एक्सप्लोरर

हैदराबाद या राजकोट कर सकता है भारत में पहले डे-नाइट टेस्ट की मेजबानी

इस साल के अंत में भारत दौरे पर आने वेस्टइंडीज टीम के खिलाफ भारत पहली बार डे-नाइट टेस्ट मैच खेल सकती है. डे-नाइट टेस्ट की मेजबानी का मौका हैदराबाद या राजकोट को मिल सकता है.

नई दिल्ली: इस साल के अंत में भारत दौरे पर आने वेस्टइंडीज टीम के खिलाफ भारत पहली बार डे-नाइट टेस्ट मैच खेल सकती है. डे-नाइट टेस्ट की मेजबानी का मौका हैदराबाद या राजकोट को मिल सकता है.

बीसीसीआई ने भारतीय टीम का घरेलू सीरीज का कार्यक्रम तय किया और वेस्टइंडीज दौरे के दौरान टेस्ट मैचों की मेजबानी के लिये दो केंद्र चुने. बीसीसीआई के एक सूत्र ने कहा, ‘‘ अगर प्रशासकों की समिति( सीओए) मंजूरी देती है तो इन दो में से एक केंद्र को दूधिया रौशनी में टेस्ट की मेजबानी का मौका मिलेगा.’’

भारतीय टीम इस सीजन में घरेलू मैदान पर सिर्फ तीन ही टेस्ट खेलेगी. एक तो जून में अफगानिस्तान के खिलाफ ऐतिहासिक पहला टेस्ट होगा, इसके अलावा दिवाली के बाद अक्टूबर में वेस्टइंडीज के खिलाफ दो और टेस्ट खेले जायेंगे.

इनके अलावा भारत नवंबर के शुरू में मुंबई, गुवाहाटी, कोच्चि, इंदौर और पुणे में वेस्टइंडीज से पांच वनडे खेलेगा.

यह सीरीज कोलकाता, चेन्नई, कानपुर में तीन टी-20 मैचों के साथ समाप्त होगी. कोलकाता में होने वाला टी-20 चार नवंबर को खेला जायेगा लेकिन अन्य दो मैचों की तारीखों की जानकारी नहीं है.

कैब अध्यक्ष सौरव गांगुली को आज दौरा और कार्यक्रम समिति की बैठक में विशेष रूप से आमंत्रित किया हुआ था. गांगुली के अलावा कार्यकारी सचिव अमिताभ चौधरी, क्रिकेट परिचालन के महाप्रबंधक सबा करीम और राजन तिवारी इस मौके पर मौजूद थे. मुख्य कार्यकारी अधिकारी राहुल जौहरी आईसीसी के साथ स्ट्रेटेजिक ग्रुप बैठक के लिये दुबई में हैं जबकि कार्यकारी अध्यक्ष सीके खन्ना निजी कारणों से इसमें भाग नहीं ले सके.

भारत टी-20 सीरीज के बाद दो महीने के लंबे दौरे के लिये ऑस्ट्रेलिया रवाना होगा. वह फिर फरवरी- मार्च में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच वनडे और दो टी-20 मैच खेलने के लिए मेजबानी करेगा.

पांच वनडे मोहाली(24 फरवरी), हैदराबाद(27 फरवरी), नागपुर( दो मार्च), दिल्ली( पांच मार्च) और रांची( आठ मार्च) को खेले जायेंगे.

दो टी-20 मैच 10 मार्च को बेंगलुरू में और 13 मार्च को विशाखापत्तनम में खेले जायेंगे.

खन्ना से संपर्क किया गया तो उन्होंने कहा, ‘‘ यह अच्छा है कि दिल्ली को मार्च में मेजबानी दी गयी है क्योंकि वायु प्रदूषण से कोई समस्या नहीं होगी जैसा पिछले साल दिसंबर में श्रीलंका टेस्ट मैच के दौरान हुआ था.’’

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'वो देश के लिए जान न्योछावर कर देगा', रोहित शर्मा के लिए मोहम्मद कैफ का इमोशनल वीडियो
'वो देश के लिए जान न्योछावर कर देगा', रोहित शर्मा के लिए मोहम्मद कैफ का इमोशनल वीडियो
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा; जानें क्या कहा
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा
राजस्थान रॉयल्स विवाद में अदालत का आदेश, राज कुंद्रा को चुकाने होंगे 50 करोड़ रुपये
राजस्थान रॉयल्स विवाद में अदालत का आदेश, राज कुंद्रा को चुकाने होंगे 50 करोड़ रुपये
IPL में मोटी रकम में बिक सकते हैं इंग्लैंड के ये 3 खिलाड़ी, टूट सकता है सबसे महंगे विदेशी प्लेयर का रिकॉर्ड
IPL में मोटी रकम में बिक सकते हैं इंग्लैंड के ये 3 खिलाड़ी, टूट सकता है सबसे महंगे विदेशी प्लेयर का रिकॉर्ड

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा; जानें क्या कहा
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
Embed widget