एक्सप्लोरर

कैसे टीम इंडिया जीत सकती है 2025 चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब? सुरेश रैना ने डिटेल में समझा दिया

2025 Champions Trophy: चैंपियंस ट्रॉफी में कुल आठ टीमें खेलती दिखेंगी. इस वैश्विक टूर्नामेंट की मेजबानी पाकिस्तान के पास है, लेकिन टीम इंडिया अपने मैच दुबई में खेलेगी.

Suresh Raina On 2025 Champions Trophy: भारतीय क्रिकेट टीम को 2025 चैंपियंस ट्रॉफी जीतने का दावेदार माना जा रहा है. हालांकि, कई बड़े क्रिकेटर टीम में कमियां भी निकाल चुके हैं. इस बीच पूर्व भारतीय क्रिकेटर सुरेश रैना ने डिटेल में समझाया है कि कैसे टीम इंडिया चैंपयिंस ट्रॉफी का खिताब अपने नाम कर सकती है. 

टीम इंडिया के पूर्व बल्लेबाज सुरेश रैना ने मंगलवार को कहा कि कप्तान रोहित शर्मा और स्टार बल्लेबाज विराट कोहली भले ही पिछले कुछ समय से रन बनाने के लिए जूझ रहे हों, लेकिन उनका फॉर्म आगामी आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी में भारत की सफलता की कुंजी होगा. चैंपियंस ट्रॉफी 19 फरवरी से पाकिस्तान में शुरू होगी और 9 मार्च तक चलेगी. भारत हाइब्रिड मॉडल समझौते के अनुसार अपने सभी मैच दुबई में खेलेगा. 

सुरेश रैना ने प्रसारणकर्ता ‘स्टार स्पोर्ट्स’ से बातचीत में कहा, रोहित शर्मा का स्ट्राइक रेट 2023 में वनडे विश्व कप के बाद काफी सुधरा है. तब से उन्होंने 119-120 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए हैं, जिससे वह भारत के सर्वश्रेष्ठ वनडे बल्लेबाजों में से एक बन गए हैं. रोहित और विराट के लिए मैं कहूंगा कि जब आपके पास पिछले अच्छे प्रदर्शनों का मजबूत रिकॉर्ड होता है तो यह आपको बहुत आत्मविश्वास देता है. वे एक-दूसरे का अच्छा साथ देते हैं और दोनों में बड़ी पारियां खेलने का कौशल है. अगर वे अच्छा प्रदर्शन करते हैं तो चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के अभियान को बहुत फायदा होगा. 

टूर्नामेंट के ग्रुप चरण में भारत को चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान, न्यूजीलैंड और बांग्लादेश के साथ रखा गया है. स्पिन विभाग और टीम संयोजन के बारे में रैना ने कहा, मुझे लगता है कि (रविंद्र) जडेजा निश्चित रूप से खेलेंगे, क्योंकि वनडे में वह काफी प्रभावी हैं. कुलदीप (यादव) ने चोट के बाद से कोई मैच नहीं खेला है लेकिन हमारे पास अक्षर पटेल भी है जो लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहा है. दुबई की पिचों पर तेज गेंदबाजों को मूवमेंट मिलेगा, लेकिन स्पिन गेंदबाज भी अहम भूमिका निभाएंगे. इसलिए कुलदीप, अक्षर और जडेजा को शीर्ष फॉर्म में होना चाहिए. 

चैंपियंस ट्रॉफी से पूर्व भारत को इंग्लैंड के खिलाफ घरेलू मैदान पर तीन मैच की वनडे सीरीज भी खेलनी है और रैना का मानना ​​है कि इससे कोहली और रोहित जैसे खिलाड़ियों को इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता से पहले मैदान समय बिताने का मौका मिलेगा. इंग्लैंड के खिलाफ तीन वनडे मुकाबले नागपुर, अहमदाबाद और कटक में खेले जाएंगे जहां पारंपरिक रूप से बड़े स्कोर बनते हैं. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

2027 वर्ल्ड कप को लेकर क्यों हो रहा विवाद? जानें एसोसिएट देशों के नाखुश होने की वजह
2027 वर्ल्ड कप को लेकर क्यों हो रहा विवाद? जानें एसोसिएट देशों के नाखुश होने की वजह
क्या बांग्लादेश का दौरा करेगी टीम इंडिया? BCCI की तरफ से आया लेटेस्ट अपडेट
क्या बांग्लादेश का दौरा करेगी टीम इंडिया? BCCI की तरफ से आया लेटेस्ट अपडेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
KKR में आने के लिए हार्दिक पांड्या ने रखी ये शर्त, ट्रेड डील को लेकर आया नया अपडेट
KKR में आने के लिए हार्दिक पांड्या ने रखी ये शर्त, ट्रेड डील को लेकर आया नया अपडेट

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget