एक्सप्लोरर

नौ टीमों की टेस्ट और 13 टीमों की वनडे लीग शुरू करेगी ICC


नौ टीमों की टेस्ट और 13 टीमों की वनडे लीग शुरू करेगी ICC

ऑकलैंड: आईसीसी 2019 और 2020 में नौ टीमों की टेस्ट और 13 टीमों की वनडे लीग शुरू करेगी ताकि द्विपक्षीय क्रिकेट को संदर्भ और मायने दिये जा सकें.


टेस्ट सीरिज लीग में नौ टीमें दो साल में छह श्रृंखलायें खेलेंगी जिनमें तीन अपनी धरती पर और तीन बाहर होंगी. सभी को न्यूनतम दो और अधिकतम पांच टेस्ट खेलने होंगे. सभी मैच पांच दिन के होंगे और आखिर में विश्व टेस्ट लीग चैम्पियनशिप फाइनल खेला जायेगा.


वनडे लीग से विश्व कप में सीधे प्रवेश मिलेगा जो 12 पूर्ण सदस्य देशों और मौजूदा आईसीसी विश्व क्रिकेट लीग चैम्पियनशिप विजेता के बीच खेली जायेगी.


लीग के पहले सत्र में हर टीम चार घरेलू और चार विदेशी श्रृंखलायें खेलेगी जिसमें तीन तीन वनडे होंगे.


आईसीसी चेयरमैन शशांक मनोहर ने एक बयान में कहा,‘‘मैं सभी सदस्यों को इस फैसले पर पहुंचने के लिये बधाई देता हूं. द्विपक्षीय क्रिकेट को मायने देना नयी चुनौती ही नहीं थी बल्कि पहली बार असल समाधान पर सहमति बनी है.’’ 


उन्होंने कहा,‘‘इसके मायने हैं कि दुनिया भर में क्रिकेटप्रेमी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट का मजा ले सकेंगे और उन्हें पता होगा कि हर मैच महत्वपूर्ण है.’’ 


आईसीसी के सीईओ डेविड रिचर्डसन ने कहा,‘‘आईसीसी बोर्ड के फैसले के मायने हैं कि हम पहले सत्र का कार्यक्रम और अंक व्यवस्था तय कर सकते हैं.’’ आईसीसी बोर्ड ने विश्व कप 2019 तक चार दिवसीय टेस्ट के ट्रायल को मंजूरी दे दी. सदस्य देश आपसी समझौते के तहत चार दिवसीय क्रिकेट खेल सकेंगे.


अन्य फैसलों में नामीबिया को विश्व क्रिकेट लीग डिवीजन दो का मेजबान चुना गया है जो फरवरी 2018 में होगी. वहीं नीदरलैंड आईसीसी महिला विश्व टी20 क्वालीफायर 2018 का मेजबान होगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चेतेश्वर पुजारा ने चुनी वर्तमान की सर्वश्रेष्ठ टेस्ट इलेवन, 5 भारतीय खिलाड़ियों को दी जगह
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी वर्तमान की सर्वश्रेष्ठ टेस्ट इलेवन, 5 भारतीय खिलाड़ियों को दी जगह
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
BCCI को नहीं मिल रहा टाइटल स्पॉन्सर, होश उड़ाने वाली है वजह
BCCI को नहीं मिल रहा टाइटल स्पॉन्सर, होश उड़ाने वाली है वजह
कोलंबो में इतिहास रचेंगे रवींद्र जडेजा, ऐसा करने वाले होंगे पहले भारतीय
कोलंबो में इतिहास रचेंगे रवींद्र जडेजा, ऐसा करने वाले होंगे पहले भारतीय

वीडियोज

राखी से पहले लुधियाना में बड़ी कार्रवाई, गंदगी में बन रही थीं मिठाइयां!
UP से Bengaluru तक सड़कें बेहाल! आखिर कब सुधरेगी हालत?
एथेनॉल की कीमत...चीनी पर असर?
Akhilesh Yadav के चवन्नी वाले बयान से बवाल,Jayant ही नहीं अब जाट के सम्मान पर बात !
चीनी के दाम पर विश्लेषकों का विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
‘BJP ध्रुवीकरण की राजनीति कर रही...’, वंदे मातरम् को लेकर खरगे का हमला
‘BJP ध्रुवीकरण की राजनीति कर रही...’, वंदे मातरम् को लेकर खरगे का हमला
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
Sugar Alternatives: चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
मौत के 8 साल बाद भी पत्नी को रोज फूल देता है ये ड्राइवर- रुला देगा वीडियो
मौत के 8 साल बाद भी पत्नी को रोज फूल देता है ये ड्राइवर- रुला देगा वीडियो
Embed widget