प्रदर्शन

नटराजन ने तीसरे वनडे में 70 रन देकर मार्नस लाबुशेन और एशटन एगर का विकेट हासिल किया. भारत की टी20 टीम के लिये चुने गये नटराजन को नवदीप सैनी के बैकअप के तौर पर वनडे के लिये शामिल किया गया जिन्होंने श्रृंखला शुरू होने से पहले पीठ के दर्द की शिकायत की थी. नवदीप सैनी ने हालांकि पहले दोनों मुकाबले खेले लेकिन वह काफी महंगे साबित हुए.

यार्कर गेंदबाजी करने की अपनी काबिलियत के लिये मशहूर नटराजन ने 16 विकेट चटकाकर सनराइजर्स हैदराबाद को इस साल संयुक्त अरब अमीरात में इंडियन प्रीमिलर लीग के नाकआउट चरण में पहुंचाने में अहम भूमिका अदा की थी.

IND Vs AUS: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 में इंडिया का पलड़ा भारी, हर मामलें में आगे है विराट की टीम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

फाइनल हारी काव्या मारन की सनराइजर्स, जानें चैंपियन टीम को कितनी मिली प्राइज मनी
फाइनल हारी काव्या मारन की सनराइजर्स, जानें चैंपियन टीम को कितनी मिली प्राइज मनी
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
ऋषभ पंत ने तोड़ा गिलक्रिस्ट का महारिकॉर्ड, 1 छक्के से रचा नया इतिहास
ऋषभ पंत ने तोड़ा गिलक्रिस्ट का महारिकॉर्ड, 1 छक्के से रचा नया इतिहास
बांग्लादेश के मेहदी हसन मिराज ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले पहले एशियाई स्पिनर
बांग्लादेश के मेहदी हसन मिराज ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले पहले एशियाई स्पिनर

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget