एक्सप्लोरर

टी 20 क्रिकेट में धोनी की जगह ले सकते हैं ये पांच खिलाड़ी

आइए नजर डालते हैं उन विकेटकीपर बल्लेबाजों पर जो आने वाले समय में धोनी की जगह टी 20 क्रिकेट में खेलते दिख सकते हैं या जिन्हें आजमाया जा सकता है.

नई दिल्ली: न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टी 20 मुकाबले में भारतीय क्रिकेट टीम को एक हाई स्कोर मैच में हार मिली. हार के पीछे कप्तान विराट कोहली ने बल्लेबाजों को जिम्मेदार ठहराया. कोहली के बयान देने के बाद दिग्गज क्रिकेटरों ने अपने निशाने पर पूर्व कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी को रखा. धोनी का खेल टीम और मैच को देखते हुए काफी बदला है. धोनी ने इस मैच में 49 रन बनाए लेकिन जिस तरह से उन्होंने बल्लेबाजी की उस पर सवाल उठने लगे हैं. कई दिग्गज उन्हें बाहर करने की मांग करने लगे हैं.

इस बात में कोई शक नहीं कि विश्व क्रिकेट में विकेट के पीछे धोनी जैसा कोई नहीं लेकिन विकेट के आगे धोनी की जगह लेने के लिए कई स्टार बाहर बैठे हैं. खास तौर पर बात अगर टी 20 की करें तो कई ऐसे युवा और अनुभवी खिलाड़ी है जो धोनी की जगह टीम में ले सकते हैं. आईपीएल के आने के बाद टी 20 क्रिकेट में कई प्रयोग किए गए और उन प्रयोग में सबसे खास रहा पार्ट टाइम विकेटकीपर की भूमिका. जिसने इस खेल को और भी बदला. आइए नजर डालते हैं उन विकेटकीपर बल्लेबाजों पर जो आने वाले समय में धोनी की जगह टी 20 क्रिकेट में खेलते दिख सकते हैं या जिन्हें आजमाया जा सकता है.

 

टी 20 क्रिकेट में धोनी की जगह ले सकते हैं ये पांच खिलाड़ी

 



दिनेश कार्तिक -
धोनी के डेब्यू करने से पहले से दिनेश कार्तिक भारत के लिए खेलते आ रहे हैं. भारत के पहले टी 20 मुकाबले में जीत भी कार्तिक के बल्ले से ही निकली थी. लेकिन समय के साथ-साथ कार्तिक की जगह धोनी ने ले ली. लेकिन पिछले कुछ समय से कार्तिक ने अपना खेल काफी बदला जिसके कारण उन्हें टीम में जगह मिलने लगी. एक समय आईपीएल के दूसरे सबसे मंहगे खिलाड़ी रहे कार्तिक धोनी की जगह लेने में सबसे आगे हैं. इनके पास रक्षात्मक शॉट के साथ-साथ आक्रामक बल्लेबाजी के भी गुण हैं. 10 टी 20 में इनका औसत 21 और स्टाइक रेट 126 का रहा है लेकिन अन्य टी 20 में 20 अर्द्धशतक ये दर्शाते हैं कि इनके पास लंबी पारी खेलने का भी काफी अनुभव है.

 

टी 20 क्रिकेट में धोनी की जगह ले सकते हैं ये पांच खिलाड़ी

 



ऋद्धिमान साहा -
टेस्ट क्रिकेट में धोनी की जगह लेने वाले साहा को कभी भारत के लिए टी 20 खेलने का मौका नहीं मिला.लेकिन आईपीएल में इनके तूफानी खेल से सभी वाकिफ हैं. 33 साल के साहा के नाम आईपीएल फाइनल में शतक लगाने का रिकॉर्ड है. उन्होंने अब तक खेले गए 164 टी 20 मुकाबले में 14 अर्द्धशतक और 1 शतक लगाया है निचले क्रम में वो तूफानी बल्लेबाजी करने में भी सक्षम हैं. अब देखना होगा कि क्या साहा का अंतरराष्ट्रीय टी 20 डेब्यू हो पाता है या नहीं.

 

टी 20 क्रिकेट में धोनी की जगह ले सकते हैं ये पांच खिलाड़ी

 



केदार जाधव -
8 साल टी 20 खेलने के बाद 2015 में केदार जाधव ने भारत के लिए डेब्यू किया. इसके बाद से केदार जाधव को भारत का एक उभरता हुआ बेहतरीन बल्लेबाज माना गया. आईपीएल के दौरान केदार जाधव ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरु के लिए विकेटकीपर की भूमिका निभाई. उनकी इस भूमिका ने आरसीबी के खेल को काफी बदला. तेज बल्लेबाजी करने में सक्षम केदार पार्ट टाइम गेंदबाज भी हैं. साथ ही कप्तान कोहली के काफी करीब भी. अंतरराष्ट्रीय टी 20 में उनके नाम 1 अर्द्धशतक दर्ज है तो टी 20 क्रिकेट में उन्होंने 8 अर्द्धशतक लगाए हैं.

