एक्सप्लोरर

ICC ने जारी की ताज़ा टेस्ट रैंकिंग, केन विलियमसन फिर बने नंबर वन बल्लेबाज़ तो पंत को हुआ नुकसान

आईसीसी की बल्लेबाजों की टेस्ट रैंकिंग में न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन ने एक बार फिर शीर्ष स्थान हासिल कर लिया है. वहीं गेंदबाजों में ऑस्ट्रेलिया के पैट कमिंस पहले नंबर पर बने हुए हैं. 

इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने टेस्ट और टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट के लिए बल्लेबाज़ों और गेंदबाजों की ताज़ा रैकिंग जारी की है. आईसीसी की तरफ से जारी की गई ताज़ा रैकिंग में बड़ा बदलाव हुआ है. आईसीसी की बल्लेबाजों की टेस्ट रैंकिंग में न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन ने एक बार फिर शीर्ष स्थान हासिल कर लिया है. वहीं गेंदबाजों में ऑस्ट्रेलिया के पैट कमिंस पहले नंबर पर बने हुए हैं. 

30 साल के विलियमसन ने भारत के खिलाफ विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल मुकाबले की पहली पारी में 49 और दूसरी पारी में नाबाद 52 रन बनाए थे. अपनी इस दमदार पारियों की बदौलत विलियमसन ने स्टीव स्मिथ को पीछे छोड़ टेस्ट रैंकिंग में पहला स्थान हासिल किया. उनके 901 अंक हो गए हैं. वहीं ऑस्ट्रेलिया के स्टीव स्मिथ 891 अंको के साथ दूसरे नंबर पर खिसक गए हैं. 

ताज़ा रैंकिंग में भारतीय कप्तान विराट कोहली चौथे स्थान पर बरकरार हैं जबकि रोहित शर्मा छठे स्थान पर पहुंच गए हैं. इसके अलावा भारत के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत सातवें स्थान पर खिसक गए हैं. इससे पहले वह छठे नंबर पर थे. 

पैट कमिंस पहले नंबर पर कायम

तेज गेंदबाजी के अनुकूल हालात में न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाजों को फायदा हुआ है. प्लेयर ऑफ द मैच बने काइल जेमीसन मैच में 31 रन पर पांच और 30 रन पर दो विकेट चटकाने के बाद करियर के सर्वश्रेष्ठ 13वें स्थान पर पहुंच गए हैं. बायें हाथ के तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट मैच में 48 रन पर दो और 39 रन पर तीन विकेट चटकाने के बाद दो स्थान के फायदे से 11वें स्थान पर पहुंच गए हैं.

वहीं पैट कमिंस गेंदबाजों की टेस्ट रैंकिंग में 908 अंको के साथ पहले नंबर पर कायम हैं. इसके बाद भारत के रवि अश्विन और न्यूजीलैंड के टिम साउथी हैं. गेंदबाजों की ताजा रैंकिंग में टॉप-10 में सिर्फ एक भारतीय है. 

दूसरे नंबर पर खिसके रविंद्र जडेजा

ऑलराउंडरों की सूची में एक हफ्ते शीर्ष पर रहने के बाद भारत के रविंद्र जडेजा दूसरे स्थान पर खिसक गए हैं. वेस्टइंडीज के जेसन होल्डर एक बार फिर शीर्ष पर हैं. 
टी20 रैंकिंग में वेस्टइंडीज के बायें हाथ के सलामी बल्लेबाज एविन लुईस दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले टी20 में 35 गेंद में 71 रन की पारी खेलने के बाद तीन स्थान के फायदे से 10वें स्थान पर पहुंच गए हैं. बायें हाथ के स्पिनर फेबियन एलेन 23 स्थान के फायदे से 20वें स्थान पर पहुंच गए हैं. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BCCI को नहीं मिल रहा टाइटल स्पॉन्सर, होश उड़ाने वाली है वजह
BCCI को नहीं मिल रहा टाइटल स्पॉन्सर, होश उड़ाने वाली है वजह
कोलंबो में इतिहास रचेंगे रवींद्र जडेजा, ऐसा करने वाले होंगे पहले भारतीय
कोलंबो में इतिहास रचेंगे रवींद्र जडेजा, ऐसा करने वाले होंगे पहले भारतीय
टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले टॉप-10 गेंदबाज, स्टार्क ने स्टेन को पछाड़ा
टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले टॉप-10 गेंदबाज, स्टार्क ने स्टेन को पछाड़ा
दूसरे टेस्ट में शुभमन गिल तोड़ सकते हैं 2 बड़े रिकॉर्ड, जो रूट से छिनेगी बादशाहत
दूसरे टेस्ट में शुभमन गिल तोड़ सकते हैं 2 बड़े रिकॉर्ड, जो रूट से छिनेगी बादशाहत

वीडियोज

चवन्नी vs रुपया..किसका 'सिक्का' चलेगा?
यादव Vs जाट..2027 में किसका होगा पलड़ा भारी?
Bollywood News: दीपिका vs वांगा में नया ट्विस्ट, ‘प्रलय’ आरोपों के बीच एक Like ने खींचा ध्यान (22.08.26)
YRKKH: Armaan की पसंद की ड्रेस में सजी Abhira,Maira-Vani ने की मां-बाबा की तारीफ!
यश की Toxic को बिना बड़े कट मिला A Certificate, 3 घंटे 14 मिनट के रनटाइम से बढ़ा बज

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘बंगाल में रहना है तो...’ वंदे मातरम पर शुभेंदु अधिकारी का बड़ा बयान
‘बंगाल में रहना है तो...’ वंदे मातरम पर शुभेंदु अधिकारी का बड़ा बयान
रक्षाबंधन पर महिलाओं को योगी सरकार का तोहफा, फ्री किया बस का सफर
रक्षाबंधन पर महिलाओं को योगी सरकार का तोहफा, फ्री किया बस का सफर
सुनीता आहूजा से झगड़े के बीच हॉस्पिटल पहुंचे गोविंदा, जानिए क्या हुआ
सुनीता आहूजा से झगड़े के बीच हॉस्पिटल पहुंचे गोविंदा, जानिए क्या हुआ
कोलंबो में इतिहास रचेंगे रवींद्र जडेजा, ऐसा करने वाले होंगे पहले भारतीय
कोलंबो में इतिहास रचेंगे रवींद्र जडेजा, ऐसा करने वाले होंगे पहले भारतीय
बागियों को माफ करेंगी ममता? TMC एमपी बोलीं - 'वो गद्दारों को भी...'
बागियों को माफ करेंगी ममता? TMC एमपी बोलीं - 'वो गद्दारों को भी...'
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
जीरा, धनिया या सौंफ... कौन से मसाले कम पानी में उग सकते हैं?
जीरा, धनिया या सौंफ... कौन से मसाले कम पानी में उग सकते हैं?
Sugar Alternatives: चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
Embed widget