एक्सप्लोरर

Faf du Plessis बोले- T10 फॉर्मेट का भविष्य अच्छा, ओलंपिक में मिल सकती है जगह

फाफ डू प्लेसिस (Faf du Plessis) को लगता है कि टी10 फॉर्मेट का भविष्य उज्जवल है और इसे ओलंपिक में भी खेला जा सकता है.

Faf du Plessis on T10 Cricket: दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान फाफ डू प्लेसिस (Faf du Plessis) को लगता है कि टी10 फॉर्मेट का भविष्य उज्जवल है और इसे ओलंपिक में भी खेला जा सकता है. बता दें कि यह अनुभवी बल्लेबाज 19 नवंबर से चार दिसंबर तक अबू धाबी में खेली जाने वाली टी10 लीग में डेब्यू करने को तैयार है. 

डू प्लेसिस ने वर्चुअल प्रेस कांफ्रेंस में कहा, "मैं लंबे समय तक तीनों फॉर्मेट में खेल चुका हूं और मैं अब भी टी10 प्रारूप के प्रति आकर्षित होता हूं. मुझे लगता है कि मेरे जैसे खिलाड़ी इस तरह के टूर्नामेंट में खेलना चाहेंगे. टी10 का भविष्य अच्छा दिख रहा है. यह ऐसा फॉर्मेट है, जिसे ओलंपिक में भी इस्तेमाल किया जा सकता है. टी10 में लगने वाला कम समय भी दर्शकों को आकर्षित करता है. मुझे लगता है कि टी10 बेहतर से बेहतर ही होता जाएगा."

साल के शुरू में इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) ने पुष्टि की थी कि वह 2028 लास एंजिल्स ओलंपिक में क्रिकेट को शामिल करने की पेशकश करेगा. नये प्रारूपों के बारे में इस दक्षिण अफ्रीकी खिलाड़ी ने कहा, "मुझे लगता है कि जब आप एक प्रारूप से दूसरे प्रारूप में खेलते हो तो इस दौरान यह सिर्फ आपके खेल की समझ ही होती है. आपको सिर्फ ‘ब्लूप्रिंट’ के बारे में सोचने की जरूरत होती है जिससे आपको निरंतर नतीजे मिलते रहेंगे."

बता दें कि डू प्लेसिस ने इंडियन प्रीमियर लीग के 14वें सीजन में शानदार प्रदर्शन किया था, जिसमें उनकी टीम चेन्नई सुपर किंग्स ने खिताब जीता था. वह अबू धाबी टी10 के आगामी सत्र में बांग्ला टाइगर्स की अगुआई करेंगे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
WTC पॉइंट्स टेबल में कहां पर है भारत और श्रीलंका, जानिए
WTC पॉइंट्स टेबल में कहां पर है भारत और श्रीलंका, जानिए
वर्ल्ड कप 2027 के लिए इस खिलाड़ी ने चुन ली भारत की प्लेइंग XI, जडेजा बाहर
वर्ल्ड कप 2027 के लिए इस खिलाड़ी ने चुन ली भारत की प्लेइंग XI, जडेजा बाहर
कैसा रहा है रवींद्र जडेजा का टेस्ट में रिकॉर्ड, एक क्लिक में जानें
कैसा रहा है रवींद्र जडेजा का टेस्ट में रिकॉर्ड, एक क्लिक में जानें

वीडियोज

USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफे के बाद बदला गया पोर्टफोलियो? BJP ने दिया जवाब
धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफे के बाद बदला गया पोर्टफोलियो? BJP ने दिया जवाब
उद्धव गुट ने क्यों कहा, 'कॉकरोच जैसी नकारात्मक शक्तियां...'
उद्धव गुट ने क्यों कहा, 'कॉकरोच जैसी नकारात्मक शक्तियां...'
जंतर-मंतर हिंसा के बाद पुलिस परिवारों की SC से गुहार- ‘हमें भी...’
जंतर-मंतर हिंसा के बाद पुलिस परिवारों की SC से गुहार- ‘हमें भी...’
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का CJP ने मनाया लग्जरी जश्न, सोनम वांगचुक क्या बोले?
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का CJP ने मनाया लग्जरी जश्न, सोनम वांगचुक क्या बोले?
Xप्लेन: गटर से लेकर रेप वाली! CJP गर्ल्स प्रोटेस्टर्स पर कीचड़ क्यों उछला?
गटर से लेकर रेप वाली! CJP गर्ल्स प्रोटेस्टर्स पर कीचड़ क्यों उछला?
Dog Cancer Detection: कैंसर की जांच का नया तरीका, कुत्ते सूंघकर करेंगे पहचान
कैंसर की जांच का नया तरीका, कुत्ते सूंघकर करेंगे पहचान
Embed widget