एक्सप्लोरर

SAvsNZ: दूसरे टेस्ट में फॉफ दू प्लेसिस की शतकीय पारी से दक्षिण अफ्रीका मजबूत

SAvsNZ: दूसरे टेस्ट में फॉफ दू प्लेसिस की शतकीय पारी से दक्षिण अफ्रीका मजबूत

 


 


 


 

 

 


 

SAvsNZ: दूसरे टेस्ट में फॉफ दू प्लेसिस की शतकीय पारी से दक्षिण अफ्रीका मजबूत

 


सेंचुरियन: दक्षिण अफ्रीका ने दो मैचों की टेस्ट सीरीज के दूसरे टेस्ट के दूसरे दिन रविवार को बेहद मजबूत बल्लेबाजी की और कप्तान फॉफ दू प्लेसिस की नाबाद शतकीय पारी की बदौलत अपनी पहली पारी आठ विकेट पर 481 रन बनाकर घोषित कर दी. जवाब में न्यूजीलैंड की पहली पारी शुरुआत में ही लड़खड़ा गई और मात्र 38 रन जोड़ने में अपने तीन अहम विकेट गंवा चुके हैं.


 


दिन का खेल खत्म होने तक कप्तान केन विलियमसन 15 रन और हेनरी निकोल्स चार रन बनाकर नाबाद लौटे.


 


वेर्नोन फिलेंडर ने किवी पारी के चौथे ओवर में मार्टिन गुप्टिल (8) का स्टीयन वैन जिल के हाथों कैच कराया, जबकि छह गेंद बाद ही डेल स्टेन ने टॉम लाथम (4) को विकेट के पीछे कैच करा दिया. रॉस टेलर (1) दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से रन आउट हुए.


 


इससे पहले, तीन विकेट पर 283 रन से आगे खेलने उतरी दक्षिण अफ्रीकी टीम ने दूसरे दिन की शुरुआत भी अच्छी की. न्यूजीलैंड दिन के 12वें ओवर में दिन का पहला विकेट हासिल करने में सफल रहा. ज्यां पॉल ड्यूमिनी (88) टिम साउदी की गेंद पर विकेटकीपर के हाथों लपके गए.


 


तेंबा बावूमा (8) भी जल्द ही पवेलियन लौट गए. हालांकि इसके बाद वैन जिल (35) ने कप्तान प्लेसिस का अच्छा साथ निभाया और 84 रनों की साझेदारी की. दिन के दूसरे सत्र में वैन जिल के रूप में एकमात्र विकेट गिरा.


 


प्लेसिस तीसरे सत्र में अपना शतक पूरा कर सके. प्लेसिस पूरी 16 पारियों और करीब 19 महीने के अंतराल के बाद टेस्ट क्रिकेट में शतक लगा पाए. प्लेसिस ने अपनी जुझारू पारी में 234 गेंदों का सामना किया और 12 बाउंड्री लगाए.


 


ऐसा दूसरी बार हुआ है जब दक्षिण अफ्रीका के शीर्ष पांचों बल्लेबाज अर्धशतक लगाने में सफल हुए हैं. सलामी बल्लेबाजों स्टीफेन कुक (56) और क्विंटन डी कॉक (82) के अलावा हाशिम अमला (58) ने भी अर्धशतकीय पारियां खेलीं, जिसे डी कॉक और प्लेसिस ने बखूबी आगे बढ़ाया.


 


न्यूजीलैंड के लिए नील वैग्नर पांच विकेट हासिल करने में सफल रहे. सीरीज का पहला मैच ड्रॉ रहा था.


 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

WI से करो या मरो का 5वां टी20, 'निर्णायक' मुकाबलों में कैसा है भारत का रिकॉर्ड?
WI से करो या मरो का 5वां टी20, 'निर्णायक' मुकाबलों में कैसा है भारत का रिकॉर्ड?
भारत के लिए सबसे ज्यादा T20 छक्के लगाने वाले टॉप-5 बल्लेबाज, अभिषेक 150 के करीब
भारत के लिए सबसे ज्यादा T20 छक्के लगाने वाले टॉप-5 बल्लेबाज, अभिषेक 150 के करीब
क्यों भारत के खिलाफ खेलकर भी वेस्टइंडीज को नहीं मिलती फूटी कौड़ी?
क्यों भारत के खिलाफ खेलकर भी वेस्टइंडीज को नहीं मिलती फूटी कौड़ी?
यशस्वी जायसवाल टीम से बाहर, KKR के खिलाड़ी ने किया रिप्लेस; बदल गया स्क्वॉड
यशस्वी जायसवाल टीम से बाहर, KKR के खिलाड़ी ने किया रिप्लेस; बदल गया स्क्वॉड

वीडियोज

Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)
Yeh Fitoor Tera:💔Ridhan ने तोड़ दी सगाई! जान लिया की Saumya का दिल सिर्फ Jeet के लिए धड़कता है! #sbs
Salman Khan के Bedroom में थी रहस्यमयी मौजूदगी? Koffee With Karan 9 में किया खुलासा!
Bigg Boss 20: Qazi Touqeer ने Sachin Tendulkar को कहा ‘Little Master’, सोशल मीडिया पर विवाद!
Gauahar Khan ने Qazi Touqeer के व्यवहार पर उठाए सवाल, Salman Khan से की Weekend Ka Vaar की मांग!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी ने दिल्ली पुलिस पर साधा निशाना, कहा- 'हड्डियां तोड़ सकते हैं लेकिन...'
राहुल गांधी ने दिल्ली पुलिस पर साधा निशाना, कहा- 'हड्डियां तोड़ सकते हैं लेकिन...'
'कुछ मोलभाव कर रहे हैं...' UP में INDIA अलायंस में आएंगे नए दल? अखिलेश ने दिए संकेत
'कुछ मोलभाव कर रहे हैं...' UP में INDIA अलायंस में आएंगे नए दल? अखिलेश ने दिए संकेत
जेल में बंद आशुतोष रांका की टीम का अभिजीत दीपके पर बड़ा बयान, 'क्या देशभक्ति का...'
जेल में बंद आशुतोष रांका की टीम का अभिजीत दीपके पर बड़ा बयान, 'क्या देशभक्ति का...'
'भगवान उनका भला करे', तनुश्री दत्ता के Evil Is Dead वाले बयान पर नाना पाटेकर के बेटे मल्हार ने तोड़ी चुप्पी
'भगवान भला करे', तनुश्री दत्ता के Evil Dead वाले बयान पर नाना पाटेकर के बेटे ने तोड़ी चुप्पी
टीम इंडिया से बाहर चल रही स्टार बल्लेबाज को मिला नया रोल, स्विट्जरलैंड ने बनाया एम्बेसडर
टीम इंडिया से बाहर चल रही स्टार बल्लेबाज को मिला नया रोल, स्विट्जरलैंड ने बनाया एम्बेसडर
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
कैसे अपना नाम दिखने से रोक सकते हैं आप? जानें आसान टिप्स
कैसे अपना नाम दिखने से रोक सकते हैं आप? जानें आसान टिप्स
कोलकाता में लाल-पीली रंगी गईं सड़कें, इससे ड्राइविंग में कितनी होगी दिक्कत?
कोलकाता में लाल-पीली रंगी गईं सड़कें, इससे ड्राइविंग में कितनी होगी दिक्कत?
Embed widget