एक्सप्लोरर

T20 World Cup 2022: हरभजन सिंह का बड़ा बयान, कहा- भुवनेश्वर कुमार से बेहतर गेंदबाज हैं दीपक चाहर, बताई वजह

हरभजन सिंह ने कहा कि दीपक चाहर एकमात्र ऐसे गेंदबाज हैं जो गेंद को ऊपर और दोनों तरफ से स्विंग करा सकते हैं. उन्होंने कहा कि मौजूदा वक्त में चाहर अनुभवी तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार से बेहतर गेंदबाज हैं.

Harbhajan Singh On Deepak Chahar: भारतीय तेज गेंदबाज दीपर चाहर ने अपनी गेंदबाजी से खासा प्रभावित किया है. हालांकि, आस्ट्रेलिया में होने वाले आगामी T20 वर्ल्ड कप 2022 के लिए दीपक चाहर को 15 सदस्यीय भारतीय टीम में जगह नहीं मिली है, लेकिन वह रिजर्व खिलाड़ी के तौर पर ऑस्ट्रेलिया जाएंगे. जसप्रीत बुमराह चोट के कारण इस टूर्नामेंट में भारतीय टीम का हिस्सा नहीं होंगे. वहीं, भुवनेश्वर कुमार का हालिया प्रदर्शन निराशाजनक रहा है. T20 वर्ल्ड कप में भुवनेश्वर कुमार को शामिल करने पर लगातार सवाल उठ रहे हैं. अब पूर्व भारतीय स्पिनर हरभजन सिंह ने भुवनेश्वर कुमार पर बड़ा बयान दिया है.

'दीपक चाहर के पास भुवनेश्वर कुमार से बेहतर स्किल्स'

हरभजन सिंह ने कहा कि दीपक चाहर इस समय एकमात्र गेंदबाज हैं, जो स्विंग अप-फ्रंट और दोनों तरह से कर सकते हैं. उन्होंने कहा कि दीपक चाहर के पास भुवनेश्वर कुमार से बेहतर स्किल्स है. भज्जी ने कहा कि भुवनेश्वर कुमार के पास काफी अनुभव है, लेकिन वह डेथ ओवर में अच्छा नहीं कर पा रहे हैं, डेथ ओवर में भुवनेश्वर कुमार के खिलाफ बल्लेबाज आसानी से रन बना रहे हैं. इस वजह से दीपक चाहर बेहतर विकल्प साबित होते.

'दीपक चाहर में विकेट निकालने की काबिलियत शानदार'

पूर्व भारतीय ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह ने कहा कि दीपक चाहर एकमात्र ऐसे गेंदबाज हैं जो गेंद को ऊपर और दोनों तरफ से स्विंग करा सकते हैं. इसके अलावा वह पॉवरप्ले में 2-3 विकेट हासिल कर मैच का रूख बदल सकते हैं. उन्होंने कहा कि मौजूदा वक्त में दीपक चाहर अनुभवी तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार से बेहतर गेंदबाज हैं. भज्जी के मुताबिक, अगर आप आखिरी ओवर में 8-10 रन खर्च करते हैं तो कोई बात नहीं, लेकिन अगर आप 15 रनों से ज्यादा देते हैं तो मैच आपके हाथों से फिसल जाता है.

ये भी पढ़ें-

T20 World Cup 2022: ‘मेरी मैच में लड़ाई हो जाती है..’ भारत बनाम पाकिस्तान मैच को लेकर रमीज़ राजा ने कही बड़ी बात

T20 World Cup: आधे इंटरनेशनल मैचों से गायब रहे राहुल-कोहली ने IPL में खेले सभी मैच, जानें टी20 विश्वकप से पहले कैसा रहा रिकॉर्ड

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

2027 वर्ल्ड कप को लेकर क्यों हो रहा विवाद? जानें एसोसिएट देशों के नाखुश होने की वजह
2027 वर्ल्ड कप को लेकर क्यों हो रहा विवाद? जानें एसोसिएट देशों के नाखुश होने की वजह
क्या बांग्लादेश का दौरा करेगी टीम इंडिया? BCCI की तरफ से आया लेटेस्ट अपडेट
क्या बांग्लादेश का दौरा करेगी टीम इंडिया? BCCI की तरफ से आया लेटेस्ट अपडेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
KKR में आने के लिए हार्दिक पांड्या ने रखी ये शर्त, ट्रेड डील को लेकर आया नया अपडेट
KKR में आने के लिए हार्दिक पांड्या ने रखी ये शर्त, ट्रेड डील को लेकर आया नया अपडेट

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget