एक्सप्लोरर

वापसी के लिए बेकरार करूण नायर, राशिद पर बोले 'उसने अभी टेस्ट नहीं खेला'

करूण नायर ने कहा है कि वह दो साल पहले की तुलना में बेहतर बल्लेबाज हैं और उनका फोकस ए टीम के साथ ब्रिटेन दौरे की बजाय अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में वापसी पर है.

नई दिल्ली/बेंगलूरू: करूण नायर ने कहा है कि वह दो साल पहले की तुलना में बेहतर बल्लेबाज हैं और उनका फोकस ए टीम के साथ ब्रिटेन दौरे की बजाय अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में वापसी पर है.

नायर ने गुरूवार से शुरू हो रहे टेस्ट मैच से पहले कहा,‘‘मैं अब पहले से फिट हूं. डेढ़ साल से मैं टीम से बाहर हूं और अपनी तकनीक पर काम कर रहा हूं. मैने बल्लेबाजी और फिटनेस पर काम किया है और घरेलू क्रिकेट में रन बनाये हैं. मैं दो साल पहले से अब बेहतर बल्लेबाज हूं.’’

नायर को अगर अंतिम एकादश में शामिल किया जाता है तो पिछले साल मार्च में आस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट मैच के बाद यह उनका पहला अंतरराष्ट्रीय मैच होगा.

ब्रिटेन के सफल दौरे से वह इंग्लैंड के खिलाफ श्रृंखला के लिये टीम में जगह बना सकते हैं हालांकि नायर इतने आगे की नहीं सोचना चाहते.

उन्होंने कहा,‘‘अभी उसमें काफी समय बाकी है. अभी मुझे एक टेस्ट मैच और उसके बाद ए श्रृंखला खेलनी है. मैं ज्यादा आगे की नहीं सोच रहा. ए श्रृंखला के लिये तैयारियां चल रही हैं लेकिन मैं फिलहाल टेस्ट मैच में अच्छा प्रदर्शन करना चाहता हूं.’’

अफगानिस्तान के कप्तान असगर स्टानिकजइ ने कहा है कि उनका स्पिन आक्रमण भारत से बेहतर है.

इस बारे में नायर ने कहा,‘‘यह काफी बड़ा बयान है क्योंकि उन्होंने अभी टेस्ट क्रिकेट नहीं खेला है. हमारे चारों स्पिनर टेस्ट क्रिकेट में खुद को साबित कर चुके हैं.’’

उन्होंने कहा कि राशिद खान और मुजीब जदरान के लिये टेस्ट क्रिकेट नयी चुनौती होगी.

उन्होंने कहा,‘‘मैंने आईपीएल में राशिद को खेला है लेकिन यह अलग प्रारूप है. यह टेस्ट क्रिकेट है जो उसने नहीं खेला है.’’

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
IND vs SL: दूसरे दिन का खेल खत्म, भारत हावी; देवदत्त पडिक्कल का शतक; गुरनूर बराड़ बल्ले से चमके
दूसरे दिन का खेल खत्म, भारत हावी; देवदत्त पडिक्कल का शतक; गुरनूर बराड़ बल्ले से चमके
5 टेस्ट खेलने भारत आएगी ऑस्ट्रेलियाई टीम, नोट कर लीजिए पूरा शेड्यूल
5 टेस्ट खेलने भारत आएगी ऑस्ट्रेलियाई टीम, नोट कर लीजिए पूरा शेड्यूल
भारतीय खिलाड़ियों के लगातार चोटिल होने पर एक्शन में आया BCCI, ले डाला ये बड़ा फैसला
भारतीय खिलाड़ियों के लगातार चोटिल होने पर एक्शन में आया BCCI, ले डाला ये बड़ा फैसला

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
अतीक अहमद का बेटा आबान सुपुर्द-ए-खाक, जेल से जनाजे में आए दोनों भाई
अतीक अहमद का बेटा आबान सुपुर्द-ए-खाक, जेल से जनाजे में आए दोनों भाई
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
DC OTT Release: लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
JPSC मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, दोबारा परीक्षा और निष्पक्ष जांच की मांग
JPSC मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, दोबारा परीक्षा और निष्पक्ष जांच की मांग
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
ईरान जंग से बाहर नहीं निकला अमेरिका तो..., सीक्रेट मीटिंग में ट्रंप के जनरल ने चेताया
ईरान जंग से बाहर नहीं निकला अमेरिका तो..., सीक्रेट मीटिंग में ट्रंप के जनरल ने चेताया
Co-Funder Hires The Taxi Driver: टैक्सी ड्राइवर बना कंपनी का पहला कर्मचारी, आज बड़े पद पर
टैक्सी ड्राइवर बना कंपनी का पहला कर्मचारी, आज बड़े पद पर
Embed widget