एक्सप्लोरर

World Cup 2023: क्या इस बार भारत वर्ल्ड कप जीतेगा? पहली बार धोनी ने दिया इस सवाल का जवाब

MS Dhoni on WC 2023: महेंद्र सिंह धोनी ने पहली बार इस सवाल का जवाब दिया है कि भारत इस बार का वर्ल्ड कप जीतेगी या नहीं. आइए हम आपको बताते हैं कि धोनी ने इस बारे में क्या कहा है.

ICC Cricket World Cup 2023: भारतीय क्रिकेट टीम इस वर्ल्ड कप में काफी शानदार प्रदर्शन कर रही है. भारत ने इस वर्ल्ड कप में अभी तक कुल पांच मैच खेले हैं, और पांचों में जीत हासिल की है. इस वर्ल्ड कप में भारत ने 20 साल बाद न्यूज़ीलैंड को भी आईसीसी टूर्नामेंट में हरा दिया है. अभी तक सिर्फ टीम इंडिया ही एकमात्र ऐसी टीम है, जिसने एक भी मैच हारा नहीं है. 

अब भारत का अगला मैच इंग्लैंड के खिलाफ लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. इंग्लैंड को भी वर्ल्ड कप शुरू होने से पहले जीत का प्रबल दावेदार माना जा रहा था, लेकिन इस बार इंग्लैंड का प्रदर्शन बेहद खराब रहा है. उन्होंने अभी तक 5 मैचों में से एक मैच में जीत हासिल की है, जबकि 4 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है. अब देखना होगा कि भारत के सामने इंग्लैंड की टीम कैसा प्रदर्शन करती है.

धोनी ने टीम इंडिया के बारे में क्या कहा

टीम इंडिया को इस बार दुनियाभर के क्रिकेट विशेषज्ञ वर्ल्ड कप जीतने का प्रबल दावेदार मान रहे हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि भारत को आखिरी वर्ल्ड कप जिताने वाले कप्तान महेंद्र सिंह धोनी इस बारे में क्या सोचते हैं. महेंद्र सिंह धोनी ने एक कार्यक्रम के दौरान पहली बार वर्ल्ड कप 2023 के बारे में अपना कमेंट दिया है. धोनी ने कहा कि, "यह टीम बहुत अच्छी है. बहुत अच्छा सुतंलन है टीम का. सभी खिलाड़ी अच्छा खेल रहे हैं. इसलिए सब कुछ बहुत अच्छा दिख रहा है. इससे ज्यादा मैं कुछ नहीं बोलूंगा, बाकी समझदार को इशारा काफी होता है."

धोनी ने साफतौर पर तो नहीं कहा कि भारत वर्ल्ड कप जीतेगा, लेकिन उन्होंने इस बात की तरफ इशारा जरूर किया कि इस बार भारत वर्ल्ड कप जीत सकता है. आपको बता दें कि भारत ने अपना आखिरी वर्ल्ड कप 2011 में भारत में ही महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में ही जीता था. इसके अलावा भारत ने अपना आखिरी आईसीसी टूर्नामेंट भी धोनी की कप्तानी में सन् 2013 में जीता था. उसके बाद से पिछले 10 सालों में टीम इंडिया एक भी आईसीसी टूर्नामेंट नहीं जीत पाई है.

यह भी पढ़ें: ग्लेन मैक्सवेल कमाई के मामले में नहीं है किसी से पीछे, करोड़ों में है इनकम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इंग्लैंड टी20 सीरीज के बाद इन 3 खिलाड़ियों का टीम इंडिया से कटेगा पत्ता! देखें लिस्ट में कौन-कौन
इंग्लैंड टी20 सीरीज के बाद इन 3 खिलाड़ियों का टीम इंडिया से कटेगा पत्ता! देखें लिस्ट में कौन-कौन
भारत में कब और कहां होगा बिग बैश लीग का डेब्यू मैच? तारीख, वेन्यू समेत सारी डिटेल सामने आई
भारत में कब और कहां होगा बिग बैश लीग का डेब्यू मैच? तारीख, वेन्यू समेत सारी डिटेल सामने आई
दोस्त का जनाजा देख खुद को संभाल नहीं पाए राशिद खान, फूट-फूटकर रोए; वीडियो कर देगी आंख नम
दोस्त का जनाजा देख खुद को संभाल नहीं पाए राशिद खान, फूट-फूटकर रोए; वीडियो कर देगी आंख नम
IND vs ENG: इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज हार के 3 सबसे बड़े गुनहगार, उपकप्तान बुरी तरह फेल
इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज हार के 3 सबसे बड़े गुनहगार, उपकप्तान बुरी तरह फेल

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Rajpal Yadav Cheque Bounce Case: राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी ये वॉर्निंग
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी वॉर्निंग
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
Embed widget