एक्सप्लोरर

Hanuma Vihari: 'मुझे मजबूर किया गया', हनुमा विहारी ने किए बड़े खुलासे, कह गए दिल की सारी बात 

Andhra Pradesh: आंध्र प्रदेश के लिए खेलने वाले हनुमा विहारी ने एक इंटरव्यू में अपने साथ घटी हालिया घटना पर कई बड़े खुलासे किए. उन्होंने बताया कि वो इस्तीफा नहीं देना चाहते थे.

Andhra Pradesh Cricket, Hanuma Vihari: आंध्र प्रदेश के लिए फर्स्ट क्लास क्रिकेट खेलने वाले हनुमा विहारी इन दिनों चर्चाओं में बने हुए हैं. विहारी भारतीय क्रिकेट टीम के लिए भी खेल चुके हैं. हनुमा ने एक सोशल मीडिया पोस्ट के ज़रिए कहा था कि वो अब कभी आंध्र प्रदेश के लिए नहीं खेलना चाहते हैं. उन्होंने टीम के विकेटकीपर केएन पृथ्वी राज का नाम लिए बगैर कहा था कि वो उनकी वजह से राजनीति का शिकार हुए हैं. 

केएन पृथ्वी राज, जिनके पिता कंत्रुपमक सिंह नरसिम्हा युवजन श्रमिक रायथू काग्रेंस पार्टी के मुख्य नेताओं में से एक हैं. कंत्रुपमक सिंह आंध्र प्रदेश के तिरुपति वार्ड के पार्षद भी हैं. अब हनुमा विहारी ने साफ कर दिया कि वो फिर कभी आंध्र प्रदेश के लिए नहीं खेलना चाहते हैं. उनका मानना है कि केएन पृथ्वी के कारण ही उन पर आंद्र प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन ने कार्रवाई की. 

'इंडिया टुडे' से बात करते हुए हनुमा विहारी ने इस मामले पर कई बड़े खुलासे किए. मामले की सच्चाई को लेकर उन्होंने कहा, "मैं लंबे वक़्त से खेल रहा हूं और मैं बहुत संघर्षों से गुज़रा हूं. मैंने दो राज्यों (हैदराबाद और आंध्र प्रदेश) के लिए खेला है. मैं आंध्र प्रदेश की टीम को उस स्तर तक लेकर गया. मैं एक खिलाड़ी पर चिल्लाया, जो 17वां खिलाड़ी था और उसे ड्रेसिंग रूम में नहीं होना चाहिए था. नियम के हिसाब से उसे वहां नहीं रुकना चाहिए, लेकिन इसे गलत तरीके से लिया गया और उन्होंने इसकी शिकायत पिता से कर दी और वहां से सब गलत हो गया."

आगे कहा, "इसके बाद मुझे कप्तानी से हटाया गया, लेकिन मैंने खेलना जारी रखा क्योंकि मैं खेल से प्यार करता था. मैंने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर किया, क्योंकि मुझे लगा कि जो हुआ उसके बारे में सबको जानना चाहिए."

घटना के बाद सामने आई मुश्किलों के लेकर उन्होंने कहा, "मैंने इसे महीनों तक अपने अंदर रखा. यह मुश्किल था. यह मेरे आत्मसम्मान को ठेस पहुंचाता है. टूर्नामेंट खत्म होने के बाद मैं खुद के लिए खड़ा होना चाहता था, नहीं तो मैं खुद को कभी माफ नहीं करता."

'शिकायत के बाद सब गलत हो गया'

हनुमा ने आगे कहा, "मैं अपने अधिकारों के लिए खड़ा होना चाहता था. मुझे इस्तीफा देने के लिए मजबूर किया गया. मेरे पास दूसरा कोई विकल्प नहीं था. मैं इस्तीफा नहीं देना चाहता था. हमने रणजी जीतने के बारे में सोचा था लेकिन उस शिकायत के बाद सब गलत हो गया."

 

ये भी पढ़ें...

IND vs ENG: धर्मशाला टेस्ट से बाहर होंगे केएल राहुल? इलाज के लिए गए लंदन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

टीवी स्क्रीन पर गदर मचाएंगे रोहित शर्मा, जानें 'Rohit Sharma Show' की डिटेल
टीवी स्क्रीन पर गदर मचाएंगे रोहित शर्मा, जानें 'Rohit Sharma Show' की डिटेल
भारत-इंग्लैंड समेत 10 टीमों ने किया 2027 वनडे वर्ल्ड कप के लिए क्वालीफाई
भारत-इंग्लैंड समेत 10 टीमों ने किया 2027 वनडे वर्ल्ड कप के लिए क्वालीफाई
रोहित समेत कितने भारतीय बल्लेबाजों ने वनडे में बनाए हैं 200? लिस्ट कर देगी हैरान
रोहित समेत कितने भारतीय बल्लेबाजों ने वनडे में बनाए हैं 200? लिस्ट कर देगी हैरान
सौरव गांगुली और वाइफ डोना की जान को खतरा, लेटर में लिखा- पूरे परिवार को...
सौरव गांगुली और वाइफ डोना की जान को खतरा, लेटर में लिखा- पूरे परिवार को

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान का खौफ या कोई और बात? तुर्किए से छुपके से निकले डोनाल्ड ट्रंप
ईरान का खौफ या कोई और बात? तुर्किए से छुपके से निकले डोनाल्ड ट्रंप
'सरकार अपना बहुमत...', CM मान पर राजा वडिंग के दावे से पंजाब में हलचल
'सरकार अपना बहुमत...', CM मान पर राजा वडिंग के दावे से पंजाब में हलचल
रोहित समेत कितने भारतीय बल्लेबाजों ने वनडे में बनाए हैं 200? लिस्ट कर देगी हैरान
रोहित समेत कितने भारतीय बल्लेबाजों ने वनडे में बनाए हैं 200? लिस्ट कर देगी हैरान
Toxic से यश ने वसूली सबसे मोटी रकम, जानें- कियारा आडवाणी से नयनतारा तक किसे मिली कितनी फीस?
'टॉक्सिक' से यश ने वसूली सबसे मोटी रकम, जानें- कियारा सहित बाकी स्टार कास्ट की फीस
जनवरी में होनी थी शादी, ट्रेकिंग से गायब हुआ IIT इंजीनियर, तलाश में जुटे 100 लोग
जनवरी में होनी थी शादी, ट्रेकिंग से गायब हुआ IIT इंजीनियर, तलाश में जुटे 100 लोग
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Video: बुलडोजर से निकली कांवड़ यात्रा, अनोखा अंदाज देख लोग हैरान
बुलडोजर से निकली कांवड़ यात्रा, अनोखा अंदाज देख लोग हैरान
 Solar Crop Dryer Subsidy: फसल सुखाने के लिए खरीदें सोलर क्रॉप ड्रायर, मिल रही 1.40 लाख की सब्सिडी
फसल सुखाने के लिए खरीदें सोलर क्रॉप ड्रायर, मिल रही 1.40 लाख की सब्सिडी
Embed widget