एक्सप्लोरर

IND vs AFG: दूसरे टी20 में पूरी तरह बदल जाएगी टीम इंडिया, विराट की वापसी के बाद ऐसी होगी प्लेइंग इलेवन

IND vs AFG 2nd T20: भारत और अफगानिस्तान के बीच दूसरा टी20 मैच रविवार, 14 जनवरी को इंदौर में खेला जाएगा. इस मैच में टीम इंडिया कुछ बदलाव के साथ उतरेगी.

India Playing 11 2nd T20 Vs Afghanistan: टीम इंडिया ने नए साल के अपने पहले टी20 में शानदार जीत दर्ज की. भारतीय क्रिकेट टीम ने इस साल अपने दोनों मैच जीते हैं. पहले टीम इंडिया ने दक्षिण अफ्रीका को दूसरे टेस्ट में मात दी और अब अफगानिस्तान के खिलाफ जीत के साथ टी20 सीरीज का आगाज़ किया. हालांकि, पहले टी20 में जीत के बावजूद दूसरे टी20 में टीम इंडिया कुछ बदलाव के साथ उतरेगी. यहां जानिए अफगानिस्तान के खिलाफ दूसरे टी20 में भारत की प्लेइंग इलेवन कैसी होगी. 

विराट कोहली की वापसी 

दूसरे टी20 में पूर्व कप्तान और स्टार बल्लेबाज विराट कोहली की वापसी तय है. वह तिलक वर्मा की जगह तीन नंबर पर खेलते दिखेंगे. इसके अलावा इंदौर में टीम इंडिया तीन स्पिनर्स की जगह दो स्पिनर्स के साथ उतर सकती है. ऐसे में तेज गेंदबाज आवेश खान को भी प्लेइंग इलेवन में जगह मिलने की संभावना है. 

मोहाली में खेले गए पहले टी20 में भारतीय टीम तीन स्पिनर्स के साथ उतरी थी. रवि बिश्नोई, अक्षर पटेल के साथ वाशिंगटन सुंदर को भी अंतिम ग्यारह में शामिल किया गया था. हालांकि, सुंदर ने अपने तीन ओवर में 27 रन खर्च कर डाले थे. वहीं उनकी बैटिंग की ज़रूरत नहीं पड़ी. अब इंदौर में खेले जाने वाले दूसरे टी20 में सुंदर की जगह आवेश खान को मौका मिलने की उम्मीद है. 

शिवम दुबे और जितेश शर्मा ने कंफर्म की अपनी जगह 

पहले टी20 में धमाकेदार प्रदर्शन करके शिवम दुबे ने इस सीरीज में अपनी जगह पक्की कर ली है. अगर वह इसी फॉर्म में रहे तो 2024 टी20 वर्ल्ड कप टीम का भी हिस्सा हो सकते हैं. वहीं संजू सैमसन की जगह टीम में चुने जाने वाले जितेश शर्मा ने भी उम्मीद के मुताबिक अच्छा प्रदर्शन किया. ऐसे में वह भी अब सभी मैचों में प्लेइंग इलेवन का हिस्सा रहेंगे. शिवम दुबे ने गेंदबाजी में एक विकेट चटकाया और बल्लेबाजी में नाबाद 60 रनों की पारी खेली. वहीं जितेश ने 20 गेंदों में 31 रनों की पारी खेली. 

दूसरे टी20 में भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन- शुभमन गिल, रोहित शर्मा (कप्तान), विराट कोहली, शिवम दुबे, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई, वाशिंगटन सुंदर/आवेश खान, मुकेश कुमार और अर्शदीप सिंह.

यह भी पढ़ें-

PAK vs NZ: आज पाकिस्तान-न्यूजीलैंड के बीच पहला टी20, शाहीन अफरीदी की होगी अग्निपरीक्षा; जानें कैसी होगी प्लेइंग इलेवन

मोहम्मद वाहिद वर्तमान में abp न्यूज़ में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर के पद पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. वाहिद abp न्यूज़ के डिजिटल विंग में स्पोर्ट्स इन्चार्ज हैं. वाहिद मई 2020 से abp न्यूज़ में काम कर रहे हैं. लखनऊ के रहने वाले वाहिद ने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत इंडिया टीवी के साथ की थी. अपने 9 साल के करियर में वाहिद ने स्पोर्ट्स के अलावा राजनीति और क्राइम की बीट को भी कवर किया है. वाहिद ने पत्रकारिता में ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

फाइनल हारी काव्या मारन की सनराइजर्स, जानें चैंपियन टीम को कितनी मिली प्राइज मनी
फाइनल हारी काव्या मारन की सनराइजर्स, जानें चैंपियन टीम को कितनी मिली प्राइज मनी
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
ऋषभ पंत ने तोड़ा गिलक्रिस्ट का महारिकॉर्ड, 1 छक्के से रचा नया इतिहास
ऋषभ पंत ने तोड़ा गिलक्रिस्ट का महारिकॉर्ड, 1 छक्के से रचा नया इतिहास
बांग्लादेश के मेहदी हसन मिराज ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले पहले एशियाई स्पिनर
बांग्लादेश के मेहदी हसन मिराज ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले पहले एशियाई स्पिनर

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget