एक्सप्लोरर

West Indies क्रिकेट में बड़ा फेरबदल, इस स्टार ऑलराउंडर को बनाया गया कप्तान

West Indies Cricket: वेस्टइंडीज के इतिहास की सबसे सफल खिलाड़ी स्टैफनी टेलर को कप्तानी से हटा दिया गया है.

Hayley Matthews Names West Indies Captain: क्रिकेट वेस्टइंडीज (CWI) ने महिला क्रिकेट टीम में बड़ा फेरबदल किया है. स्टार ऑलराउंडर हेले मैथ्यूज को वेस्टइंडीज की महिला क्रिकेट टीम का नया कप्तान बनाया गया है. हेले स्टेफनी टेलर की जगह टीम का नेतृत्व करेंगी. टेलर के हाथ में सात साल से कमान थी.  

क्रिकेट वेस्ट इंडीज महिला चयन पैनल की सिफारिश की पुष्टि के बाद ऑलराउंडर हेले मैथ्यूज को महिला टीम का कप्तान नियुक्त किया गया है. हालांकि, मैथ्यूज से पहले कप्तानी की कमान स्टैफनी टेलर के हाथों में थी. टेलर वेस्टइंडीज के इतिहास में सबसे सफल महिला खिलाड़ी में से एक हैं. उन्होंने 2015 से सात वर्षो से अधिक समय तक टीम का नेतृत्व किया है. टीम उस समय शीर्ष पर थी, जब वेस्टइंडीज ने 2016 में आईसीसी महिला टी20 विश्व कप जीता था. वहीं, इस साल की शुरुआत में भी टीम न्यूजीलैंड में आईसीसी महिला क्रिकेट विश्व कप के सेमीफाइनल में पहुंची थी.

सीडब्ल्यूआई के मुख्य चयनकर्ता एन. ब्राउन-जॉन ने स्टैफनी के योगदान की सराहना करते हुए कहा, "हम मानते हैं कि सात साल तक टीम का नेतृत्व करना एक बड़ी उपलब्धि है. चयन पैनल ने नेतृत्व सहित टीम की समीक्षा की है. इस समीक्षा के बाद पैनल ने सिफारिश करने का निर्णय लिया कि हेले मैथ्यूज कप्तान के रूप में भूमिका निभाएं. हेले ने उप-कप्तान के रूप में टीम का नेतृत्व किया है. वेस्टइंडीज महिला टीम और उनकी राष्ट्रीय टीम, बारबाडोस की वर्तमान कप्तान है."

महिला टीम के मुख्य कोच और पूर्व तेज गेंदबाज कर्टनी वॉल्श ने कहा कि उन्होंने हेली मैथ्यूज की नियुक्ति का पूरा समर्थन किया. चयन पैनल ने महसूस किया कि यह बदलाव करने का समय है. अगर हम अभी कोई बदलाव करने की सोच रहे हैं तो यह सबसे अच्छा समय होगा ताकि हम विश्व कप में जाने से पहले नए कप्तान को टीम का नेतृत्व सौंप सकें.

हेले ने कहा, "मैं वेस्टइंडीज महिला टीम की कप्तानी करने का मौका पाकर सम्मानित महसूस कर रही हूं. यह टीम मेरे दिल के बहुत करीब रही है. मुझे उम्मीद है कि टीम ने इस प्रकार की प्रगति पर आगे बढ़ने के लिए खिलाड़ियों के साथ काम करना जारी रखा है. मैं पिछले कुछ वर्षो में टीम के शानदार नेतृत्व के लिए स्टैफनी को धन्यवाद देना चाहती हूं. हमने उनके साथ कई मैच खेले, जिसमें रिकॉर्ड भी स्थापित किए हैं. मैं आगे भी उनके साथ खेलना जारी रखूंगी."

बता दें, मैथ्यूज और टेलर दोनों ही वेस्टइंडीज के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों में से एक रही हैं. टेलर ने अपने करियर में 145 एकदिवसीय मैचों में 5,298 रन और 111 टी20 अंतर्राष्ट्रीय मैचों में 3,121 रन बनाए हैं. उन्होंने वनडे में 152 और टी20 में 98 विकेट भी लिए हैं. टेलर की तरह मैथ्यूज भी दाएं हाथ के शीर्ष क्रम के बल्लेबाज और ऑफ ब्रेक गेंदबाज हैं. उनका 69 एकदिवसीय मैचों में 1,764 रन और 78 विकेट और 61 टी20 मैच में 1,055 रन और 58 विकेट के साथ एक प्रभावशाली अंतर्राष्ट्रीय रिकॉर्ड है.

