एक्सप्लोरर

Explained: डे-नाइट टेस्ट में इस वजह से हुआ पिंक बॉल का इस्तेमाल, क्या बढ़ेगी लोगों की दिलचस्पी?

जब डे-नाइट टेस्ट मैच की बात चली तो सवाल यह था कि इसमें किस रंग की बॉल का इस्तेमाल किया जाए? काफी सोचने के बाद पिंक बॉल पर अंतिम फैसला किया गया जिसका कारण गेंद की ड्यूरेबिलिटी और विजीविलिटी है.

टेस्ट रैंकिंग में शिखर पर काबिज भारतीय टीम आज कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में बांग्लादेश के साथ अपना पहला ऐतिहासिक डे-नाइट टेस्ट मैच खेलने उतरेगी. इस मैदान पर इंडियन टीम पहली बार दुनिया के नौवें नंबर की टीम बांग्लादेश के साथ कोई टेस्ट मैच खेलने जा रही है. यह मैच इस लिहाज से भी ऐतिहासिक है कि दोनों टीमें पहली बार पिंक बॉल से टेस्ट मैच खेलने के लिए मैदान में उतरेंगी. भारतीय टीम ने ईडन गार्डन्स मैदान पर अब तक कुल 41 टेस्ट मैच खेले हैं. इसमें उसने 12 मैचों में जीत दर्ज की है जबकि नौ में उसे हार का मुंह देखना पड़ा है और वहीं 20 मैच ड्रॉ रहे हैं.

टेस्ट क्रिकेट में डे-नाइट का फॉर्मेट बिल्कुल नया है और इसे इसलिए अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में इसलिए लाया गया है ताकि खेल के सबसे लंबे प्रारूप की गिरती हुई साख को दोबारा स्थापित किया जा सके और दर्शकों को मैदान पर खींचा जा सके. आमतौर पर दिन में खेले जाने वाले टेस्ट मैच में लाल गेंद का इस्तेमाल किया जाता है, लेकिन डे-नाइट टेस्ट मैच में पिंक बॉल का इस्तेमाल किया जाता है.

इस वजह से हुआ पिंक बॉल का इस्तेमाल

जब डे-नाइट टेस्ट मैच की बात चली तो सवाल यह था कि इसमें किस रंग की बॉल का इस्तेमाल किया जाए? रेड बॉल इस्तेमाल इसलिए नहीं की जा सकती थी क्योंकि इसका रंग अंधेरे में बल्लेबाजों को परेशानी पैदा करता. वनडे और टी-20 क्रिकेट भी डे-नाइट में खेला जाता है और वहां व्हाइट बॉल का इस्तेमाल किया जाता है. लेकिन रेड बॉल की अपेक्षा व्हाइट बॉल ज्यादा देर तक टिकती नहीं है. साथ ही टेस्ट में खिलाड़ियों के कपड़े भी व्हाइट होते हैं इसलिए व्हाइट बॉल का इस्तेमाल नहीं किया जा सका.

काफी सोचने के बाद पिंक बॉल पर अंतिम फैसला किया गया जिसका कारण गेंद की ड्यूरेबिलिटी और विजीविलिटी है. पिंक बॉल रेड बॉल से कुछ मायनों में अलग है जो इसकी बनावट से लेकर चमक तक में दिखाई पड़ता है. रेड बॉल को चमकाने के लिए वैक्स का इस्तेमाल किया जाता है, लेकिन पिंक बॉल में वैक्स की जगह पोलिश का इस्तेमाल किया जाता है. भारत और बांग्लादेश के बीच खेले जाने वाले टेस्ट में 'एसजी टेस्ट' बॉल का इस्तेमाल होगा.

ये है डे-नाइट टेस्ट का इतिहास

बता दें कि पहला इंटरनेशनल डे नाइट टेस्ट ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के बीच नवंबर 2015 में खेला गया था. इस मैच को मेजबान टीम तीन विकेट से जीतने में कामयाब रही थी. इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच पिछले साल एडिलेड में खेला गया टेस्ट डे-नाइट ही होना था, लेकिन बोर्ड ने डे-नाइट टेस्ट खेलने से इंकार कर दिया था. वैसे इंडिया में डे-नाइट टेस्ट का इतिहास पुराना है. 1997 में दिल्ली और मुंबई के बीच ग्वालियर में खेला गया मैच डे नाइट ही था. हालांकि उस मैच में सफेद गेंद का इस्तेमाल किया गया था. इंटरनेशनल लेवल पर खेले जा रहे डे नाइट मुकाबलों में पिंक गेंद का इस्तेमाल हो रहा है. पिंक बॉल के साथ पहला फर्स्ट क्लास मुकाबला 2000 में वेस्टइंडीज में खेला गया. 2016 में भारत में दलीप ट्रॉफी में डे नाइट मुकाबले खेले गए.

डे-नाइट टेस्ट मैच के फायदे

कोलकाता के ईडन गार्डन में होने वाले इस डे-नाइट मुकाबले को लेकर देशभर में उत्साह नजर आ रहा है. इससे टेस्ट मैच खोई हुई लोकप्रियता वापस मिलेगी. बीसीसीआई के अध्यक्ष सौरव गांगुली का मानना है कि टेस्ट मैच के पारंपरिक प्रारूप में दिलचस्पी बढ़ाने के लिए टेस्ट क्रिकेट में बदलाव आएगा. एक समय था जब टेस्ट मैच को देखने के लिए भी दर्शकों की भारी भीड़ स्टेडियम में देखने को मिलती थी, लेकिन धीरे-धीरे पांच दिनों के टेस्ट मैच से लोगों की दिलचस्पी कम होने लगी जिसका असर मैदान पर भी देखने को मिला. वहीं अब टेस्ट मैच को डे-नाइट करने से टेस्ट मैच में लोगों की दिलचस्पी वापस बढ़ रही है.

