एक्सप्लोरर

क्या हरभजन सिंह को BCCI में मिलेगा बड़ा पद? एशिया कप के बीच इस फैसले ने सबको चौंकाया

Harbhajan Singh BCCI AGM 2025: भारत के पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड में बड़ा पद मिल सकता है. वो 28 सितंबर को होने वाली बैठक में मौजूद रहेंगे.

भारत के पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) में बड़ा पद मिल सकता है. 28 सितंबर को BCCI की वार्षिक आम बैठक (BCCI AGM 2025) होने वाली है, जिसके लिए पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन ने हरभजन सिंह को अपना प्रतिनिधि घोषित किया है. द इंडियन एक्स्प्रेस के मुताबिक हरभजन सिंह इस बैठक का हिस्सा होंगे. इससे पहले क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ बंगाल, सौरव गांगुली को अपना प्रतिनिधि घोषित कर चुका है. 28 सितंबर, वही दिन है जब BCCI के चुनाव होने हैं, जिसमें अध्यक्ष पद पर नई नियुक्ति भी होनी है.

हरभजन सिंह को इससे पहले पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन का सलाहकार नियुक्त किया गया था. ये पहली बार होगा जब वो राज्य क्रिकेट संघ के प्रतिनिधि के रूप में नजर आएंगे. सभी राज्य क्रिकेट संघों को नोटिस भेजा जा चुका है कि अपना-अपना प्रतिनिधि घोषित करने की आखिरी तारीख 12 सितंबर होगी.

वहीं चुनाव अधिकारी ने आवेदन करने की आखिरी तारीख 20 सितंबर से बढ़ाकर 21 सितंबर कर दी है. यदि कोई उम्मीदवार चाहे तो 23 सितंबर तक अपना नाम वापस ले सकता है और चुनाव 28 सितंबर को होंगे. इसी दिन एशिया कप 2025 का फाइनल भी खेला जाना है. 28 सितंबर को होने वाली बैठक में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव, संयुक्त सचिव और कोषाध्यक्ष पदों पर फैसला लिया जाना है.

कर्नाटक स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन ने रघुराम भट्ट, मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन ने संजय नाइक को अपना प्रतिनिधि बनाया है. हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से पूर्व IPL चेयरमैन अरुण सिंह धूमल और उत्तर प्रदेश की ओर से राजीव शुक्ला इस वार्षिक आम बैठक में मौजूद रहेंगे.

हाल ही में पूर्व क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर का नाम BCCI प्रेसिडेंट पद से जोड़ा जा रहा था. उन अटकलों ने खूब जोर पकड़ा हुआ था कि सचिन को अगला बीसीसीआई अध्यक्ष चुना जा सकता है, लेकिन हाल ही में उनकी कंपनी 'SRT सपोर्ट मैनेजमेंट' ने साफ किया था कि सचिन तेंदुलकर को बीसीसीआई अध्यक्ष पद मिलने को लेकर कोई चर्चा नहीं हुई है और यह सब झूठ है.

यह भी पढ़ें:

क्या एशिया कप में अब भी रद्द हो सकता है भारत-पाकिस्तान मैच, कौन लेता है ये फैसला? जानें क्या है नियम

खेल कोई भी हो, नीरज शर्मा का उत्साह सबको लेकर समान होता है. नीरज मार्च 2024 से एबीपी लाइव के स्पोर्ट्स सेक्शन में काम कर रहे हैं. नीरज ने साल 2018 में मीडिया में कदम रखा. नीरज ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई एपीजे इंस्टीट्यूट से की है. एबीपी से पहले नीरज कई स्पोर्ट्स वेबसाइट्स में काम कर चुके हैं. नीरज ने WWE से शुरुआत की फिर MMA को जाना और लिखा. कबड्डी से होते हुए अब क्रिकेट पर लिख रहे हैं. नीरज का मीडिया में सफर 7 साल पुराना है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

2027 वर्ल्ड कप को लेकर क्यों हो रहा विवाद? जानें एसोसिएट देशों के नाखुश होने की वजह
2027 वर्ल्ड कप को लेकर क्यों हो रहा विवाद? जानें एसोसिएट देशों के नाखुश होने की वजह
क्या बांग्लादेश का दौरा करेगी टीम इंडिया? BCCI की तरफ से आया लेटेस्ट अपडेट
क्या बांग्लादेश का दौरा करेगी टीम इंडिया? BCCI की तरफ से आया लेटेस्ट अपडेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
KKR में आने के लिए हार्दिक पांड्या ने रखी ये शर्त, ट्रेड डील को लेकर आया नया अपडेट
KKR में आने के लिए हार्दिक पांड्या ने रखी ये शर्त, ट्रेड डील को लेकर आया नया अपडेट

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget