एक्सप्लोरर

इरफ़ान पठान के बाद पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी ने भी बताया शाहिद अफरीदी को 'बदतमीज', जानिए क्या कहा

Irfan Pathan - Shahid Afridi: एक इंटरव्यू में इरफ़ान पठान ने पाकिस्तान दौरे का किस्सा सुनाते हुए शाहिद अफरीदी को बदतमीज बताया. अब पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर ने कहा कि वो इरफ़ान से पूरी तरह सहमत हैं.

शाहिद अफरीदी को इरफ़ान पठान ने हाल ही में बदतमीज कहा था, उन्होंने एक किस्सा भी सुनाया था जो पाकिस्तान दौरे पर उनके साथ हुआ. इरफ़ान ने 'द लल्लनटॉप' को दिए इंटरव्यू में बताया था कि कैसे एक बार फ्लाइट में अफरीदी ने उनके साथ बदतमीजी की थी, कैसे उन पर निजी टिप्पणी की थी. इसके बाद पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर ने भी इरफ़ान से सहमति जताते हुए अफरीदी को बदतमीज बताया.

इंटरव्यू में इरफ़ान पठान ने बताया कि जब एक बार वह पाकिस्तान में एक शहर से दूसरे शहर जाने के लिए फ्लाइट में बैठे तो शाहिद अफरीदी उनके पास आए और बाल पकड़कर कहा कि और बच्चा कैसा है? इसके बाद इरफ़ान गुस्सा हो गए, उन्होंने अफरीदी से कहा, "बच्चों वाली हरकते हैं तेरी तो तू कब से बाप बन गया."

पठान ने आगे बताया, "इसके बाद मैं अब्दुल रज्जाक के पास गया और पूछा कि यहां कुत्ते का मीट मिलता है? अफरीदी की सीट भी वहीं थी, रज्जाक ने पूछा कि क्यों ऐसा पूछ रहा है. मैंने कहा उसने (अफरीदी) खाया हुआ है, कब से भौंके जा रहा है. इसके बाद उसने कुछ नहीं कहा, उसे पता था कुछ बोलेगा तो मैं फिर कुछ कहूंगा."

पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर ने भी शाहिद अफरीदी को बताया बदतमीज

इरफ़ान पठान ने इससे पहले बताया कि अफरीदी ने हर्षा भोगले के साथ इंटरव्यू में उनके बारे में कहा था कि वो सच्चा पठान नहीं है. इससे मुझे बहुत बुरा लगा, वो बदतमीज है, मुझे लगता है कि उन्हें ऐसा नहीं कहना चाहिए था क्योंकि आप सिर्फ मेरे नहीं बल्कि मेरे परिवार के बारे में बात कर रहे हो.

इरफ़ान पठान के इस बयान पर पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर दानिश कनेरिया भी सहमत हैं. उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट (एक्स) पर लिखा, "इरफ़ान भाई, आप बिल्कुल सही कह रहे हैं. वो हमेशा निजी हमले करते हैं. चाहे किसी के परिवार पर हो या किसी के धर्म पर. साफ है कि शिष्टता और शालीनता उनकी खूबियां नहीं हैं."

पाकिस्तान के लिए 79 अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट मैच (61 टेस्ट और 18 वनडे) खेल चुके दानिश कनेरिया पहले भी पाकिस्तान टीम में अपने साथ हुए भेदभाव के बारे में बता चुके हैं. वह बता चुके हैं कि कैसे उन्हें हिंदू होने की वजह से टारगेट किया जाता था.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
वैभव सूर्यवंशी को मिलेगा मौका? चौथे टी20 में ऐसी होगी भारत की प्लेइंग इलेवन
वैभव सूर्यवंशी को मिलेगा मौका? चौथे टी20 में ऐसी होगी भारत की प्लेइंग इलेवन
दिल्ली कैपिटल्स का कोच बनने पर युवराज सिंह को कितनी सैलरी मिलेगी?
दिल्ली कैपिटल्स का कोच बनने पर युवराज सिंह को कितनी सैलरी मिलेगी?
WTC Points Table: ऑस्ट्रेलिया टॉप पर, दक्षिण अफ्रीका को भारी नुकसान; जानें भारत का हाल
WTC Points Table: ऑस्ट्रेलिया टॉप पर, दक्षिण अफ्रीका को भारी नुकसान; जानें भारत का हाल

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
Embed widget