एक्सप्लोरर

अगले साल IPL की मेजबानी कर सकता है लखनऊ का पहला इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम


अगले साल IPL की मेजबानी कर सकता है लखनऊ का पहला इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम

लखनऊ: ग्रीन पार्क कानपुर के बाद अब उत्तर प्रदेश को एक और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम मिलने वाला है और वह है लखनऊ के गोमती नगर में बना इकाना स्टेडियम.


इस स्टेडियम का निरीक्षण अंतराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद(आईसीसी के प्रतिनिधि ने कर लिया है.


लगभग 30 एकड़ में बना और 50 हजार दर्शक क्षमता वाला यह स्टेडियम लगभग तैयार हो गया है लेकिन इस स्टेडियम में इस साल 2017 में किसी भी मैच होने की संभावना न के बराबर है. 2018 में होने वाले आईपीएल के मैचों में से एक मैच यहां हो सकता है. हालांकि मौजूदा समय में इस स्टेडियम को दिलीप ट्राफी के मैचों की मेजबानी मिल गई है.


उत्तर प्रदेश क्रिकेट संघ(यूपीसीए) और इकाना स्टेडियम के बीच वर्ष 2015 में तीस वर्ष के समझौता पत्र(एमओयू) पर हस्ताक्षर हो चुके हैं.


उत्तर प्रदेश क्रिकेट संघ के सचिव युद्धवीर सिंह ने बातचीत में कहा 'अभी छह सितंबर को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद के प्रतिनिधि जवागल श्रीनाथ ने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड(बीसीसीआई) के अधिकारियों के साथ इकाना स्टेडियम का निरीक्षण किया था. अब यह अपनी रिपोर्ट आईसीसी को सौपेंगे. उसके बाद ही इस बात का फैसला होगा कि यह इकाना स्टेडियम अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच के मानकों के अनुरूप है या नहीं.' 


यूपीसीए के एक पदाधिकारी ने उन खबरों से इंकार किया कि 29 अक्टूबर को भारत और न्यूजीलैंड के बीच होने वाला तीसरा एक दिवसीय क्रिकेट मैच लखनऊ के इकाना स्टेडियम में होगा. उन्होंने कहा कि अभी इस स्टेडियम को आर्इसीसी ने हरी झंडी नहीं दी है और 29 अक्टूबर के मैच में केवल एक माह 20 दिन बाकी है. इतनी जल्दी यहां तैयारियां संभव नहीं है लिहाजा 29 अक्टूबर को होने वाला एक दिवसीय क्रिकेट मैच कानपुर के ग्रीन पार्क में ही होगा.


वह कहते हैं कि अगर अगले साल उत्तर प्रदेश को आईपीएल मैच मिले तो एक मैच इकाना स्टेडियम में कराने की पूरी कोशिश की जायेगी तब तक यह स्टेडियम पूरी तरह से तैयार भी हो जायेगा.


युद्धवीर ने कहा, 'फिलहाल इकाना स्टेडियम में दिलीप ट्राफी के दिन रात के मैच चल रहे हैं और दर्शक मैच का पूरा आनंद ले रहे हैं. अगर सब कुछ ठीक रहा तो यहां अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच भी जल्द होंगे. लेकिन इसमें अभी थोड़ा समय लग सकता है.' 


इकाना स्टेडियम के प्रबंध निदेशक उदय सिन्हा ने बताया कि इस स्टेडियम का निर्माण अक्टूबर 2105 में शुरू हुआ था और ढाई साल में बनकर तैयार हो गया. 30 एकड़ में आधुनिक सुविधाओं से युक्त इस स्टेडियम के निर्माण में करीब 400 करोड़ रूपये की लागत आई है. यह स्टेडियम पीपीपी(पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप) के आधार पर बनाया गया है. वर्ष 2015 में ही उत्तर प्रदेश क्रिकेट संघ के साथ तीस साल के एमओयू(समझौता पत्र) पर हस्ताक्षर हो चुके है.


उन्होंने कहा कि स्टेडियम पूरी तरह से तैयार है और अब वे यहां जल्द अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच आयोजित होने की उम्मीद कर रहे हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

संडे को करियर का आखिरी वनडे मैच खेलेंगे रोहित शर्मा? ‘अग्निपरीक्षा’ में नहीं हुए पास
संडे को करियर का आखिरी वनडे मैच खेलेंगे रोहित शर्मा? ‘अग्निपरीक्षा’ में नहीं हुए पास
तीसरे वनडे के बाद संन्यास लेंगे रोहित शर्मा? BCCI का ये फैसला बनेगा रिटायरमेंट की वजह!
तीसरे वनडे के बाद संन्यास लेंगे रोहित शर्मा? BCCI का ये फैसला बनेगा रिटायरमेंट की वजह!
IND vs ENG: गंभीर ने टीम इंडिया को बनाया प्रयोगशाला! इन फैसलों के चलते दूसरे वनडे में ढेर हुए भारत के 'शेर'
गंभीर ने टीम इंडिया को बनाया प्रयोगशाला! इन फैसलों के चलते दूसरे वनडे में ढेर हुए भारत के 'शेर'
IND vs ENGF: कार्डिफ पर सबसे कम स्कोर कितना डिफेंड हुआ है? भारत ने इंग्लैंड को दिया है 234 का लक्ष्य
कार्डिफ पर सबसे कम स्कोर कितना डिफेंड हुआ है? भारत ने इंग्लैंड को दिया है 234 का लक्ष्य

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
Embed widget