एक्सप्लोरर

बल्लेबाज़ी-गेंदबाज़ी में शानदार प्रदर्शन की वजह से दिल्ली को मिली जीत: हरभजन सिंह


बल्लेबाज़ी-गेंदबाज़ी में शानदार प्रदर्शन की वजह से दिल्ली को मिली जीत: हरभजन सिंह

नई दिल्ली: संजू सैमसन के करियर के पहले टी20 शतक के बाद कप्तान जहीर खान की अगुआई में गेंदबाजों के उम्दा प्रदर्शन की बदौलत दिल्ली डेयरडेविल्स ने इंडियन प्रीमियर लीग में आज यहां राइजिंग पुणे सुपरजाइंट को 97 रन से हराकर मौजूदा सत्र की पहली और आईपीएल इतिहास की अपनी सबसे बड़ी जीत दर्ज की. 


इसी जीत के बाद एबीपी न्यूज़ से खास बातचीत करते हुए हरभजन सिंह ने इसे बल्लेबाज़ी और गेंदबाज़ी दोनों क्षेत्रों में बेहतरीन प्रदर्शन की जीत बताया. 


हरभजन ने कहा, दिल्ली ने बल्लेबाज़ी के साथ-साथ गेंदबाज़ी में भी शानदार प्रदर्शन किया जिसकी वजह से उनकी टीम को जीत मिली.'


इसके साथ ही दिल्ली के स्पिनर शाहज़ाब नदीम की तारीफ करते हुए हरभजन सिंह ने कहा, 'शाहबाज़ बेहतरीन उभरते हुए लेफ्ट ऑर्म स्पिनर हैं और उन्होंने लगातार पावरप्ले में अच्छी गेंदबाज़ी की है. मैं चाहता हूं कि नदीम को लगातार टीम में मौका मिले जिससे भारतीय टीम को एक उभरता हुआ स्पिनर मिल सके.'


इसके साथ ही हरभजन सिंह ने संजू सैमसन की बल्लेबाज़ी की भी तारीफ की और कहा युवा खिलाड़ियों के प्रदर्शन से उन जैसे खिलाड़ियों को भी हौंसला मिलता है.


इसके बाद एमएस धोनी के फॉर्म पर जब भज्जी से सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि धोनी ऐसे बल्लेबाज़ हैं जो अभी तो रन के लिए थोड़ा स्ट्रगल कर रहे हैं लेकिन जब वो 15-20 गेंदे खेल जाएंगे तो उन्हें अपने रंग में आने में वक्त नहीं लगेगा.'


आज सैमसन ने आईपीएल 10 के पहले शतक के दौरान 63 गेंद का सामना करते हुए आठ चौकों और पांच छक्कों की मदद से 102 रन बनाए जबकि क्रिस मौरिस ने नौ गेंद में चार चौकों और तीन छक्कों की बदौलत नाबाद 38 रन बनाए जिससे टीम चार विकेट पर 205 रन का अपना तीसरा सर्वोच्च स्कोर खड़ा करने में सफल रही.


पुणे की टीम इसके जवाब में जहीर(20 रन पर तीन विकेट), अमित मिश्रा(11 रन पर तीन विकेट) और पैट कमिंस(24 रन पर दो विकेट) की बेहतरीन गेंदबाजी के सामने 16.1 ओवर में 108 रन पर ढेर हो गई.


इससे पहले दिल्ली की सबसे बड़ी जीत राजस्थान रायल्स के खिलाफ थी जिसे मार्च 2010 में उसने फिरोजशाह कोटला पर 67 रन से हराया था. पुणे की टीम की भी यह आईपीएल में रनों के लिहाज से सबसे बड़ी हार है.


लक्ष्य का पीछा करने उतरी पुणे की शुरूआत खराब रही. कार्यवाहक कप्तान अजिंक्य रहाणे 10 रन बनाने के बाद जहीर की गेंद पर सैमसन को कैच दे बैठे. जहीर ने इसके बाद सलामी बल्लेबाज मयंक अग्रवाल :20: को भी मौरिस के हाथों कैच कराया.


मौरिस ने छठे ओवर में राहुल त्रिपाठी(10) को पवेलियन भेजकर टीम का स्कोर तीन विकेट पर 49 रन किया. बायें हाथ के स्पिनर शाहबाज नदीम ने फाफ डु प्लेसिस(08) को विकेटकीपर रिषभ पंत के हाथों कैच कराके पुणे को चौथा झटका दिया जबकि बेन स्टोक्स भी दो रन बनाने के बाद कमिंस की गेंद पर विकेट के पीछे कैच दे बैठे. 


इसके बाद पुणे की टीम लगातार विकेट गंवाते हुए 108 रन बनाकर ऑल-आउट हो गई.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'वो देश के लिए जान न्योछावर कर देगा', रोहित शर्मा के लिए मोहम्मद कैफ का इमोशनल वीडियो
'वो देश के लिए जान न्योछावर कर देगा', रोहित शर्मा के लिए मोहम्मद कैफ का इमोशनल वीडियो
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा; जानें क्या कहा
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा
राजस्थान रॉयल्स विवाद में अदालत का आदेश, राज कुंद्रा को चुकाने होंगे 50 करोड़ रुपये
राजस्थान रॉयल्स विवाद में अदालत का आदेश, राज कुंद्रा को चुकाने होंगे 50 करोड़ रुपये
IPL में मोटी रकम में बिक सकते हैं इंग्लैंड के ये 3 खिलाड़ी, टूट सकता है सबसे महंगे विदेशी प्लेयर का रिकॉर्ड
IPL में मोटी रकम में बिक सकते हैं इंग्लैंड के ये 3 खिलाड़ी, टूट सकता है सबसे महंगे विदेशी प्लेयर का रिकॉर्ड

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा; जानें क्या कहा
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
Embed widget