एक्सप्लोरर

4 वर्ल्ड कप और एक चैंपियंस ट्रॉफी, ICC ने कर दिया बम्पर एलान; क्रिकेट फैंस की हो गई बल्ले-बल्ले

ICC Womens Future Tours Programme: आईसीसी ने महिला क्रिकेट को बढ़ावा देने के लिए बम्पर एलान किया है. अगले प्रत्येक चार साल में कोई बड़ा टूर्नामेंट होगा.

ICC Womens Future Tours Programme: अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने 2025-2029 तक के लिए एक शेड्यूल जारी किया है, जिसे फ्यूचर टूर्स प्रोग्राम (FTP) नाम दिया गया है. ये पहल आईसीसी विमेंस चैंपियनशिप साइकल का हिस्सा होगी, जिसके तहत अगले 4 साल के भीतर महिला क्रिकेटरों के बीच 44 एकदिवसीय सीरीज खेली जाएंगी. मगर इस पहल की सबसे मजेदार बात यह है कि 2025-2029 तक प्रत्येक साल महिला क्रिकेटरों के लिए एक आईसीसी टूर्नामेंट करवाया जाएगा.

यह प्रोग्राम 2029 महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप को नजर में रखते हुए सेट किया गया है, जिसमें 11 टीम भाग लेंगी. जिम्बाब्वे इस टूर्नामेंट में डेब्यू कर रहा होगा, जो महिला क्रिकेट की वैश्विक स्तर पर वृद्धि में योगदान देगा. अगले चार साल के भीतर प्रत्येक टीम अपने घर पर चार और विदेशी सरजमीं पर भी चार वनडे सीरीज खेलेगी. इस तरह कुल 44 सीरीज खेली जाएंगी, प्रत्येक सीरीज 3 मैचों की होगी. यानी सभी टीमों के बीच कुल 132 मुकाबले होने हैं.

हर साल होगा ICC टूर्नामेंट

FTP यह भी सुनिश्चित करेगा कि अगले चार साल के भीतर महिला इंटरनेशनल क्रिकेट में ज्यादा से ज्यादा मैच खेले जा सकें. बताते चलें कि यह प्रोग्राम 2025 महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप के बाद शुरू होगा. 2025-2029 तक महिला क्रिकेट टीमों के बीच 400 से अधिक इंटरनेशनल मैच खेले जाएंगे.

2025 में महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप होगा जिसकी मेजबानी भारत करने वाला है. 2026 में महिला टी20 वर्ल्ड कप खेला जाएगा. अब तक सिर्फ पुरुष क्रिकेट में चैंपियंस ट्रॉफी का आयोजन होता आया था, लेकिन 2027 में पहली बार महिला क्रिकेट टीमों के बीच भी चैंपियंस ट्रॉफी जीतने की रेस लगेगी. वहीं 2028 में फिर से टी20 वर्ल्ड कप खेला जाएगा, जिसे अब तक ऑस्ट्रेलिया 6 बार जीत चुका है. यह विमेंस चैंपियनशिप साइकल साल 2029 में जाकर समाप्त होगी, जहां महिला एकदिवसीय विश्व कप का 14वां संस्करण खेला जाएगा.

यह भी पढ़ें:

PAK vs AUS: बाबर आजम फिर हुए शर्मसार, ऑस्ट्रेलिया में 5 साल बाद देखना पड़ा 'दुर्भाग्यपूर्ण' दिन

खेल कोई भी हो, नीरज शर्मा का उत्साह सबको लेकर समान होता है. नीरज मार्च 2024 से एबीपी लाइव के स्पोर्ट्स सेक्शन में काम कर रहे हैं. नीरज ने साल 2018 में मीडिया में कदम रखा. नीरज ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई एपीजे इंस्टीट्यूट से की है. एबीपी से पहले नीरज कई स्पोर्ट्स वेबसाइट्स में काम कर चुके हैं. नीरज ने WWE से शुरुआत की फिर MMA को जाना और लिखा. कबड्डी से होते हुए अब क्रिकेट पर लिख रहे हैं. नीरज का मीडिया में सफर 7 साल पुराना है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

फाइनल हारी काव्या मारन की सनराइजर्स, जानें चैंपियन टीम को कितनी मिली प्राइज मनी
फाइनल हारी काव्या मारन की सनराइजर्स, जानें चैंपियन टीम को कितनी मिली प्राइज मनी
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
ऋषभ पंत ने तोड़ा गिलक्रिस्ट का महारिकॉर्ड, 1 छक्के से रचा नया इतिहास
ऋषभ पंत ने तोड़ा गिलक्रिस्ट का महारिकॉर्ड, 1 छक्के से रचा नया इतिहास
बांग्लादेश के मेहदी हसन मिराज ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले पहले एशियाई स्पिनर
बांग्लादेश के मेहदी हसन मिराज ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले पहले एशियाई स्पिनर

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget