एक्सप्लोरर

ICC Test Ranking में हुआ बड़ा उलटफेर, ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के इस खिलाड़ी को हुआ बंपर फायदा

ICC Test Ranking: बल्लेबाज़ों की रैंकिंग में स्टीव स्मिथ और केन विलियमसन को पीछे छोड़ ऑस्ट्रेलिया के मार्नस लाबुशेन दूसरे और गेंदबाजों की रैंकिंग में पाकिस्तान के शाहीन अफरीदी तीसरे नंबर पर आ गए हैं.

ICC Test Ranking: इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल ने टेस्ट क्रिकेट में बल्लेबाज़ों और गेंदबाजों की ताज़ा रैंकिंग जारी की है. आईसीसी की तरफ से जारी की गई ताजा रैंकिंग में बड़ा उलटफेर देखने को मिला है. दरअसल, बल्लेबाज़ों की रैंकिंग में ऑस्ट्रेलिया के मार्नस लाबुशेन ने स्टीव स्मिथ और केन विलियमसन को पीछे छोड़ते हुए दूसरा स्थान हासिल किया. वहीं गेंदबाजों की रैंकिंग में पाकिस्तान के तेज़ गेंदबाज़ शाहीन अफरीदी ने ऑस्ट्रेलियाई तेज जोश हेजलवुड और ब्लैक कैप्स के तेज गेंदबाज टिम साउथी को पीछे छोड़ते हुए तीसरा स्थान हासिल किया.

इसके अलावा अफरीदी के हमवतन हसन अली ने भी टॉप 10 में जगह बना ली है. वहीं, नए ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने गाबा में इंग्लैंड के खिलाफ सात विकेट के प्रदर्शन के बाद अपनी नंबर 1 गेंदबाजी रैंकिंग बरकरार रखी. लाबुशेन पहले एशेज टेस्ट के बाद चौथे स्थान से दूसरे नंबर पर आ गए हैं. इस कामयाबी से उन्होंने स्मिथ और विलियमसन जैसे दिग्गजों को पीछे छोड़ दिया है, जिनको एक-एक स्थान का नुकसान हुआ.

सातवें नंबर पर लुढ़के विराट कोहली

बल्लेबाज़ों की रैंकिंग में इंग्लैंड के जो रूट पहले, मार्नस लाबुशेन दूसरे, स्टीव स्मिथ तीसरे, केन विलियमसन चौथे और भारत के रोहित शर्मा पांचवें नंबर पर हैं. वहीं भारतीय टेस्ट कप्तान विराट कोहली सातवें नंबर पर खिसक गए हैं. वहीं गेंदबाजों की रैंकिंग में पैट कमिंस पहले, रविचंद्रन अश्विन दूसरे, शाहीन अफरीदी तीसरे, जोश हेजलवुड चौथे और टिम साउथी पांचवें नंबर पर हैं. टॉप 10 गेंदबाजों में अश्विन इकलौते भारतीय हैं.

गाबा में शतक लगाने वाले ट्रेविस हेड ने 16 स्थानों की छलांग लगाई है, जिससे वह टॉप 10 में पहुंच गए हैं. वह वर्तमान में दक्षिण अफ्रीका के क्विंटन डिकॉक के साथ 10वें स्थान पर हैं. 

टी20 इंटरनेशनल रैंकिंग में भी हुआ बड़ा बदलाव

दूसरी तरफ टी20 बल्लेबाजी रैंकिंग में भी कुछ बड़े बदलाव देखे गए, जिसमें पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम को शीर्ष स्थान से हटा दिया गया, क्योंकि बाबर ने वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले दो टी20 मैचों में रन नहीं बनाए थे. वह इंग्लैंड के डेविड मलान और दक्षिण अफ्रीका के एडेन मार्करम से नीचे खिसक कर तीसरे स्थान पर आ गए हैं.

वहीं टी20 गेंदबाजी रैंकिंग में शादाब खान ने पांच स्थानों की छलांग लगाकर शीर्ष 10 में जगह बना ली है. उन्होंने कराची में वेस्टइंडीज के खिलाफ दो मैचों में तीन विकेट लेकर 9वां स्थान प्राप्त किया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IPL में 1000 रन और 150 विकेट लेने वाले क्रिकेटर, लिस्ट में सिर्फ एक भारतीय
IPL में 1000 रन और 150 विकेट लेने वाले क्रिकेटर, लिस्ट में सिर्फ एक भारतीय
गेंद को आधा-आधा काट खिलाड़ियों में बांटा, इंग्लैंड-पाकिस्तान टेस्ट में दिखा गजब नजारा
गेंद को आधा-आधा काट खिलाड़ियों में बांटा, इंग्लैंड-पाकिस्तान टेस्ट में दिखा गजब नजारा
मोहम्मद कैफ को इस खिलाड़ी की सता रही चिंता, दूसरे टेस्ट से बैठना पड़ेगा बाहर!
मोहम्मद कैफ को इस खिलाड़ी की सता रही चिंता, दूसरे टेस्ट से बैठना पड़ेगा बाहर!
सौरव गांगुली स्टाइल में सेलिब्रेशन, लॉर्ड्स की बालकनी में टीम इंडिया ने उतारी शर्ट
सौरव गांगुली स्टाइल में सेलिब्रेशन, लॉर्ड्स की बालकनी में टीम इंडिया ने उतारी शर्ट

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बांग्लादेश राष्ट्रपति चुनाव में फखरुल इस्लाम की होगी जीत, समझें समीकरण
बांग्लादेश राष्ट्रपति चुनाव में फखरुल इस्लाम की होगी जीत, समझें समीकरण
ईरान जंग में फुस्स रहे MQ-9 ड्रोन, फिर क्यों भारत ने की अमेरिका से डील?
ईरान जंग में फुस्स रहे MQ-9 ड्रोन, फिर क्यों भारत ने की अमेरिका से डील?
'पीठ पीछे थोड़ी ना घूम रहे थे', सुनीता के आरोपों पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- गोविंदा को मेरा 100% सपोर्ट
सुनीता के आरोपों पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- गोविंदा को मेरा 100% सपोर्ट
गेंद को आधा-आधा काट खिलाड़ियों में बांटा, इंग्लैंड-पाकिस्तान टेस्ट में दिखा गजब नजारा
गेंद को आधा-आधा काट खिलाड़ियों में बांटा, इंग्लैंड-पाकिस्तान टेस्ट में दिखा गजब नजारा
Xप्लेन: कोई व्यक्ति लगातार 24 घंटे तक फ्लाइट में रहे तो क्या होगा?
Xप्लेन: कोई व्यक्ति लगातार 24 घंटे तक फ्लाइट में रहे तो क्या होगा?
Saudi Arabia Umrah Visa: उमराह के लिए सऊदी अरब के नए नियम! वीजा होने पर भी ये परमिट जरूरी
उमराह के लिए सऊदी अरब के नए नियम! वीजा होने पर भी ये परमिट जरूरी
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
'सूर्या मानसिक संघर्ष से गुजरे', राधिका सरतकुमार ने बयां किया एक्टर का दर्द, तारीफ में कहा ये
'सूर्या मानसिक संघर्ष से गुजरे', राधिका सरतकुमार ने बयां किया एक्टर का दर्द
Embed widget