 

टी 20 क्रिकेट में धोनी की जगह ले सकते हैं ये पांच खिलाड़ी

 



के एल राहुल -
भारत के लिए तीनों फॉर्मेट में शतक लगा चुके के एल राहुल पार्ट टाइम विकेटकीपर के सबसे बेहतरीन उदाहरण हैं. आईपीएल में विराट कोहली की कप्तानी में आरसीबी के लिए राहुल के विकेट के पीछे शानदार काम किया है. तेज गति से रन बनाने के साथ-साथ राहुल स्ट्राइक भी रोटेट करने में सक्षम हैं. इतना ही नहीं राहुल मध्यक्रम में अपनी बल्लेबाजी से एक मजबूत स्तंभ बन सकते हैं. अभी तक खेले अपने 9 अंतरराष्ट्रीय टी 20 में राहुल ने 1 शतक और एक अर्द्धशतक लगाया है. उनका औसत 50 का और स्ट्राइक रेट 150 के करीब है. राहुल धोनी की जगह सबसे बेहतरीन उम्मीदवार के रूप में दिखते हैं.

 

टी 20 क्रिकेट में धोनी की जगह ले सकते हैं ये पांच खिलाड़ी

 



ऋषभ पंत -
भारत के भविष्य के सितारे में अगर किसी खिलाड़ी की गिनती होती है तो उसमें ऋषभ पंत सबसे आगे दिखते हैं. महज 20 साल की उम्र में अपने खेल की बदौलत उन्होंने काफी नाम कमाया है. आईपीएल में उनका प्रदर्शन शानदार रहा जिसके कारण उन्हें टीम में भी जगह मिली. लेकिन अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अभी अपनी चमक नहीं दिखा पाए हैं. आने वाले समय में पंत भारत के नियमित खिलाड़ी बन सकते हैं.

 

नोट - आप पोल में जा कर इस सवाल का जवाब भी दे सकते हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत-जिम्बाब्वे सीरीज के दौरान कुलदीप यादव का धमाका, तीन गेंद में 2 विकेट लेकर मचाया तहलका
भारत-जिम्बाब्वे सीरीज के दौरान कुलदीप यादव का धमाका, तीन गेंद में 2 विकेट लेकर मचाया तहलका
वेस्टइंडीज के खिलाड़ी ने पाकिस्तान के खिलाफ खेलने से किया इनकार, मच गया बवाल; जानें पूरा मामला
वेस्टइंडीज के खिलाड़ी ने पाकिस्तान के खिलाफ खेलने से किया इनकार, मच गया बवाल; जानें पूरा मामला
सेमीफाइनल में होगी भारत-पाकिस्तान की टक्कर! श्रीलंका सीरीज के बाद इस टूर्नामेंट में भिड़ेंगे दोनों; जानें तारीख और वेन्यू
सेमीफाइनल में होगी भारत-पाकिस्तान की टक्कर! श्रीलंका सीरीज के बाद इस टूर्नामेंट में भिड़ेंगे दोनों
हार्दिक पांड्या की वापसी पर बड़ी खबर, कर रहे जीतोड़ मेहनत; जानें कब लौटेंगे मैदान पर
हार्दिक पांड्या की वापसी पर बड़ी खबर, कर रहे जीतोड़ मेहनत; जानें कब लौटेंगे मैदान पर

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रदर्शन के बीच पेपर लीक पर एक्शन में आयी मोदी सरकार, पिछले 24 घंटों में लिए गए ये 6 बड़े फैसले
प्रदर्शन के बीच पेपर लीक पर एक्शन में आयी मोदी सरकार, पिछले 24 घंटों में लिए गए ये 6 बड़े फैसले
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
NEET Paper Leak: नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए एक्टर्स को मिल रहे हैं पैसे? एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी के खुलासे से मचा हड़कंप
'एक्टर्स को प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे', आकांक्षा पुरी का चौंकाने वाला खुलासा
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
Explained: AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे सबसे ज्यादा खतरा?
AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे ज्यादा खतरा?
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है चर्चा में आयी ये ग्रे हुडी गर्ल
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है ये ग्रे हुडी गर्ल
Embed widget