एक्सप्लोरर

T20 World Cup 2024: अमेरिका और वेस्टइंडीज़ ही करेंगे 2024 टी20 वर्ल्ड कप को होस्ट, ICC ने किया कंफर्म

ICC: इंटरनेशनल क्रिकेट परिषद और इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट ने साफ कर दिया है कि T20 World Cup 2024 वेस्टइंडीज़ और युनाइटेड स्टेट्स की मेज़बानी में ही खेला जाएगा.

ICC On T20 World Cup 2024: टी20 वर्ल्ड कप 2024 को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है. इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) और इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ECB) के अनुसार, टूर्नामेंट को कैरेबियाई द्वीपों (Caribbean islands) और युनाइटेड स्टेट्स (United States) से युनाइटेड किंगडम (United Kingdom) में स्थानांतरित करने के बारे में नहीं सोचा जा रहा है. 

पहले दावा किया गया था कि अमेरिका क्रिकेट (USAC) में प्रशासनिक अनिश्चितता के कारण टूर्नामेंट को इंग्लैंड, आयरलैंड और स्कॉटलैंड को सौंप दिया जाएगा. अब इसको लेकर चीज़ें साफ हो गई हैं. ECB के प्रवक्ता ने बताया, “आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2024 को वेस्टइंडीज और अमेरिका से स्थानांतरित करने की खबरों में कोई सच्चाई नहीं है. यह आईसीसी द्वारा आयोजित किया जाता है, इसलिए उनके बयान को बाध्यकारी और निर्णायक के रूप में लिया जाना चाहिए”

टूर्नामेंट की प्लानिंग शुरू हो गई है: आईसीसी

आईसीसी की ओर से बताया गया कि टी20 वर्ल्ड कप 2024 को लेकर प्लानिंग शुरू हो गई है. आईसीसी के प्रवक्ता ने बताया, “हाल ही में दोनों मेजबान क्षेत्रों में वेन्यू निरीक्षण पूरे हो गए हैं और जून 2024 में आयोजन की योजना पूरे ज़ोरों पर है.”

आईसीसी के एक मेंबर ने बताया, “2024 का टी20 वर्ल्ड कप जून के लिए निर्धारित है, और एकमात्र अन्य संभावित स्थान इंग्लैंड है. अगर कोई इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड से पूछे कि क्या वे 2024 में मेजबानी कर सकते हैं, तो जवाब बिल्कुल साफ होगा, वे नहीं कर सकते. इसलिए, संभावना भी पैदा नहीं होती है. अगले साल होने वाले इंग्लैंड के मैचों पर एक नजर डालने से किसी को भी इसकी पुष्टि हो जाएगी.”

ऑस्ट्रेलिया में खेला गया था 2022 का टी20 वर्ल्ड कप 

गौरतलब है कि 2022 में हुए टी20 वर्ल्ड कप का आयोजन ऑस्ट्रेलिया की मेज़बानी में हुआ था, जिसमें इंग्लैंड की चैंपियन बनी थी. इंग्लैंड ने फाइनल में पाकिस्तान को करारी शिकस्त देकर टी20 वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम किया था. इंग्लैंड दूसरी बार टी20 चैंपियन बनीं थी. इंग्लिश टीम से 2010 में पहली बार टी20 वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम किया था. 

ये भी पढ़ें...

WTC Final: '...तो क्या हुआ, 450 भी चेज़ कर लेंगे', शार्दुल ठाकुर ने अपने बयान से ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों की उड़ाई नींद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Fact Check: क्या स्वतंत्रता दिवस पर शतक लगाने वाले पहले भारतीय हैं देवदत्त पडिक्कल? 
क्या स्वतंत्रता दिवस पर शतक लगाने वाले पहले भारतीय हैं देवदत्त पडिक्कल? 
केएल राहुल की इंजरी पर टीम इंडिया के कोच ने दिया अपडेट, जानें क्या कहा
केएल राहुल की इंजरी पर टीम इंडिया के कोच ने दिया अपडेट, जानें क्या कहा
क्या पहले टेस्ट में दोबारा बैटिंग करने आ सकते हैं केएल राहुल? जानें ICC का नियम
क्या पहले टेस्ट में दोबारा बैटिंग करने आ सकते हैं केएल राहुल? जानें ICC का नियम
21वीं सदी में शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय, देवदत्त पडिक्कल का पहले टेस्ट में कमाल
21वीं सदी में शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय, देवदत्त पडिक्कल का पहले टेस्ट में कमाल

वीडियोज

Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
स्वतंत्रता दिवस पर चंद्रशेखर आजाद का 10 सूत्रीय युवा संकल्प पत्र, 2 करोड़ रोजगार का वादा
स्वतंत्रता दिवस पर चंद्रशेखर आजाद का 10 सूत्रीय युवा संकल्प पत्र, 2 करोड़ रोजगार का वादा
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
21वीं सदी में शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय, देवदत्त पडिक्कल का पहले टेस्ट में कमाल
21वीं सदी में शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय, देवदत्त पडिक्कल का पहले टेस्ट में कमाल
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
Video: 5 घंटे से पानी में पड़े शख्स को पुलिस ने समझा शव, निकालने गए तो उठकर बैठा
5 घंटे से पानी में पड़े शख्स को पुलिस ने समझा शव, निकालने गए तो उठकर बैठा
Pickle Storage Tips: अचार में पड़ने लगी है फफूंदी, इसे ऐसे बचाएं
अचार में पड़ने लगी है फफूंदी, इसे ऐसे बचाएं
Embed widget