एक्सप्लोरर

Brian Lara on Sachin: "पहली बार कोई भारतीय खिलाड़ी तेज गेंदबाजों को आसानी से खेल रहा था, सचिन मेरे से कहीं बेहतर था"

ब्रायन लारा ने कहा कि सचिन तेंदुलकर को जब मैंने पहली बार खेलते देखा तो पाया वह उस वक्त इकलौते भारतीय खिलाड़ी थे, जो बेहतरीन तेज गेंदबाजों को आराम से खेल रहे थे.

Sachin Tendulkar & Brian Lara: सचिन तेंदुलकर और ब्रायन लारा अपने जमाने के सबसे बेहतरीन बल्लेबाजों में एक माने जाते हैं. पूर्व क्रिकेटर और फैंस अक्सर दोनों खिलाड़ियों की तुलना करते रहते हैं. दरअसल, पूर्व भारतीय खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर ने साल 1989 में इंटरनेशनल डेब्यू किया था, जबकि ब्रायन लारा ने 1990 में वेस्टइंडीज के लिए डेब्यू किया. हालांकि, सचिन तेंदुलकर उम्र में ब्रायन लारा से तकरीबन 4 साल छोटे हैं. इसके अलावा दोनों खिलाड़ी साल 1990 में पहली बार मिले थे.

सचिन मेरे से कहीं आगे था- ब्रायन लारा

अब दोनों खिलाड़ियों ने एक-दूसरे पर अपनी राय रखी है. ब्रायन लारा ने कहा कि जब मैं पहली बार सचिन तेंदुलकर से मिला था, उस वक्त तक सचिन तेंदुलकर क्रिकेट की दुनिया में ठीक-ठाक नाम कमा चुके थे. ब्रायन लारा ने कहा कि सचिन तेंदुलकर को जब मैंने पहली बार खेलते देखा तो पाया वह उस वक्त इकलौते भारतीय खिलाड़ी थे, जो बेहतरीन तेज गेंदबाजों को आराम से खेल रहे थे. उन्होंने कहा कि भारतीय बल्लेबाज स्पिनरों के खिलाफ अच्छी बल्लेबाजी करते थे, लेकिन मैंने पहली बार देखा कि कोई भारतीय बल्लेबाज तेज गेंदबाजों को आराम से खेल रहा हो. साथ ही लारा ने कहा कि जब उस वक्त मैंने खपद की तुलना सचिन से की तो पाया कि सचिन मेरे से कहीं आगे है.

साल 1990 में पहली बार एक-दूसरे से मिले सचिन-लारा

वहीं, सचिन तेंदुलकर ने कहा कि मैं पहली बार लारा से साल 1990 में मिला था. हम लोग रेस्ट ऑफ वर्ल्ड और वेस्ट इंडीज मैच के लिए टोरंटो में थे, उस मैच कुछ दिन पहले मैंने अपना शतक बनाया था. सचिन ने कहा कि मैंने लारा को होटल की लॉबी में देखा. उस वक्त हम दोनों अपनी-अपनी टीमों के लिए युवा खिलाड़ी थे. साथ ही सचिन ने कहा कि तेज गेंदबाज एम्ब्रोस औक वाल्श के अलावा बाकी गेंदबाजों की तुलना में लारा से मिलना आसान था. साथ ही पूर्व भारतीय बल्लेबाज ने ब्रायन लारा के साथ अपनी दोस्ती की कई किस्से साझा किए.

ये भी पढ़ें-

IPL 2023: मुंबई इंडियंस के साथ जुड़े ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी जेसन बेहरेनडॉर्फ, रॉयल चैंलेजर्स बैंगलोर से किया ट्रेड

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शादाब खान के नाम हुआ 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', नाबाद 113 रन की पारी से लिखा नया इतिहास
शादाब खान के नाम हुआ 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', नाबाद 113 रन की पारी से लिखा नया इतिहास
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
'असंभव' हुआ 'संभव', 154 पर 9 विकेट; फिर 241 के चेज में जीता PAK; शादाब खान बने हीरो
'असंभव' हुआ 'संभव', 154 पर 9 विकेट; फिर 241 के चेज में जीता PAK; शादाब खान बने हीरो
सूर्यकुमार यादव ने दिखाईं अपनी बेसबॉल स्किल्स, MLB के दिग्गजों के साथ मुंबई में मचाई धूम
सूर्यकुमार यादव ने दिखाईं अपनी बेसबॉल स्किल्स, MLB के दिग्गजों के साथ मुंबई में मचाई धूम

वीडियोज

Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar
Sandeep Chaudhary: रामलीला मैदान रैली पर बवाल..लोकतंत्र का है सवाल? | Congress Rally | INDIA Bloc

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
UP चुनाव से पहले इंडिया ब्लॉक से गठबंधन पर बोले ओवैसी, ‘हम बार-बार कह रहे...’
UP चुनाव से पहले इंडिया ब्लॉक से गठबंधन पर बोले ओवैसी, ‘हम बार-बार कह रहे...’
'सम्मान में कमी न आए...' रामगोपाल यादव के अल्टीमेटम पर राजकुमार भाटी
'सम्मान में कमी न आए...' रामगोपाल यादव के अल्टीमेटम पर राजकुमार भाटी
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
'मुझ पर हमला क्यों किया?' दावे को टाइगर श्रॉफ के स्पोक्सपर्सन ने किया खारिज
'मुझ पर हमला क्यों किया?' दावे को टाइगर श्रॉफ के स्पोक्सपर्सन ने किया खारिज
सौरव दास का बड़ा दावा- 'मैसेज नहीं कर पा रहा, मेरा Whatsapp अकाउंट...'
सौरव दास का बड़ा दावा- 'मैसेज नहीं कर पा रहा, मेरा Whatsapp अकाउंट...'
हाईवे पर इमरजेंसी में नहीं लग रहा 1033, तुरंत करें ये काम
हाईवे पर इमरजेंसी में नहीं लग रहा 1033, तुरंत करें ये काम
बिजली के तार से चिपका नन्हा लंगूर, मौत के मुहाने से खींच लाई मां
बिजली के तार से चिपका नन्हा लंगूर, मौत के मुहाने से खींच लाई मां
घर में नहीं है किचन गार्डन की जगह, जानें कैसे किराए पर उगाएं ताजी सब्जियां?
घर में नहीं है किचन गार्डन की जगह, जानें कैसे किराए पर उगाएं ताजी सब्जियां?
Embed widget