डे-नाइट टेस्ट मैच के नुकसान

जहां इस टेस्ट मैच के कई फायदे हैं तो खिलाड़ियों को इस मैच में कई नुकसान भी उठाने पड़ सकते हैं. डे-नाइट में होने वाले इस मुकाबले में रात को मौसम खराब होने की संभावना बनी रहेगी. रात को गेंदबाजों को बॉलिंग करने में भी दिक्कतों को सामना करना पड़ सकता है. रात को फील्ड पर ड्यू गिरती है जिससे फील्डिंग करने में भी परेशानी होगी. हालांकि मैच के दौरान स्टेडियम में अच्छी खासी रौशनी देखने को मिलेगी लेकिन कई बार रौशनी को लेकर समस्या हो सकती है.

स्पिन है बड़ी चिंता

इसके अलावा भारतीय टीम को बॉल के कलर को लेकर भी चिंता है. अश्विन ने कहा है कि उन्हें नहीं मालूम यह पिंक बॉल है या ओरेंज. हालांकि बोर्ड के अधिकारियों ने दावा किया है कि बॉल को रिवर्स स्विंग करवाने में कोई परेशानी नहीं होगी. बोर्ड ने एक बयान जारी कर कहा था कि रिवर्स स्विंग में परेशानी ना हो, इसलिए बॉल की सिलाई हाथ से करवाई गई है.

यह भी देखें-

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हर बार संजू सैमसन के साथ ही क्यों होता है ऐसा... वैभव सूर्यवंशी की यूं एंट्री पर दिग्गज ने उठाए सवाल
हर बार संजू सैमसन के साथ ही क्यों होता है ऐसा... वैभव सूर्यवंशी की यूं एंट्री पर दिग्गज ने उठाए सवाल
IND vs ENG 5th T20: बदल गई भारत बनाम इंग्लैंड 5वें टी20 की टाइमिंग, जानिए कितने बजे शुरू होगा मैच; LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
बदल गई IND vs ENG 5th T20 की टाइमिंग, जानिए कितने बजे शुरू होगा मैच; LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
एमएस धोनी नहीं हैं टी20 में भारत के सबसे सफल कप्तान, दूसरे स्थान पर सूर्या; देखें विराट कोहली का नंबर
एमएस धोनी नहीं हैं टी20 में भारत के सबसे सफल कप्तान, दूसरे स्थान पर सूर्या; देखें विराट कोहली का नंबर
इंग्लैंड टी20 सीरीज के बाद इन 3 खिलाड़ियों का टीम इंडिया से कटेगा पत्ता! देखें लिस्ट में कौन-कौन
इंग्लैंड टी20 सीरीज के बाद इन 3 खिलाड़ियों का टीम इंडिया से कटेगा पत्ता! देखें लिस्ट में कौन-कौन

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आज मोदी हमारा फोन भी नहीं उठाते', शहबाज शरीफ के सलाहकार ने बयां किया दर्द, कहा- पाकिस्तान ने गंवाया मौका
'आज मोदी हमारा फोन नहीं उठाते', शहबाज के सलाहकार ने बयां किया दर्द, कहा- PAK ने गंवाया मौका
गाजियाबाद में निर्माणाधीन मॉल में 7 साल की बच्ची का मिला शव, रेप के बाद हत्या की आशंका
गाजियाबाद में निर्माणाधीन मॉल में 7 साल की बच्ची का मिला शव, रेप के बाद हत्या की आशंका
'18 से कम उम्र की लड़कियों की शादी', मौलाना साजिद रशीदी के बयान पर भड़की BJP, कहा- 'देश संविधान से...'
'18 से कम उम्र की लड़कियों की शादी', मौलाना साजिद रशीदी के बयान पर भड़की BJP, कहा- 'देश संविधान से...'
Alpha Box Office Collection Day 8: 'धमाल 4' के आते ही 'अल्फा' की कमाई को लगा झटका, 8वें दिन 2 करोड़ भी नहीं कमा पाई फिल्म, जानें- कलेक्शन
'धमाल 4' के आते ही 'अल्फा' की कमाई को लगा झटका, 8वें दिन 2 करोड़ भी नहीं कमा पाई फिल्म
IND vs ENG 5th T20: बदल गई भारत बनाम इंग्लैंड 5वें टी20 की टाइमिंग, जानिए कितने बजे शुरू होगा मैच; LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
बदल गई IND vs ENG 5th T20 की टाइमिंग, जानिए कितने बजे शुरू होगा मैच; LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
'कुपवाड़ा से कठुआ तक, कश्मीर में ऐसा कोई कब्रिस्तान नहीं जहां...', पाकिस्तान में हिजबुल कमांडर ने कैमरे पर कबूला सच
'कुपवाड़ा से कठुआ तक, कश्मीर में ऐसा कोई कब्रिस्तान नहीं जहां...', हिजबुल कमांडर का कबूलनामा
'अमेरिका पर रत्तीभर भरोसा नहीं', डोनाल्ड ट्रंप की धमकियों के बीच गालिबाफ की दो टूक, कहा- ईरान जंग के लिए तैयार
'US पर रत्तीभर भरोसा नहीं', ट्रंप की धमकी के बीच ईरान की दो टूक, कहा- हम जंग को तैयार
Mumbai News: मुंबई में मराठी साइनबोर्ड पर सख्ती, 10 लाख से प्रतिष्ठानों की जांच; नियम तोड़ने पर लगा जुर्माना
मुंबई में मराठी साइनबोर्ड पर सख्ती, 10 लाख से प्रतिष्ठानों की जांच; नियम तोड़ने पर लगा जुर्माना
Embed widget