यह भी पढ़ें-

Kumar Sangakkara: राजस्थान रॉयल्स के कोच ने बताया डेरिल मिचेल की सफलता का राज, इंग्लैंड के खिलाफ जड़े हैं लगातार तीन शतक

Ramiz Raja: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के चेयरमैन बोले- 'सौरव गांगुली मुझे दो बार IPL फाइनल देखने बुला चुके हैं लेकिन...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

विंटर स्टॉर्म की चपेट में दुनिया का सबसे अमेरिका, एयर इंडिया ने रद्द की सारी फ्लाइट, जानें पूरा मामला
विंटर स्टॉर्म की चपेट में दुनिया का सबसे अमेरिका, एयर इंडिया ने रद्द की सारी फ्लाइट, जानें पूरा मामला
जूतों से था पीटा...IAS-IPS संभाले हुए थे मोर्चा, शंकराचार्य विवाद पर संत का चौंकाने वाला खुलासा
जूतों से था पीटा...IAS-IPS संभाले हुए थे मोर्चा, शंकराचार्य विवाद पर संत का चौंकाने वाला खुलासा
ईशान किशन ने खतरे में डाली संजू सैमसन की जगह? टी20 वर्ल्ड कप टीम का नया समीकरण उड़ा देगा होश
ईशान किशन ने खतरे में डाली संजू सैमसन की जगह? टी20 वर्ल्ड कप टीम का नया समीकरण उड़ा देगा होश
48 की उम्र में भी क्यों सिंगल जिंदगी गुजार रहीं दिव्या दत्ता? एक्ट्रेस ने बताई वजह, बोलीं- 'प्यार कर सकती हूं लेकिन शादी...'
48 की उम्र में भी क्यों सिंगल जिंदगी गुजार रहीं दिव्या दत्ता? एक्ट्रेस ने बताई शादी न करने की वजह

वीडियोज

Border 2 Box Office Collection: सनी देओल, वरुण धवन और अहान शेट्टी ने ‘धुरंधर’ का Record तोड़ा”
Emraan Hashmi को पहले से ही पता था कि Taskaree लोगों को पसंद आएगी! | Tanya Bami, Neeraj Pandey
Avimukteshwaranand Controversy: CM Yogi पर अविमुक्तेशवरानंद का ऐसा बयान की मच जाएगा बवाल!
Jammu Kashmir Heavy Snowfall: जम्मू-कश्मीर समेत ठंड से ठिठुर गई ये जगह | Weather News | ABP
Himachal Pradesh News: Shimla में बर्फबारी का कहर, आपस में टकराए 3 ट्रक |

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
विंटर स्टॉर्म की चपेट में दुनिया का सबसे अमेरिका, एयर इंडिया ने रद्द की सारी फ्लाइट, जानें पूरा मामला
विंटर स्टॉर्म की चपेट में दुनिया का सबसे अमेरिका, एयर इंडिया ने रद्द की सारी फ्लाइट, जानें पूरा मामला
जूतों से था पीटा...IAS-IPS संभाले हुए थे मोर्चा, शंकराचार्य विवाद पर संत का चौंकाने वाला खुलासा
जूतों से था पीटा...IAS-IPS संभाले हुए थे मोर्चा, शंकराचार्य विवाद पर संत का चौंकाने वाला खुलासा
ईशान किशन ने खतरे में डाली संजू सैमसन की जगह? टी20 वर्ल्ड कप टीम का नया समीकरण उड़ा देगा होश
ईशान किशन ने खतरे में डाली संजू सैमसन की जगह? टी20 वर्ल्ड कप टीम का नया समीकरण उड़ा देगा होश
48 की उम्र में भी क्यों सिंगल जिंदगी गुजार रहीं दिव्या दत्ता? एक्ट्रेस ने बताई वजह, बोलीं- 'प्यार कर सकती हूं लेकिन शादी...'
48 की उम्र में भी क्यों सिंगल जिंदगी गुजार रहीं दिव्या दत्ता? एक्ट्रेस ने बताई शादी न करने की वजह
'जंगलराज का उद्घाटन हो चुका है', ओडिशा में भीड़ ने पादरी पर किया हमला तो भड़के ओवैसी, गिनाईं यूपी की घटनाएं
'जंगलराज का उद्घाटन हो चुका है', भीड़ ने पादरी पर किया हमला तो भड़के ओवैसी, गिनाईं UP की घटनाएं
खालिदा जिया और शेख हसीना के नेतृत्व का इतिहास फिर भी बांग्लादेश की सियासत में महिला नापसंद, आगामी चुनाव में महज 4.24% उम्मीदवार
खालिदा जिया और शेख हसीना के नेतृत्व का इतिहास फिर भी बांग्लादेश की सियासत में महिला नापसंद, आगामी चुनाव में महज 4.24% उम्मीदवार
किस बीमारी की चपेट में हैं स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती, जानें तबीयत बिगड़ने की वजह?
किस बीमारी की चपेट में हैं स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती, जानें तबीयत बिगड़ने की वजह?
फोन में गलती से भी मत रख लेना ये चीजें, वरना घर से ही उठा लेगी पुलिस
फोन में गलती से भी मत रख लेना ये चीजें, वरना घर से ही उठा लेगी पुलिस
Embed widget