एक्सप्लोरर

एक हफ्ते के अंदर मुकेश कुमार की बदली जिंदगी, पहले नीलामी में मिले करोड़ों रुपये और अब टीम इंडिया में मिली जगह

Team India Squad: श्रीलंका के खिलाफ खेली जाने वाली टी20 सीरीज़ में तेज़ गेंदबाज़ मुकेश कुमार को भारतीय टीम का हिस्सा बनाया गया है. इससे पहले उन्हें दिल्ली कैपिटल्स ने 5.5 करोड़ रुपये में खरीदा था.

Team India Squad: तेज़ गेंदबाज़ मुकेश कुमार (Mukesh Kumar) की किस्मत एक हफ्त में ही बदल गई. पहले उन्हें आईपीएल 2023 (IPL 2023) की मिनी ऑक्शन में दिल्ली कैपिटल्स ने 5.5 करोड़ रूपए की भारी कीमत देकर खरीदा, वहीं अब उन्हें भारतीय टीम में भी मौका मिल गया गया है. दरअसल, श्रीलंका के खिलाफ अगले महीने खेली जाने वाली घरेलू टी20 सीरीज़ के लिए मुकेश कुमार को भारतीय टीम का हिस्सा बनाया गया है. इस सीरीज़ की शुरुआत 3 जनवरी से होगी. 

गोपालगंज, बिहार से ताल्लुक रखने वाले 29 वर्षीय मुकेश बंगाल की तरफ से फर्स्ट क्लास क्रिकेट खेलते हैं. उन्होंने 2015 में अपना फर्स्ट क्लास डेब्यू किया था. मुकेश अब तक कुल 33 फर्स्ट क्लास मैच खेल चुके हैं, जिसमें उन्होंने गेंदबाज़ी करते हुए 21.49 की औसत से 123 विकेट अपने नाम किए हैं. इसके अलावा उन्होंने 24 लिस्ट-ए के मैचों में गेंदबाज़ी करते हुए 37.46 की औसत से 26 विकेट झटके हैं. वहीं 23 टी20 मैचों में उन्होंने 23.68 की औसत से 25 विकेट चटकाए हैं. इसमें उनका इकॉनमी 7.20 का रहा है. 

साधारण परिवार से आते हैं मुकेश

गोपालगंज के काकड़कुंड गांव के रहने वाले मुकेश कुमार एक साधारण परिवार से आते हैं. पिता स्व. काशीनाथ सिंह कोलकाता में ऑटो चलाते थे तो माता गृहिणी हैं. मुकेश के सेलेक्शन के पीछे कारण है कि वह तेज गेंदबाज हैं और इसीलिए उनपर भरोसा जताया गया है. उनके पिता का बीमारी के कारण निधन हो गया था.

शुरू से ही मुकेश क्रिकेट खेलने में काफी अच्छे थे, लेकिन बिहार की कोई टीम रणजी का हिस्सा नहीं होने के कारण उनके लिए आगे की राह चुननी काफी कठिन थी. मुकेश के पिता कोलकाता में रहकर टैक्सी चलाते थे तो मुकेश ने वहां जाने का रिस्क लिया. कड़ी मेहनत करके उन्होंने बंगाल की टीम में अपनी जगह बनाई और घरेलू क्रिकेट खेलने लगे. इसके बाद मुकेश को इंडिया-ए की टीम में जगह मिली और इस साल तो वह भारतीय टीम में भी शामिल किए गए थे. 

बांग्लादेश-ए के खिलाफ इंडिया-ए का थे हिस्सा

हाल ही में इंडिया-ए बांग्लादेश दौरे पर गई थी. इस इंडिया-ए की टीम में मुकेश कुमार भी शामिल थे. इस सीरीज़ के पहले मैच में उन्होंने 3 विकेट अपने नाम किए थे. वहीं दूसरे मैच में उन्होंने 6 विकेट झटके थे. उन्हें यह विकेट पहली ही पारी में लिए थे. इस दौरान उन्होंने 15.5 ओवरों में महज़ 2.52 की इकॉनमी से 40 रन खर्च किए थे और दे मेडन ओवर भी फेंके थे. 

श्रीलंका के खिलाफ ऐसी है भारत की टी20 टीम

हार्दिक पांड्या (कप्तान), सूर्यकुमार यादव (उपकप्तान), ईशान किशन, रुतुराज गायकवाड़, शुभमन गिल, दीपक हुड्डा, राहुल त्रिपाठी, संजू सैमसन, वाशिंगटन सुंदर, युजवेंद्र चहल, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, हर्षल पलेट, उमरान मलिक, शिवम मावी और मुकेश कुमार.

ये भी पढ़ें...

IPL 2023: इस सीजन खिताब जीतने की प्रबल दावेदार है RCB, इंग्लैंड के इन 2 खिलाड़ियों के आने से बेहद मज़बूत हो गई है टीम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Fact Check: क्या स्वतंत्रता दिवस पर शतक लगाने वाले पहले भारतीय हैं देवदत्त पडिक्कल? 
क्या स्वतंत्रता दिवस पर शतक लगाने वाले पहले भारतीय हैं देवदत्त पडिक्कल? 
केएल राहुल की इंजरी पर टीम इंडिया के कोच ने दिया अपडेट, जानें क्या कहा
केएल राहुल की इंजरी पर टीम इंडिया के कोच ने दिया अपडेट, जानें क्या कहा
क्या पहले टेस्ट में दोबारा बैटिंग करने आ सकते हैं केएल राहुल? जानें ICC का नियम
क्या पहले टेस्ट में दोबारा बैटिंग करने आ सकते हैं केएल राहुल? जानें ICC का नियम
21वीं सदी में शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय, देवदत्त पडिक्कल का पहले टेस्ट में कमाल
21वीं सदी में शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय, देवदत्त पडिक्कल का पहले टेस्ट में कमाल

वीडियोज

Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
स्वतंत्रता दिवस पर चंद्रशेखर आजाद का 10 सूत्रीय युवा संकल्प पत्र, 2 करोड़ रोजगार का वादा
स्वतंत्रता दिवस पर चंद्रशेखर आजाद का 10 सूत्रीय युवा संकल्प पत्र, 2 करोड़ रोजगार का वादा
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
21वीं सदी में शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय, देवदत्त पडिक्कल का पहले टेस्ट में कमाल
21वीं सदी में शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय, देवदत्त पडिक्कल का पहले टेस्ट में कमाल
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
Video: 5 घंटे से पानी में पड़े शख्स को पुलिस ने समझा शव, निकालने गए तो उठकर बैठा
5 घंटे से पानी में पड़े शख्स को पुलिस ने समझा शव, निकालने गए तो उठकर बैठा
Pickle Storage Tips: अचार में पड़ने लगी है फफूंदी, इसे ऐसे बचाएं
अचार में पड़ने लगी है फफूंदी, इसे ऐसे बचाएं
Embed widget