एक्सप्लोरर

IND vs SL T20 Series: क्या टीम इंडिया को खलेगी ऋषभ पंत की कमी? हार्दिक पांड्या ने दिया ये जवाब

Hardik Pandya on Rishabh Pant: भारतीय टीम के कप्तान हार्दिक पांड्या ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में ऋषभ पंत के बारे में पूछे गए सवाल का जवाब दिया. उन्होंने बताया कैसे उनके होने से टीम में फर्क पड़ता है.

Hardik Pandya on Rishabh Pant: भारत और श्रीलंका के बीच खेली जाने वाली टी20 सीरीज़ से पहले भारतीय टीम के कप्तान हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की, जिसमें उन्होंने कई सवालों के जवाब दिए. इस टी20 सीरीज़ की शुरुआत 3 जनवरी, मंगलवार से होगी. प्रेस कॉन्फ्रेंस में हार्दिक पांडया से भारतीय टीम में ऋषभ पंत की कमी को लेकर सवाल किया गया. इस पर उन्होंने सबसे पहले तो पंत के जल्दी ठीक होने की कामना की. इसके बाद उन्होंने उन प्रभावों के बारे में बात की, जो उनकी गैरमौजूद में टीम इंडिया पर देखने के मिल सकेंगे. 

हार्दिक ने ऋषभ के बारे में बात करते हुए कहा, “जो हुआ वह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण था. इस पर किसी का कोई नियंत्रण नहीं था और बतौर टीम हम उनके जल्दी ठीक होने की कामना करते हैं. हमारी दुआएं उनके साथ हैं. हम दुआ कर रहे हैं कि वी जल्द से जल्द ठीक हो जाएं.”

उन्होंने आगे टीम में पंत गौरमौजूदी के बारे में बात करते हुए कहा, “ज़ाहिर है कि वो बहुत अहम खिलाड़ी हैं. लेकिन अब सभी जानते हैं कि क्या स्थिति है. पंत के टीम में होने से बहुत फर्क पड़ता है. उनका न होना ऐसी चीज़ है, जिसे हम नियंत्रण नहीं कर सकते हैं.” इसके अलावा हार्दिक का मानना था कि पंत की जगह जिस भी खिलाड़ी को टीम में मौका मिले, उसे इस मौके का पूरा उठाना चाहिए. 

श्रीलंका सीरीज़ में टीम में नहीं शामिल थे पंत

गौरतलब है कि पंत को श्रीलंका के खिलाफ खेली जाने वाली टी20 और वनडे दोनों ही सीरीज़ों में टीम का हिस्सा नहीं बनाया गया था, लेकिन फरवरी से ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेली जाने वाली टेस्ट सीरीज़ में पंत टीम का अमह हिस्सा थे. इसी सीरीज़ के चलते उन्हें श्रीलंका सीरीज़ में ना चुनकर फिटनेस पर और काम करने के लिए नेशनल क्रिकेट एकेडमी बुलाया गया था. लेकिन इन सबसे पहले ही उनके साथ दुखद हादसा हो गया.

ये भी पढ़ें...

Hardik Pandya PC: क्या है आपका इस साल का सबसे बड़ा गोल? हार्दिक पांड्या ने दिया ये जवाब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

2027 वर्ल्ड कप को लेकर क्यों हो रहा विवाद? जानें एसोसिएट देशों के नाखुश होने की वजह
2027 वर्ल्ड कप को लेकर क्यों हो रहा विवाद? जानें एसोसिएट देशों के नाखुश होने की वजह
क्या बांग्लादेश का दौरा करेगी टीम इंडिया? BCCI की तरफ से आया लेटेस्ट अपडेट
क्या बांग्लादेश का दौरा करेगी टीम इंडिया? BCCI की तरफ से आया लेटेस्ट अपडेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
KKR में आने के लिए हार्दिक पांड्या ने रखी ये शर्त, ट्रेड डील को लेकर आया नया अपडेट
KKR में आने के लिए हार्दिक पांड्या ने रखी ये शर्त, ट्रेड डील को लेकर आया नया अपडेट

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget