एक्सप्लोरर

Test Records: टेस्ट क्रिकेट में इन बल्लेबाजों ने सबसे तेजी से बनाए हैं रन, स्ट्राइक-रेट देख चौंक जाएंगे आप

Test Strike Rate: कई क्रिकेटरों का टेस्ट में स्ट्राइक-रेट टी20 से भी खतरनाक रहा है, लेकिन ऐसा करने वाले क्रिकेटर बहुत अधिक रन नहीं बना सके हैं.

Test Strike Rate: क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में टेस्ट को सबसे अधिक चुनैतीपूर्ण माना जाता है. इस फॉर्मेट का इतिहास काफी पुराना है और इसे बल्लेबाज की परीक्षा लेने वाला फॉर्मेट भी माना जाता है. हालांकि, कुछ ऐसे बल्लेबाज रहे हैं जिन्होंने इस फॉर्मेट में भी दबाव में आने की बजाय आक्रामक बल्लेबाजी की है. कई क्रिकेटरों का टेस्ट में स्ट्राइक-रेट टी20 से भी खतरनाक है, लेकिन ऐसा करने वाले क्रिकेटर बहुत अधिक रन नहीं बना सके हैं. आइये एक नजर डालते हैं उन बल्लेबाजों पर जिन्होंने इस फॉर्मेट में 2000 या उससे अधिक रन बनाए हैं और उनका स्ट्राइक-रेट सबसे अधिक रहा है.

सहवाग हैं इस मामले में सबसे आगे

पूर्व भारतीय बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग इस मामले में सबसे आगे हैं जिन्होंने टेस्ट क्रिकेट में 8586 रन बनाए हैं. सहवाग ने 104 मैचों में 82.23 की स्ट्राइक-रेट के साथ रन बनाए हैं. उन्होंने अपने करियर के रन 49.34 की शानदार औसत से बनाए हैं.

गिलक्रिस्ट ने खेली हैं धुंआधार पारियां

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज एडम गिलक्रिस्ट भी धुंआधार बल्लेबाजी के लिए मशहूर थे. गिलक्रिस्ट ने अपने करियर में 96 मैचों में 81.95 की स्ट्राइक-रेट के साथ 5570 रन बनाए हैं. गिलक्रिस्ट ने अपने टेस्ट करियर में 17 शतक लगाए हैं.

कपिल देव ने भी बनाए हैं तेजी से रन

क्रिकेट के सबसे बेहतरीन ऑलराउंडर्स में से एक कपिल देव भी इस लिस्ट में शामिल हैं क्योंकि वह भी काफी आक्रामक बल्लेबाजी करते थे. कपिल देव ने 131 मैचों के करियर में 80.91 की स्ट्राइक-रेट के साथ 5248 रन बनाए हैं. इस दौरान उन्होंने आठ शतक लगाए हैं.

हिल को भी मिला है लिस्ट में हिस्सा

1896 से 1912 के बीच 49 टेस्ट खेलने वाले पूर्व ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज क्लिमेंट हिल ने भी खूब तेजी से रन बनाए हैं. उन्होंने अपने करियर में 74.91 की स्ट्राइक-रेट के साथ 3412 रन बनाए हैं जिसमें सात शतक शामिल हैं.

पंत भी बना चुके हैं जगह

भारतीय टेस्ट टीम में वर्तमान समय के विकेटकीपर बल्लेबाज के रूप में पहली पसंद बन चुके ऋषभ पंत ने भी अब तक के करियर में कई शानदार पारियां खेली हैं. पंत ने 32 मैचों में 73.10 की स्ट्राइक-रेट के साथ 2169 रन बनाए हैं जिसमें पांच शतक शामिल हैं.

यह भी पढ़ें:

PAK vs ENG: इंग्लैंड के हैरी ब्रूक ने फिर जड़ा शतक, टेस्ट करियर की 6 पारियों में लगा चुके हैं तीन सेंचुरी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

6,6,6,6,6,4..., इंग्लैंड में वैभव सूर्यवंशी ने 168 के तूफानी स्ट्राइक रेट से बनाए इतने रन; चौंकाने वाले आंकड़े सामने आए
6,6,6,6,6,4..., इंग्लैंड में वैभव सूर्यवंशी ने 168 के तूफानी स्ट्राइक रेट से बनाए इतने रन
भारत से पहली बार टी20 सीरीज जीता इंग्लैंड, चौथे मैच में भी टीम इंडिया फुस्स; ब्रूक और सॉल्ट चमके
भारत से पहली बार टी20 सीरीज जीता इंग्लैंड, चौथे मैच में भी टीम इंडिया फुस्स; ब्रूक-सॉल्ट चमके
टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन में 8 लेफ्टी, जानें भारतीय क्रिकेट के इतिहास में कितनी बार हुआ ऐसा
टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन में 8 लेफ्टी, जानें भारतीय क्रिकेट के इतिहास में कितनी बार हुआ ऐसा
चौथे टी20 में भी वैभव-ईशान-तिलक-दुबे फेल, अकेले लड़े कप्तान अय्यर; भारत ने दिया 159 का लक्ष्य
चौथे टी20 में भी वैभव-ईशान-तिलक-दुबे फेल, अकेले लड़े कप्तान अय्यर; भारत ने दिया 159 का लक्ष्य

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच अयातुल्ला अली खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
ZIM vs BAN: जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
Embed widget