एक्सप्लोरर

हार्दिक पांड्या और नताशा का नहीं होगा तलाक! डाइवोर्स की अफवाहों पर लगाया ब्रेक, जानें क्या है ताजा अपडेट

Hardik Pandya Divorce: नताशा स्टेनकोविक ने कुछ ऐसा किया है, जिससे उनकी हार्दिक पांड्या से तलाक की अफवाहें झूठी प्रतीत हो रही हैं. दोनों अभी अलग नहीं हुए हैं.

Hardik Pandya Divorce: भारतीय क्रिकेटर हार्दिक पांड्या कई हफ्तों से तलाक की खबरों के कारण चर्चाओं में घिरे हुए हैं. हार्दिक की वाइफ नताशा स्टेनकोविक ने यहां तक कि अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से वो सभी तस्वीरें डिलीट कर दी थीं, जिनमें वो हार्दिक के साथ थीं. दोनों की तलाक की खबरों ने इंटरनेट पर बवाल मचाया हुआ है, लेकिन अब ऐसा लगता है जैसे हार्दिक-नताशा के तलाक की अफवाहें पूरी तरह गलत हैं. बताया जा रहा है कि नताशा ने अपनी शादी से लेकर वैलेंटाइन की तस्वीरों को भी रिस्टोर कर लिया है. हालांकि अब भी दोनों ने तलाक को लेकर कोई बयान नहीं दिया है, लेकिन नताशा का तस्वीरों को रिस्टोर करने का मतलब यही निकलता है कि दोनों अब भी साथ हैं.

कैसे शुरू हुईं हार्दिक-नताशा के तलाक की अफवाहें?

दरअसल हार्दिक पांड्या और उनकी वाइफ नताशा स्टेनकोविक के तलाक की खबरों ने तूल तब पकड़ा जब नताशा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से 'पांड्या' सरनेम हटा दिया था. उसके बाद उन्होंने हार्दिक के साथ अपनी लगभग सभी तस्वीरों को इंस्टाग्राम से डिलीट कर दिया था. यह भी अफवाहें उड़ी कि तलाक होने की स्थिति में हार्दिक को अपनी 70 प्रतिशत संपत्ति नताशा के नाम करनी पड़ सकती है. मगर इस बीच एक पुराना वीडियो वायरल हुआ, जिसमें हार्दिक को यह कहते देखा गया कि उनकी सारी संपत्ति मां के नाम है. कई तरह के दावे भी किए गए, लेकिन खुशी की बात ये है कि दोनों दोबारा साथ आ सकते हैं.

2020 में हुई थी शादी

हार्दिक पांड्या ने जनवरी 2020 में सर्बियाई मॉडल नताशा स्टेनकोविक से सगाई की और असल में इस समय नताशा प्रेग्नेंट थीं. दोनों ने आखिरकार 31 मई, 2020 के दिन शादी रचाने का निर्णय लिया और करीब 2 महीने बाद यानी 30 जुलाई को हार्दिक-नताशा माता पिता बने. उनके घर एक नन्हे बेटे का जन्म हुआ, जिसका नाम अगस्त्य है.

टी20 वर्ल्ड कप से पहले हार्दिक की तूफानी पारी

भारत टी20 वर्ल्ड कप 2024 में अपना पहला मैच 5 जून को आयरलैंड से खेलेगा, लेकिन उससे पहले भारतीय टीम बांग्लादेश के साथ वॉर्मअप मैच खेलती हुई दिखी. भारत ने उस मैच में बांग्लादेश को 60 रन से रौंद डाला था. चूंकि आईपीएल 2024 के दौरान हार्दिक पांड्या खराब फॉर्म के चलते जमकर ट्रोल हो रहे थे, लेकिन वॉर्मअप मुकाबले में उन्होंने मात्र 23 गेंद में 40 रन बनाने के दौरान 2 चौके और 4 गगनचुंबी छक्के भी लगाए. हार्दिक ने इसके अलावा गेंदबाजी में एक विकेट भी लिया. उनका फॉर्म में आना भारतीय टीम के लिए खुशी की बात है.

यह भी पढ़ें:

IND VS IRE: आयरलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से भारत हो जाए सावधान, उलटफेर करने में माहिर है ये टीम

खेल कोई भी हो, नीरज शर्मा का उत्साह सबको लेकर समान होता है. नीरज मार्च 2024 से एबीपी लाइव के स्पोर्ट्स सेक्शन में काम कर रहे हैं. नीरज ने साल 2018 में मीडिया में कदम रखा. नीरज ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई एपीजे इंस्टीट्यूट से की है. एबीपी से पहले नीरज कई स्पोर्ट्स वेबसाइट्स में काम कर चुके हैं. नीरज ने WWE से शुरुआत की फिर MMA को जाना और लिखा. कबड्डी से होते हुए अब क्रिकेट पर लिख रहे हैं. नीरज का मीडिया में सफर 7 साल पुराना है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

2027 वर्ल्ड कप को लेकर क्यों हो रहा विवाद? जानें एसोसिएट देशों के नाखुश होने की वजह
2027 वर्ल्ड कप को लेकर क्यों हो रहा विवाद? जानें एसोसिएट देशों के नाखुश होने की वजह
क्या बांग्लादेश का दौरा करेगी टीम इंडिया? BCCI की तरफ से आया लेटेस्ट अपडेट
क्या बांग्लादेश का दौरा करेगी टीम इंडिया? BCCI की तरफ से आया लेटेस्ट अपडेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
KKR में आने के लिए हार्दिक पांड्या ने रखी ये शर्त, ट्रेड डील को लेकर आया नया अपडेट
KKR में आने के लिए हार्दिक पांड्या ने रखी ये शर्त, ट्रेड डील को लेकर आया नया अपडेट

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget