एक्सप्लोरर

Heath Streak: हीथ स्ट्रीक के निधन की खबर निकली फेक, पूर्व साथी खिलाड़ी हेनरी ओलंगा ने ट्वीट कर दी जानकारी

Heath Streak: जिम्बाब्वे क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान हीथ स्ट्रीक के निधन की खबर देने वाले हेनरी ओलंगा ने अब इस बात की पुष्टि की है कि वह अभी जिंदा है.

Heath Streak Is Alive: जिम्बाब्वे टीम के पूर्व कप्तान और दिग्गज ऑलराउंडर हीथ स्ट्रीक की 49 साल की उम्र में कैंसर की वजह से निधन की खबर सामने आने के बाद पूरे क्रिकेट जगत में एक शोक की लहर देखने को मिल रही है. वहीं इसी बीच स्ट्रीक के निधन की खबर देने वाले उनके पूर्व साथी खिलाड़ी हेनरी ओलंगा ने अब इस खबर को पूरी तरह से फेक बताया है और जानकारी दी कि स्ट्रीक जिंदा और इस बात की पुष्टि उन्होंने खुद उन्हें मैसेज करके की है.

हेनरी ओलंगा ने पहले ट्वीट कर यह जानकारी साझा की थी कि दुखद खबर आई है कि हीथ स्ट्रीक अब दूसरी दुनिया में चले गए हैं. जिम्बाब्वे क्रिकेट के महना क्रिकेटर की आत्मा को शांति मिले. आपके साथ खेलना सम्मान की बात रही. वहीं अब उन्होंने अपने इस ट्वीट को डिलीट करने के साथ यह दावा किया है स्ट्रीक जीवित हैं.

ओलंगा ने अपने इस ट्वीट में लिखा है कि मैं पुष्टि कर सकता हूं कि हीथ स्ट्रीक के निधन की खबर काफी तेजी के फैली. मैने अभी उससे बात की. तीसरे अंपायर ने उन्हें वापस बुला लिया. वह काफी जिंदादिल इंसान हैं और पूरी तरह से जीवित हैं.

परिवार ने दी थी कैंसर होने की जानकारी

जिम्बाब्वे टीम के पूर्व कप्तान हीथ स्ट्रीक ने बोर्ड के साथ विवाद होने की वजह से सिर्फ 31 साल की उम्र में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया था. स्ट्रीक ने जिम्बाब्वे के लिए 65 टेस्ट और 189 वनडे मैचों में खेला है. इस दौरान उन्होंने दोनों ही फॉर्मेट में मिलाकर कुल 4933 रन बनाने के साथ 455 विकेट हासिल किए.

साल 2005 में स्ट्रीक ने कोचिंग की दुनिया में कदम रखा जिसमें उन्होंने बांग्लादेश, जिम्बाब्वे के अलावा आईपीएल फ्रेंचाइजी कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए कोच की भूमिका को अदा किया. साल 2021 में स्ट्रीक पर आईसीसी ने 5 भ्रष्टाचार विरोधी संहिता के पांच उल्लंघनों के चलते 8 साल के लिए प्रतिबंध लगा दिया था. वहीं साल 2023 में उनके परिवार ने बयान जारी करते हुए यह बताया कि वह कैंसर से जंग लड़ रहे हैं और उनका इलाज साउथ अफ्रीका में चल रहा है.

 

यह भी पढ़ें...

IND vs IRE: जितेश शर्मा को आयरलैंड के खिलाफ मिल सकता है डेब्यू का मौका, पढ़ें कैसा रहा रिकॉर्ड

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

फाइनल हारी काव्या मारन की सनराइजर्स, जानें चैंपियन टीम को कितनी मिली प्राइज मनी
फाइनल हारी काव्या मारन की सनराइजर्स, जानें चैंपियन टीम को कितनी मिली प्राइज मनी
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
ऋषभ पंत ने तोड़ा गिलक्रिस्ट का महारिकॉर्ड, 1 छक्के से रचा नया इतिहास
ऋषभ पंत ने तोड़ा गिलक्रिस्ट का महारिकॉर्ड, 1 छक्के से रचा नया इतिहास
बांग्लादेश के मेहदी हसन मिराज ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले पहले एशियाई स्पिनर
बांग्लादेश के मेहदी हसन मिराज ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले पहले एशियाई स्पिनर

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget