एक्सप्लोरर

World Cup Qualifier Live Streaming: वर्ल्ड कप क्वॉलीफायर में कब और किसके बीच खेले जाएंगे मैच, जानें लाइव स्ट्रीमिंग समेत सभी जरूरी बातें

World Cup 2023: मंगलवार को पहले मुकाबले में मेजबान जिम्बाव्बे के सामने नीदरलैंड्स की चुनौती होगी. जबकि दूसरे मुकाबले में नेपाल और यूनाइटेड स्टेट्स की टीमें आमने-सामने होंगी.

World Cup Qualifier Live Streaming & Broadcast: भारतीय सरजमीं पर वनडे वर्ल्ड कप 2023 का आयोजन किया जाएगा. वहीं, इससे पहले वर्ल्ड कप क्वॉलीफायर के मुकाबले खेले जा रहे हैं. वर्ल्ड कप क्वॉलीफायर की मेजबानी जिम्बाव्बे कर रहा है. सोमवार को दो मुकाबले खेले गए. पहले मैच में श्रीलंका ने संयुक्त अरब अमीरात को 175 रनों के बड़े अंतर से हराया. जबकि दूसरे मुकाबले में आयरलैंड को ओमन ने हराकर इतिहास रच दिया. ओमान ने आयरलैंड को 5 विकेट से हराया.

मंगलवार को वर्ल्ड कप क्वॉलीफायर के 2 मुकाबले खेले जाएंगे

वहीं, मंगलवार को वर्ल्ड कप क्वॉलीफायर के 2 मुकाबले खेले जाएंगे. पहले मुकाबले में मेजबान जिम्बाव्बे के सामने नीदरलैंड्स की चुनौती होगी. जबकि दूसरे मुकाबले में नेपाल और यूनाइटेड स्टेट्स की टीमें आमने-सामने होंगी. जिम्बाव्बे और नीदरलैंड्स के बीच मुकाबला हरारे में खेला जाएगा. दोनों मुकाबले भारतीय समयनुसार दोपहर 12.30 बजे से खेला जाएगा.

यहां देखें लाइव स्ट्रीमिंग और ब्रॉडकास्ट

वहीं, भारतीय फैंस जिम्बाव्बे में खेले जा रहे वर्ल्ड कप क्वॉलीफायर मुकाबलों की लाइव ब्रॉडकास्ट स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकते हैं. जबकि लाइव स्ट्रीमिंग डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर देख सकते हैं. दरअसल, वर्ल्ड कप 2023 मैचों की ब्रॉडकास्टिंग राइट्स स्टार स्पोर्टस नेटवर्क के पास है. भारतीय फैंस वर्ल्ड कप क्वॉलीफायर के अलावा वर्ल्ड कप के मुकाबले भी स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क और डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर देख सकते हैं.

ओमान ने आयरलैंड को हराकर रचा इतिहास

सोमवार को वर्ल्ड कप क्वॉलीफायर्स में ओमान ने आयरलैंड को हराकर इतिहास रच दिया है. दरअसल, ओमान क्रिकेट टीम ने पहली बार आयरलैंड को वनडे फॉर्मेट में हराया है. ओमान के सामने मैच जीतने के लिए 282 रनों का लक्ष्य था. इस टीम ने 48.1 ओवर में 5 विकेट पर 285 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया. वहीं, यह ओमान का वनडे फॉर्मेट में सर्वाधिक रन चेज है.

ये भी पढ़ें-

Virat Kohli Test Debut: टेस्ट डेब्यू के बाद कोहली ने अपने नाम किए कई बड़े रिकॉर्ड, पढ़ें 12 साल में हासिल की ये उपलब्धियां

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

फाइनल हारी काव्या मारन की सनराइजर्स, जानें चैंपियन टीम को कितनी मिली प्राइज मनी
फाइनल हारी काव्या मारन की सनराइजर्स, जानें चैंपियन टीम को कितनी मिली प्राइज मनी
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
ऋषभ पंत ने तोड़ा गिलक्रिस्ट का महारिकॉर्ड, 1 छक्के से रचा नया इतिहास
ऋषभ पंत ने तोड़ा गिलक्रिस्ट का महारिकॉर्ड, 1 छक्के से रचा नया इतिहास
बांग्लादेश के मेहदी हसन मिराज ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले पहले एशियाई स्पिनर
बांग्लादेश के मेहदी हसन मिराज ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले पहले एशियाई स्पिनर

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget